• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 05, 2022 13:09 ist
    info icon
    published onSep 05, 2022 13:09 IST
    last updated onSep 05, 2022 13:09 IST
    503 Views
    • Write a कमेंट

    भारत के कार बाजार में पिछले सप्ताह किआ मोटर्स ने सोनेट का एक्स लाइन वेरिएंट पेश किया, वहीं टाटा ने नेक्सन ईवी का जेट एडिशन उतारा। इसके अलावा रेनो और टोयोटा ने भी अपनी गाड़ियों के लिमिटेड एडिशन पेश किए। वहीं 2023 हुंडई वरना और 5 डोर महिंद्रा थार को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया। 

    भारत के ऑटो सेक्टर में पिछले सप्ताह और क्या रखा खास, जानेंगे यहांः

    लॉन्च और शोकेस

    • किआ सोनेट एक्स लाइन: किआ मोटर्स ने सोनेट एक्स लाइन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मैट ग्रेफाइट ट्रीटमेंट के साथ कुुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं। इसके इंटीरियर में ड्यूल-टोन सेज कलर स्कीम के साथ स्पोर्टी लेदरेट सीटें और ऑरेंज स्टीचिंग दी गई है। यह जीटीएक्स प्लस वेरिएंट पर बेस्ड है। इसके फीचर्स और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • टाटा नेक्सन ईवी जेट एडिशन: टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह नेक्सन इलेक्ट्रिक का जेट एडिशन लॉन्च किया था। इसे नए स्ट्रेटलाइट ड्यूल-टोन पेंट स्कीम और कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। जेट एडिशन को रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड भी किए गए हैं। इसे ब्रॉन्ज एक्सटीरियर के साथ सिल्वर रूफ और व्हाइट इंटीरियर अपहोल्स्ट्री में पेश किया गया है।

    • रेनो कार के लिमिटेड एडिशन लॉन्च: रेनो ने फेस्टिव सीजन पर कस्टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए अपनी कारों के स्पेशल लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। लिमिटेड एडिशन कार को व्हाइट और ब्लैक ड्यूल-टोन पेंट और पियानो ब्लैक और रेड असेंट में पेश किया गया है। लिमिटेड एडिशन हर मॉडल के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है।
    • टोयोटा इनोवा पेट्रोल लिमिटेड एडिशन: टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है जो इसके बेस मॉडल जीएक्स पर बेस्ड है। इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं, हालांकि इसकी प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • नई ऑडी क्यू3 भारत में लॉन्च: ऑडी क्यू3 ने भारत में फिर से वापसी कर ली है। इस बार यह कार नए डिजाइन और अपडेट इंटीरियर के साथ पेश की गई है। यह केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है जिसके साथ स्टैंडर्ड क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है।

    2022 MG Gloster

    • एमजी ग्लॉस्टर 2022 अपडेट: एमजी इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप कार ग्लॉस्टर को नया अपडेट दिया है। इसमें कुछ नए एडीएएस फीचर्स और वॉइस कमांड फंक्शन शामिल किए गए हैं। इस एसयूवी में नए पेंट ऑप्शन और नए टरबाइन अलॉय व्हील भी शामिल किए गए हैं।

    टेस्टिंग और टीजर

    mahindra xuv400 ev

    अन्य अपडेट

    Mahindra Scorpio N

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है