• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ जीएलए को टक्कर देगी ये वोल्वो, जानिये कब होगी लॉन्च

    वोल्वो एक्ससी40 को पेट्रोल, डीज़ल और हाइब्रिड अवतार में उतारा जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    published on जुलाई 14, 2017 16:42 ist
    info icon
    published onJul 14, 2017 16:42 IST
    last updated onJul 14, 2017 16:42 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो इन दिनों एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्ससी40 पर काम कर रही हैं, कंपनी ने घोषणा कि वह इस एसयूवी को भारत में अगले साल उतारेगी, यहां इसका मुकाबला ऑडी क्यू3, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज़ जीएलए से होगा।

    वोल्वो ने एक्ससी40 का कॉन्सेप्ट पिछले साल स्वीडन में दिखाया था, इसे नए सीएमए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह पेट्रोल, डीज़ल और हाइब्रिड अवतार में आएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में सबसे पहले इसके डीज़ल वर्जन को उतारा जाएगा, इसके बाद पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन उतारे जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि जीएसटी के बाद भारत में हाइब्रिड कारों पर टैक्स बढ़ गया है, कंपनी के अनुसार भविष्य में वह यहां और नई हाइब्रिड कारें भी उतारेगी। मौजूदा समय में वोल्वो की एक्ससी90 एसयूवी का प्लग-इन-हाइब्रिड वर्जन यहां बिक्री के लिए उपलब्ध है, वोल्वो की भारत में हुई कुल बिक्री में इसकी पांच फीसदी हिस्सेदारी है।

    बात करें एक्ससी40 की तो इसे भारत में कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, इस में थॉर की हमर से प्रेरित डिजायन वाले हैडलैंप्स लगे थे। संभावना है कि भारत में इसे अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है