• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई लॉन्च

    मारुति ई विटारा यूके वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलता है, जो कि भारतीय वर्जन के साथ नहीं दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    published on जून 17, 2025 14:03 ist
    info icon
    published onJun 17, 2025 14:03 IST
    last updated onJun 17, 2025 14:03 IST
    149 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki e Vitara

    • मारुति ई विटारा यूके वर्जन की कीमत £29,999 से £37,799 (भारतीय करेंसी के अनुसार 35.05 लाख रुपये से 44.16 लाख रुपये) के बीच है। 

    • दोनों वर्जन में 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिए गए हैं। 

    • इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इंफिनिटी साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • ई विटारा मारुति की पहली कार होगी जिसमें एडीएएस दिया जाएगा। इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।

    • मारुति ई विटारा भारतीय वर्जन को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। 

    मारुति सुजुकी ने ई विटारा को यूके में लॉन्च कर दिया है। यूनाइटेड किंगडम मार्केट में लॉन्च की गई ई विटारा को भारत से एक्सपोर्ट किया जाएगा। ई विटारा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे भारत में सितंबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था और अब यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति के कई सारे डीलरशिप्स पर भी डिस्प्ले की जा चुकी है। मारुति की कुछ डीलरशिप्स ने इसकी ऑफलाइन बुकिंग भी लेनी शुरू कर दी है। 

    यहां देखें ई विटारा भारतीय वर्जन और यूनाइटेड वर्जन दोनों कारों का प्राइस कंपेरिजन :- 

    कीमत 

    वेरिएंट 

    सुजकी ई-विटारा यूके वर्जन 

    भारतीय करेंसी के अनुसार 

    49 केडब्ल्यूएच मोशन   

    £29,999

    35.05 लाख रुपये 

    61 केडब्ल्यूएच मोशन   

    £32,999

    38.55 लाख रुपये 

    61 केडब्ल्यूएच एडब्ल्यूडी मोशन   

    £34,999

    40.89 लाख रुपये 

    61 केडब्ल्यूएच अल्ट्रा  

    £35,799

    41.82 लाख रुपये 

    61 केडब्ल्यूएच एडब्ल्यूडी अल्ट्रा 

    £37,799

    44.16 लाख रुपये 

    सुजुकी ई विटारा यूनाइटेड किंगडम वर्जन की कीमत 35.05 लाख रुपये से 44.16 लाख रुपये (भारतीय करेंसी के अनुसार) के बीच है। अनुमान है कि मारुति ई विटारा भारतीय वर्जन की प्राइस 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एक्सटीरियर 

    Maruti e Vitara Exterior

    मारुति ई विटारा की एक्सटीरियर डिजाइन बेहद आकर्षक है। आगे की तरफ इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ वाय-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं। इसमें फ्रंट बंपर पर चौड़ी स्किड प्लेट दी गई है जो इसे दमदार लुक दे रही है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ इसमें वाय-शेप्ड सिग्नेचर के साथ रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे इसमें ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से कनेक्ट किया गया है। ई विटारा भारतीय वर्जन और अंतरराष्ट्रीय वर्जन की डिजाइन एक जैसी है। 

    इंटीरियर व फीचर

    Maruti e Vitara Cabin

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और टैन कलर थीम के साथ सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है जिस पर फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और माउंटेड कंट्रोल्स के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पोजिशन किया गया है। 

    इस गाड़ी में फिक्स्ड ग्लास रूफ, इनफिनिटी साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और पीएम2.5 केबिन एयर फिल्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस फीचर दिया गया है, जो भारत में कंपनी के लाइनअप की किसी कार में पहली बार मिलेगा। इस गाड़ी में सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। 

    इंजन ऑप्शन  

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192.5 एनएम 

    192.5 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    -

    500 किलोमीटर से ज्यादा

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्ल्यूडी*

    एफडब्ल्यूडी

    *एफडब्ल्यूडी - फ्रंट व्हील ड्राइव 

    मारुति ई विटारा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वर्जन दोनों में एक जैसा बैटरी पैक दिया गया है। ई विटारा अंतरराष्ट्रीय वर्जन में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ डुअल मोटर सेटअप भी दिया गया है।

    कंपेरिजन 

    Maruti e Vitara Rear

    भारत में मारुति ई विटारा का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है