• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी vs मारुति ईवीएक्स: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    -इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का साइज और पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, लेकिन इनकी डिजाइन एक दूसरे से अलग है

    स्तुति
    स्तुति
    published on दिसंबर 17, 2024 13:03 ist
    info icon
    published onDec 17, 2024 13:03 IST
    last updated onDec 17, 2024 13:03 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का साइज और पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, लेकिन इनकी डिजाइन एक दूसरे से अलग है

    टोयोटा ने अर्बन क्रूजर ईवी एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्दा उठाया है। यह अपकमिंग मारुति ईवीएक्स (अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुजुकी ई-विटारा नाम से पॉपुलर) का रिबैज्ड वर्जन है। टोयोटा-मारुति के दूसरे शेयर्ड मॉडल्स की तरह इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों की डिजाइन भी एक दूसरे से काफी अलग है, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशन एक जैसे है। यहां हमनें टोयोटा अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक और मारुति ईवीएक्स का साइज और बैटरी पैक स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर कंपेरिजन किया है, जिसके परिणाम कुछ इस प्रकार है: 

    साइज

    मॉडल 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी 

    मारुति ईवीएक्स 

    अंतर 

    लंबाई 

    4285 मिलीमीटर 

    4275 मिलीमीटर 

    + 10 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1800 मिलीमीटर 

    1800 मिलीमीटर 

    कोई अंतर नहीं 

    ऊंचाई 

    1640 मिलीमीटर 

    1635 मिलीमीटर 

    + 5 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2700 मिलीमीटर 

    2700 मिलीमीटर 

    कोई अंतर नहीं 

    Toyota Urban Cruiser Front

    टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति ईवीएक्स से 10 मिलीमीटर लंबी और 5 मिलीमीटर ऊंची है।

    हालांकि, इन दोनों इलेक्ट्रिक कार की चौड़ाई और व्हीलबेस का साइज बराबर है।

    Maruti eVX Revealed Globally As The Suzuki e Vitara, India Launch Soon

    टोयोटा और मारुति की इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : 2024 होंडा अमेज: वीडियो में देखें इस सेडान कार में रख सकते हैं कितना सामान

    बैटरी पैक व इलेक्ट्रिक मोटर

    मॉडल 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी/ मारुति ईवीएक्स (सुजुकी ई-विटारा) 

    वेरिएंट 

    एफडब्ल्यूडी (फ्रंट-व्हील-ड्राइव) 

    एफडब्ल्यूडी (फ्रंट-व्हील-ड्राइव) 

    एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील-ड्राइव) 

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    184 पीएस 

    टॉर्क 

    189 एनएम 

    189 एनएम 

    300 एनएम 

    Toyota Urban Cruiser Charging Port

    साइज के मामले में इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में थोड़ा बहुत अंतर जरूर है, लेकिन इनके बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।

    इन दोनों कारों की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज की जानकारी कंपनी ने फिलहाल साझा नहीं की है, लेकिन बैटरी पैक के साइज के आधार पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें 550 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय कर सकती है।

    नोट : इन दोनों कारों के यह स्पेसिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय वर्जन के हैं और भारत में यह अलग हो सकते हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी 

    मारुति ईवीएक्स 

    23 लाख रुपए से शुरू 

    22 लाख रुपए से शुरू 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    मारुति ईवीएक्स को भारत में 2025 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि टोयोटा अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कार का कंपेरिजन एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, महिंद्रा एक्सईवी 9ई और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है