• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ईको

    4.3318 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.28 - 6.46 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get navaratri ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मारुति सुजुकी ईको कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Eeco के 3 वेरिएंट हैं, कीमत ₹5.28L से शुरू (1.2L K-series पेट्रोल और S-CNG, 5MT)। 5-Seater STD (₹5.28L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग, ESP, ABS+EBD, ISOFIX और रिवर्स सेंसर मिलते हैं। 5-Seater AC (₹5.61L) में रोज़ की कम्यूटर कम्फर्ट के लिए हीटर वाला एयर कंडीशनर जुड़ जाता है। 6-Seater STD (₹5.55L) में AC की जगह सीटिंग की एक एक्स्ट्रा रो मिलती है, जो तब सही है जब आप अक्सर छह पैसेंजर बिठाते हैं। ज़्यादातर बायर्स 5-Seater AC (₹5.61L) पर आते हैं, यहां आपको 6-एयरबैग वाली सेफ्टी बेसलाइन के ऊपर हीटर वाला AC मिल जाता है जो रोज़ की वैन ड्यूटी को कम्फर्टेबल बनाता है, और इसके लिए न तो 6-सीटर लेआउट के बदले AC छोड़ना पड़ता है और न ही CNG प्लंबिंग चलानी पड़ती है।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    4 ईको वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    पेट्रोलमैनुअल19.71 किमी/लीटर79.65bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल19.71 किमी/लीटर79.65bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल19.71 किमी/लीटर79.65bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल26.78 किलोमीटर/ किलोग्राम70.67bhp@6000rpm

    मारुति सुजुकी ईको स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1197 सीसी
    पावर70.67 - 79.65 बीएचपी
    ट्रांसमिशनमैनुअल
    माइलेज19.71 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी
    सीटिंग कैपेसिटी5, 7

    ईको 2026: लेटेस्ट updates

    • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी लागू होने के साथ मारुति ईको एमपीवी 68,000 रुपये सस्ती हो गई है। इस गाड़ी की कीमत अब 5.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    • 18 सितंबर 2025: 22 सितंबर को नई जीएसटी दरें लागू के बाद मारुति ईको कार की कीमत 68,000 रुपये कम हो जाएगी।

    • 1 सितंबर 2025: सितंबर 2025 में मारुति ईको एमपीवी पर एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    और देखें

    ईको expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • 7 लोगों के बैठने लायक अच्छा खासा स्पेस दिया गया है इसमें और काफी सारा कार्गो भी ले जा सकती है ये कार
    • कमर्शियल काम के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है ये
    • फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन दिए गए हैं इसमें
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • राइड क्वालिटी, खासतौर पर रियर पैसेंजर को होती है तकलीफ
    • पावर विंडोज और पावर स्टीयरिंग की कमी
    • केबिन स्टोरेज स्पेस की कमी
    अधिक देखें

    मारुति सुजुकी ईको रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “मारुति ने कमर्शियल और युटिलिटी जैसी बातों को ध्यान में रखा और इसी के ईर्द-गिर्द एक व्हीकल तैयार किया और इस चीज को देखें तो ईको एक अच्छी कार कही जा सकती है। मगर जब आप इसे ऑलराउंडर कार के नजरिए से देखेंगे तो इसमें आपको बहुत कमियां नजर आएंगी।”

    Maruti Eeco

    जब बात एक पर्पज ड्रिवन कार की आती है तो भीड़ से अलग दिखने वाले काफी कम नाम ही सुनने को मिलते हैं। इन मॉडल्स में से एक मारुति ईको है जिसे प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल दोनों के तौर पर पसंद किया जाता है और आमतौर पर हर महीने ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में हमेशा शुमार रहती है।

    2010 में मारुति ने एक बेसिक एमपीवी कार उतारी जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आ सके और इसने ही वरसा ​को रिप्लेस किया। आज 13 साल से मार्केट में उपलब्ध इस एमपीवी को बीच-बीच में छोटे मोटे अपडेट्स मिलते गए और क्या ये आज भी अपना काम बखूबी निभा रही है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    Maruti Eeco front

    जैसा कि हमनें आपको पहले भी बताया कि मारुति ईको को मार्केट में 13 साल बीत चुके हैं और आज भी ये पूरी तरह से आउटडेटेड नहीं लगती है। ये आकर्षक कार तो नहीं है, मगर इसे एक सिंपल कार कहा जा सकता है। यहां तक कि कुछ ग्राहक तो इसे केवल इसके ओल्ड स्कूल चार्म के लिए खरीदते हैं जो कि आजकल हर नई कार में नजर नहीं आता है।

