• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा सफारी डार्क एडिशन इमेज गैलरी: इसमें क्या कुछ नजर आएगा खास इन 12 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    भानु
    भानु
    modified on अक्टूबर 11, 2023 18:56 ist
    info icon
    302 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया गया है जिसे नए डिजाइन,अपडेटेड केबिन और एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। कस्टमर्स चाहें तो 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करा सकते हैं। नई सफारी के साथ ही कंपनी ने इसके 'डार्क' ​एडिशन को भी शोकेस किया है जिसमें ओबरॉन ब्लैक ए​क्सटीरियर कलर नजर आएगा। आगे इन 12 तस्वीरों के जरिए डालिए टाटा सफारी के इस ऑल ब्लैक एडिशन पर एक नजर:

    फ्रंट से शुरू करें तो टाटा सफारी फेसलिफ्ट के डार्क एडिशन में ग्लॉस ब्लैक पैरामीट्रिक ग्रिल दी गई है। इसके उपर की ओर आपको कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशंस और डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    इसके अलावा इसमें ऑल ब्लैक एयर डैम भी दिया गया है जिसके अंदर एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस का राडार सेंसर लगा हुआ है। सफारी के दूसरे वेरिएंट्स से अलग इसमें ब्लैक कलर की स्किड प्लेट दी गई है। इसके अलावा इस एसयूवी में वर्टिकल एलईडी हेडलाइट की हाउसिंग के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी फॉगलैंप दिए गए हैं। 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो सफारी डार्क फेसलिफ्ट में ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है और इस एसयूवी के फ्रंट डोर्स पर क्रोम फिनिशिंग में 'सफारी' का मॉनिकर दिया गया है। यहां पर 19 इंच के ऑल ब्लैक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। सफारी के दूसरे कलर वाले मॉडल्स में भी इसी साइज के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा सफारी इमेज गैलरी: पहले से कितनी बदलने जा रही है ये एसयूवी कार, इन 13 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    बैक पोर्शन की बात करें तो टाटा सफारी फेसलिफ्ट डार्क एडिशन में वेलकम एंड गुडबाय फंक्शन के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। अब इसमें टेलगेट पर सफारी की बैजिंग क्रोम में नजर आएगी। 

    इसमें ब्लैक फि​निशिंग वाली ही स्किड प्लेट दी गई है मगर यदि आप इस एसयूवी को दूसरे कलर ऑप्शन में चुनते हैं तो आपको उनमें सिल्वर स्किड प्लेट मिलेगी। 

    बूट स्पेस

    थर्ड रो को फोल्ड करने के बाद टाटा सफारी में 420 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है। वहीं सेकंड रो की सीटों को फोल्ड करने के बाद ये 827 लीटर तक बढ़ जाता है। 

    टाटा सफारी डार्क एडिशन के अपडेटेड मॉडल में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है। 2023 टाटा सफारी डार्क में इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ ऑल ब्लैक 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा जबकि इसके रेगुलर वेरिएंट्स में स्टीयरिंग व्हील ओएस्टर व्हाइट इंसर्ट्स दिए गए हैं। टाटा सफारी के डैशबोर्ड को भी कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है जिसपर अब एक टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है। 

    नई सफारी 2023 में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ,5 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस एसयूवी कार में 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा सफारी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल के इस डार्क एडिशन में मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड एंड वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, और इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ 4-वे पावर्ड एंड वेंटिलेटेड को-ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस एसयूवी के केवल 6 सीटर वेरिएंट्स में ही मिडिल रो सीट्स पर सीट वेंटिलेशन का फीचर दिया गया है। 

    सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर के लिए एक नी एयरबैग समेत कुल 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है जिसमें अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी शामिल कर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा सफारी के स्मार्ट वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    पावरट्रेन 

    इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह नई सफारी में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस के साथ 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाले 2 लीटर डीजल इंजन की पेशकश की गई है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2023 टाटा सफारी को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से रहेगा।

    यह भी देखेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है