• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई 2019 जीप रेनेगेड

    रेनेगेड को जीप कंपास वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 26, 2017 17:32 ist
    info icon
    published onDec 26, 2017 17:29 IST
    last updated onDec 26, 2017 17:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Renegade

    जीप रेनेगेड के फेसलिफ्ट अवतार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह साल 2018 में लॉन्च होगी। जीप कारों की रेंज में इसे कंपास एसयूवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत दस लाख रूपए के आसपास होगी।

    Jeep Renegade

    2019 जीप रेनेगेड को कंपास एसयूवी वाले स्मॉल वाइड 4x4 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन जीप ग्रैंड चेरोकी से मिलता-जुलता है, वहीं राउंड हैडलैंप्स, 7-स्लेट ग्रिल और स्कवायर टैललैंप्स में रैंग्लर की झलक दिखाई देती है।

    2019 Jeep Renegade

    तस्वीरों पर गौर करें तो जीप रेनेगेड में फुल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। केबिन में एफसीए का 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करेगा।

    2019 Jeep Renegade

    ब्रिटेन में उपलब्ध जीप रेनेगेड में दो पेट्रोल और दो डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल में पहला है 1.6 लीटर और दूसरा है 1.4 लीटर मल्टीएयर2 इंजन। डीज़ल में पहला है 1.6 लीटर और दूसरा है 2.0 लीटर मल्टीजेट2 इंजन। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटो और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    Jeep Renegade

    जीप रेनेगेड को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। भारत में एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी इसे भारत में भी उतार सकती है। भारत आने वाली जीप रेनेगेड में 1.6 लीटर मल्टीजेट और 1.4 लीटर मल्टीएयर2 टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दे सकती है। जीप कंपास की तरह इस में भी ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलेगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप रेनेगेड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है