    Maruti Eeco headlights

    मारुति ने कीमत के हिसाब से ईको में जरूरी एलिमेंट्स ही लगाए हैं। इसमें वायपर्स की जोड़ी और सिंपल हेलोजन हेडलाइट्स दी गई है। इसके फ्रंट में एक छोटी सी ग्रिल और ब्लैक कलर का बंपर दिया गया है। इसमें क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया है और ना कोई फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसमें इंजन को फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे लगाया गया है और इसके बोनट को काफी ऊंचा रखा गया है।

    Maruti Eeco side

    Maruti Eeco sliding doors

    ऊंचा स्टांस और एक प्रॉपर 3 पार्ट डिस्टिंक्शन के साथ बड़े विंडो पैनल्स के साथ साइड से इसके लुक्स पूरी तरह से वैन एमपीवी जैसे है। ईको में काफी सिंपल ब्लैक कलर के डोर हैंडल्स, 13 इंच स्टील व्हील्स और चाबी से खुलने वाली फ्यूल लिड जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। जहां आजकल मॉडर्न और ज्यादा प्रीमियम एमपीवी कारों में कारमेकर्स की ओर से इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स दिए जा रहे हैं, वहीं ईको एमपीवी में मैनुअली स्लाइडिंग रियर डोर दिए गए है। 

    Maruti Eeco rear

    ऐसी ही चीजें इसके बैक पोर्शन पर भी दिखाई देती है, जिसे भी सिंपल रखा गया है। इसके पीछे बड़ी सी विंडो दी गई है जिसके नीचे की तरफ साइड में 'ईको' की बैजिंग, ऊंची टेललाइट्स और ब्लैक बंपर दिया गया है।

    और देखें

    Maruti Eeco cabin

    2010 में लॉन्च होने से लेकर अब तक ईको में बेसिक सा ड्युअल टोन केबिन थीम और डैशबोर्ड लेआउट दिया जा रहा है जहां जरूरत के ही फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसके केबिन को फ्रैश रखने के लिए इसे बीच-बीच में हल्के फुल्के अपडेट्स दिए जाते रहे हैं, मगर इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। इसमें पहले 2 स्पोक स्टीयरिंग और ऑल्टो जैसा एनालॉग इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया था, जिन्हें अब 3 स्पोक स्टीयरिंग और डिजिटल डिस्प्ले ने रिप्लेस कर दिया है जो कि वैगन आर और एस प्रेसो में भी दिए गए हैं।

    Maruti Eeco AC controls

    यहां तक कि इसमें डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड वाले पोर्शन पर ओपन स्टोरेज एरिया के बजाए क्लोज्ड ऑफ अपर कंपार्टमेंट भी दिया गया है, जिसमें को ड्राइवर एयरबैग लगाया गया है। वहीं इसमें स्लाइडेबल कंट्रोल्स के बजाए रोटरी यूनिट्स के साथ अब बड़े एसी कंट्रोल्स दे दिए गए हैं।

    फ्रंट सीट्स

    Maruti Eeco front seats

    ईको का स्टांस ऊंचा होने और बड़ी फ्रंट विंडशील्ड लगे होने के कारण बाहर का काफी अच्छा व्यू मिलता है और आपको सिटी में कार ड्राइव करते हुए कोई परेशानी नहीं होती है। चूंकि इसके इंजन को फ्रंट सीट्स के नीचे सेट किया गया है, इ​सलिए सीटें भी ऊंची है जिससे एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। इससे फिर बाहर का व्यू भी काफी साफ दिखाई देता है​, जिससे नए ड्राइवर का भी कॉन्फिडेंस बना रहता है। इसकी सीटों को केवल रिक्लाइन किया जा सकता है और केवल ड्राइवर की सीट ही आगे खिसकाई जा सकती है और दोनों ही सीटों में हाइट एडजस्टमेंट का फीचर नहीं दिया गया है।

    Maruti Eeco cubby space
    Maruti Eeco cubby space

    यदि आप ये सोच रहे हैं कि इस कार में छोटे मोटे सामान कहां रख सकते हैं तो आपको बता दें कि मारुति की इस कार में ऐसी चीजों के लिए स्पेस की काफी कमी है। इसके डैशबोर्ड के निचले हिस्से में आपको कुछ कबी होल्स मिल जाएंगे, जिनमें आप एक औसत साइज का स्मार्टफोन और पर्ची, रुपये या चाबी जैसी चीजें रख सकते हैं। इसके रियर सेंटर कंसोल में छोटा सा बॉटल होल्डर दिया गया है जो भी काम का नहीं लगता है। मारुति ने इस एमपीवी में सेंटर कंसोल में 12 वोल्ट का सॉकेट दिया है और आप केवल पूरी कार में यहीं से ही अपना फोन वगैरह चार्ज कर सकते हैं। 

