• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 में मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी ये 3 नई कार, देखिए पूरी लिस्ट

    2024 में मारुति दो न्यू जनरेशन मॉडल और एक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 20, 2023 13:42 ist
    info icon
    published onDec 20, 2023 13:42 IST
    last updated onDec 20, 2023 13:42 IST
    829 Views
    • Write a कमेंट

    भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 काफी खास रहा, इस साल कंपनी ने यहां पर मारुति जिम्नी, मारुति फ्रॉन्क्स और मारुति इनविक्टो जैसी नई कारों को लॉन्च किया। 2024 में भी कंपनी की तीन नई कार उतारने की योजना है, जिनमें एक उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी होगी।

    न्यू जनरेशन मारुति स्विफ्ट

    संभावित लॉन्चः मार्च 2024

    संभावित प्राइसः 6 लाख रुपये से शुरू

    2024 Suzuki Swift

    चौथी जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट को जापान में शोकेस किया जा चुका है और इसके कई स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठ चुका है। नई स्विफ्ट कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव किए गए हैं जिससे ये पहले से ज्यादा शार्प हो गई है। इसमें नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (82पीएस/108एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। जापान में स्विफ्ट पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों वर्जन में मिलेगी और इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि भारत में इसके स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं और यहां इसके हाइब्रिड व ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन के लॉन्च होने की संभावनाएं नहीं है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने 5-डोर थार के लिए सात नाम कराए ट्रेडमार्क: अरमाडा भी है शामिल, 2024 तक होगी लॉन्च

    मारुति ईवीएक्स

    संभावित लॉन्चः अप्रैल 2024

    संभावित प्राइसः 22 लाख रुपये से शुरू

    Maruti eVX

    2024 में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘मारुति ईवीएक्स’ को उतारा जाएगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में जापान मोबिलिटी शो 2023 में शोकेस किया गया, जहां ये अपने प्रोडक्शन के करीब नजर आई थी। इस ईवी को भारत की सड़कों पर भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है जिसमें इसके हेडलाइट और टेललाइट की झलक नजर आई थी। इसमें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले सेटअप (एक इंफोटेनमेंट और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर मिल सकते हैं। मारुति ने कंफर्म किया है कि ईवीएक्स में 60केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर सेटअप दिया जाएगा और इसकी फुल चार्ज में रेंज 550 किलोमीटर तक होगी।

    यह भी पढ़ें: भारत में 2024 में टाटा लॉन्च करेगी ये सात नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    नई जनरेशन मारुति डिजायर

    संभावित लॉन्च: 2024 के मध्य में

    संभावित प्राइसः 6.5 लाख रुपये से शुरू

    Maruti Dzire

    मौजूदा जनरेशन मारुति डिजायर को भारत में 2017 में लॉन्च किया गया था और इसे आखिर बार 2020 में अपडेट किया गया था। अब स्विफ्ट बेस्ड इस सब-4 मीटर सेडान कार को नया जनरेशन अपडेट दिया जाएगा। इसमें नई जनरेशन स्विफ्ट वाले अपडेट मिल सकते हैं। इसका डिजाइन नया हो सकता है और इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम व 6 एयरबैग जैसे कुछ नए फीचर दिए जाएंगे। इसमें नई स्विफ्ट वाले इंजन दिए जाएंगे।

    इनके अलावा मारुति 2024 में मौजूदा कारों को भी हल्के-फुल्के डिजाइन और फीचर अपडेट दे सकती है। आप इनमें से कौनसी कार को पहले देखना चाहेंगे? हमें कमेंट में बताएं।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है