• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आॅडी क्यू-2: यह है कंपनी की नई युवा एसयूवी

    जर्मन कार निर्माता कंपनी आॅडी ने अपनी नई क्यू-2 को जेनेवा मोटर शो में हालही में दिखाया है। आॅडी क्यू-2 एक काॅम्पेक्ट एसयूवी है जिसे भारत में भी उतारे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार पहले से मौजूद क्यू-3 से नीचे की जगह लेगी। वैसे तो इसे केवल यूरोपियन बाजार के लिए ही बनाया गया है लेकिन इसके भारत में भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह इस सेगमेंट की सबसे छोटी एसयूवी होगी जिसे युवाओं को टार्गेट करते हुए तैयार किया गया है। यह क्यू सीरीज़ की चैथी कार है जिसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और जल्द आने वाली बीएमड्ब्ल्यू एक्स-2 से होगा।

    साद
    साद
    Published On मार्च 08, 2016 16:50 ist
    info icon
    published onMar 03, 2016 16:18 IST
    last updated onMar 08, 2016 16:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इसे फाॅक्सवैगन के नए एमक्‍यूबी प्‍लेटफार्म पर तैयार किया गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट में एलईडी हैडलाइट्स दिए गए हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ है। इसके हैडलेम्प्स क्यू-3 से थोड़े अलग हैं और आॅडी आर-8 की याद दिलाते हैं, जिसे हालही में इंडियन आॅटो एक्सपो में दिखाया गया था।

    इंटीरियर पर ध्यान दें तो यह पुराने माॅडल और क्यू सीरीज़ जैसा ही है। केबिन पर ए3 सेडान की झलक साफ तौर पर नज़र आती है। इसके अलावा 12.3 इंच की आॅडी वर्चूअल काॅकपिट और लेटेस्ट 5.8 इंच की एमएमआई इंफोटेंमेंट यूनिट दी गई है। अन्य फीचर्स में सेल्फ-पार्किंग, रडार-बेस आॅटोमैटिक ब्रेकिंग और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं।

    आॅडी क्यू-2 डीज़ल व पेट्रोल दोनों इंजन आॅप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें 1.0 लीटर, 1.4 लीटर और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे। इसका 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टीएफएसआई के साथ है जो 114बीएचपी की पावर जनरेट करता है। वहीं इस कार को 1.4 लीटर टीएफएसआई इंजन के साथ भी उतारा जाएगा। इस मशीन में सिलेंडर-आॅन-डिमांड टेकनोलाॅजी का इस्तेमाल किया जाएगा। टाॅप रैंज में 2.0 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो 187बीएचपी की ताकत देगा। वहीं बात करें डीज़ल इंजन की तो इसका 1.6 लीटर इंजन 114बीएचपी पावर, वहीं 2.0 लीटर इंजन 148बीएचपी व 187बीएचपी पावर आॅप्शन के साथ मिलेगा। इस काॅम्पेक्ट एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स दिया जाएगा। 2.0 लीटर डीज़ल और पेट्रोल माॅडल में 7 स्पीड एस ट्राॅनिक आॅटोमैटिक गियर बाॅक्स दिया जा सकता है।

    बाकी की जानकारी तो आॅडी क्यू-2 के लाॅन्च होने के बाद ही मिल पाएगी, लेकिन अभी के लिए हमारे पास आपके लिए क्यू-2 की इमेज गैलेरी है जिससे आप अपने आपको संतुष्ट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑल न्यू ऑडी क्यू-7, क्या खास है इस कार में, आइए जानें

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    ऑडी क्यू2 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है