    रियर सीट्स

    Maruti Eeco rear seats
    Maruti Eeco rear seat space

    हमनें ईको के केवल 5 सीटर वर्जन को ही ड्राइव किया था, इसलिए हम थर्ड रो के बारे में आपको जानकारी नहीं दे पाएंगे। मगर इसकी सेकंड रो पर हमें काफी अच्छा खासा स्पेस मिला। यहां हम तीन मीडियम साइज के वयस्क एक दूसरे के अगल बगल में आराम से बैठे जहां हेडरूम और शोल्डर रूम की कोई कमी नजर नहीं आई। ट्रांसमिशन टनल ना होने की वजह से हम अपने पैरों को भी फैला पाए। 

    इसमें दिए गए हेडरेस्ट को आप अपनी हाइट के अनुसार एडजस्ट नहीं कर सकते हैं। रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें कोई प्रैक्टिकल या सुविधाजनक फीचर्स नहीं दिए गए हैं, मगर पीछे की विंडोज़ काफी बड़ी है जिससे लंबे सफर के दौरान आप बाहर का नजारा देखते हुए अपना समय काट सकते हैं। फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें ना तो बॉटल होल्डर और ना ही डोर पॉकेट्स का फीचर दिया गया है। 

    आज कल हर नई कारों में कई तरह की डिस्प्ले दी जा रही है तो वहीं ईको आपको किसी 1990 या सन 2000 के शुरूआत के दौर में आने वाली कारों में होने जैसा फीलिंग देगी। 

    Maruti Eeco manual locking

    फीचर्स की बात करें तो ईको में उतने ही फीचर्स दिए गए हैं जो आप अपनी उंगलियों पर गिन सकते हैं। इसमें हीटर के साथ मैनुअल एसी, एक साधारण आईआरवीएम (इनसाइड रियरव्यू मिरर), केबिन लैंप और सन वाइज़र जैसे फीचर्स ही दिए गए हैं। हालांकि ये बात आपको बता दें कि ईको की एसी काफी पावरफुल है और चूंकि हमनें इसका टेस्ट गर्मी में ही किया है, इसलिए ये इस टेस्ट में पास हो गई। हालांकि, अब मारुति ईको कार की कीमत 5 लाख रुपये एक्सशोरूम तक पहुंच चुकी है, ऐसे में मारुति को कम से कम इसमें पावर स्टीयरिंग और सेंट्रल लॉकिन्ग का फीचर तो दे ही दिया जाना चाहिए था।

    मारुति ईको खरीदने वाले ज्यादातर लोग हाईटेक फीचर्स या कूल सी दिखने वाली स्क्रीन के लिए इसे नहीं खरीदते हैं, बल्कि वो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने ले जाने या कार्गो ले जाने के लिहाज से ज्यादा स्पेस देखकर खरीदते हैं।

    और देखें

    Maruti Eeco driver-side airbag

    इस डिपार्टमेंट में भी इस एमपीवी में कोई स्पेशल फीचर्स नहीं दिए गए हैं और इसमें आपको केवल बेसिफ सेफ्टी फीचर्स ही मिलेंगे। ईको में ड्युअल फ्रंट एयरबैग, सेकंड रो में बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए लैप बेल्ट समेत हर पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट्स, एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 2016 में जब मारुति ईको का क्रैश टेस्ट किया गया था, तब इसमें एयरबैग तक का फीचर नहीं दिया गया था इसलिए ये कार 1 स्टार रेटिंग लाने में भी कामयाब नहीं हो पाई थी।

    और देखें

    Maruti Eeco boot space
    Maruti Eeco boot space
    इसके 5 सीटर वर्जन में थर्ड रो की कमी महसूस होती है, मगर इसमें इतना कार्गो स्पेस दिया गया है कि इससे आप अपना घर का सामान तक दूसरे घर में शिफ्ट कर सकते हैं। हमनें इसके बूट में तीन ट्रैवल सूटकेस के साथ दो डफल बैग रखे और तब भी यहां कुछ छोटे बैग रखने के लिए स्पेस बचा हुआ था। इसे एंबुलेंस और गुड्स कैरियर के तौर पर लेने वाले हर शख्स को इसका बूट स्पेस काफी पसंद आएगा। यदि आप ईको का सीएनजी वर्जन लेते हैं तो बूट में आपको सीएनजी टैंक मिलेगा जो बूट एरिया को घेर लेता है। मगर ये सीएनजी टैंक एक पिंजरे में बंद है ऐसे में आप उसपर कुछ छोटी मोटी हल्की चीजें रख सकते हैं।

    और देखें

    Maruti Eeco engine

    मारुति ने ईको कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो इसमें इसकी लॉन्चिंग के समय से ही मौजूद है। हालांकि इस इंजन को एमिशन नॉर्म्स के अनुसार कंपनी ने समय-समय पर अपडेट जरूर किया है। मौजूदा बीएस6 फेज 2 अपडेट के बाद मारुति ईको पेट्रोल मोड पर 81 पीएस की पावर और 104.4 एनएम का टॉर्क देती है और सीएनजी मोड पर इसमें 72 पीएस की पावर और 95 एनएम की टॉर्क जनरेट होती है।

