• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्रैंड चेरोकी एसआरटीः जानिये इस सुपर एसयूवी के बारे में

    पिछले ऑटो एक्सपो में फिएट ने अपनी कारों के साथ ही 'जीप' ब्रांड की कारों को भी शो-केस किया था। लेकिन इस बार स्थिति ऐसा नहीं था। ऑटो एक्सपो-2016 में 'जीप' अपने दमदार एसयूवी मॉडलों के साथ अलग नजर आई। एसयूवी रेंज में 'जीप' ने ग्रैंड चेरोकी एसआरटी के साथ रैंग्लर अनलिमिटेड को भी दिखाया।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 09, 2016 14:55 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2016 14:55 IST
    last updated onFeb 09, 2016 14:55 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    चेरोकी एसआरटी (स्ट्रीट व रेसिंग टेक्नोलॉजी) को कुछ महीनों में भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकेगा। एक्सपो में दिखाई गई लाल रंग की ग्रैंड चेरोकी एसआरटी काफी बोल्ड एसयूवी है। इसमें 5-स्पोक क्रोम व्हील दिए गए हैं। इसमें परफॉरमेंस से जुड़े काफी फंक्शन दिए गए हैं। इनमें ब्रेम्बो ब्रेक, एडवांस फोर व्हील ड्राइव सिस्टम, इंजन की गर्म हवा निकलने के लिए बोनट पर वेंट्स दिए गए हैं। जो इसकी खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं।

    एसआरटी का एक्सटीरियर जितना शानदार है, अमेरिकन कंपनी ने उतनी ही मेहनत इसके इंटीरियर पर भी की है। केबिन में बड़े और मजबूत पैनल,चौड़ी और आरामदायक सीटें के साथ ही सपाट डिजायन वाला डैशबोर्ड देखने को मिलता है। यहां टैन लेदर और कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

    ग्रैंड चेरोकी एसआरटी में 6.4 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड वी-8 हेमी इंजन लगा है, जो 470बीएचपी की पावर जनरेट करता है। भारतीय बाजार में ग्रैंड चेरोकी एसआरटी का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5एम और पोर्श की कैमन से होगा। बाजार में पकड़ बनाने के लिए इसकी कीमत को काफी प्रतिस्पर्धी रखे जाने की उम्मीद है।

    यहां देखें ग्रैंड चेरोकी एसआरटी की फोटो गैलरी .....

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है