    Maruti Eeco

    इस टेस्ट में हमनें इसके केवल पेट्रोल मॉडल का ही टेस्ट किया जहां हमें महसूस हुआ कि ईको कार चलाने में काफी आसान है। यहां तक कि नए नए ड्राइवर को भी इसे ड्राइव करने में समय नहीं लगेगा। पहले गियर पर फुल लोड होने के बाद ये एमपीवी तुरंत से पिकअप ले लेती है। इसका इंजन रिफाइनमेंट लेवल काफी इंप्रेसिव है और जिस तरह से इसके इंजन को ड्राइवर और पैसेंजर सीट के नीचे लगाया गया है वो भी तरीफ के काबिल है। यूट टर्न लेते हुए या कार पार्क करते समय इसमें पावर स्टीयरिंग की कमी बहुत महसूस होती है। ईको का क्लच काफी हल्का है और गियर स्लॉट्स भी 5 रेश्यो में अच्छे से रखे गए हैं।

    Maruti Eeco

    ईको एक सपाट लंबी सड़क पर लेकर जाएंगे तो ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में भी काफी स्थिर होकर चलेगी। हालांकि इस स्पीड तक आते आते आपको इंजन से वाइब्रेशन महसूस होगी, ऐसे में आपको ओवरटेकिंग की पहले से ही प्लानिंग करनी पड़ेगी। 

    और देखें

    Maruti Eeco

    ईको खासतौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैठाने या वेट लोडिंग के लिए बनी है, इसलिए आपको इसके सस्पेंशंस स्टिफ लगेंगे। हालांकि ज्यादा लोगों के बैठने या कार्गो लोड होने से ये सॉफ्ट महसूस जरूर होते हैं। इसके सस्पेंशन खराब सड़कों को आराम से झेल लेते हैं। 

    और देखें

    Maruti Eeco

    एक सीधी बात आपको बता दें कि ईको हर किसी ग्राहक के लिए नहीं बनी है। मारुति ने कमर्शियल और युटिलिटी जैसी बातों को ध्यान में रखा और इसी के ईर्द गिर्द एक व्हीकल तैयार कर लिया। और इस चीज को देखें तो ईको एक अच्छी कार कही जा सकती है। मगर जब आप इसे ऑलराउंडर कार के नजरिए से देखेंगे तो इसमें आपको बहुत कमियां नजर आएंगी। 

    इसे खरीदने वाले ग्राहकों की कैटेगरी देखते हुए कहा जा सकता है कि ये काफी बेसिक कार है जो रोजाना ड्राइविंग के इस्तेमाल में ली जा सकती है और इसमें ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है। साथ ही इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों या कार्गो को ले जाया जा सकता है और इसकी राइड क्वालिटी भी काफी अच्छी है। ऐसे में इसमें आजकल की कारों की तरह टचस्क्रीन या गैजेट्स या दूसरे कंफर्ट फीचर्स नहीं दिए गए हैं, मगर इसमें जरूरत के फीचर्स तो मौजूद है ही। 

    हमारा मानना है कि मारुति को ईको एमपीवी में थोड़े सॉफ्ट सस्पेंशंस देने चाहिए थे और साथ ही इसमें ड्राइविंग को और ज्यादा आसान बनाने के लिए पावर स्टीयरिंग और सेंट्रल लॉकिन्ग जैसे फीचर्स भी देने चाहिए थे। कुल मिलाकर बेसिक कार के हिसाब से ये अपना काम बखूबी कर रही है जो कि लोगों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाना या फिर कार्गो को ट्रांसपोर्ट करना है।

    और देखें

    मारुति सुजुकी ईको कलर

    भारत में मारुति सुजुकी ईको निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • ईको मैटेलिक ग्लिस्टेनिंग ग्रे कलरमैटेलिक ग्लिस्टेनिंग ग्रे
    • ईको मैतेलिक सिल्की सिल्वर कलरमैतेलिक सिल्की सिल्वर
    • ईको metallic brisk ब्लू कलरmetallic brisk ब्लू
    • ईको सॉलिड व्हाइट कलरसॉलिड व्हाइट
    • ईको ब्लूइश ब्लैक कलरब्लूइश ब्लैक

    comparing मारुति सुजुकी ईको rivals

    मारुति सुजुकी ईको
    मारुति सुजुकी ईको
    Rs.5.28 - 6.46 लाख*
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    Rs.4.99 - 7.24 लाख*
    रेनॉल्ट ट्राइबर
    रेनॉल्ट ट्राइबर
    Rs.5.81 - 9.21 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    निसान ग्रेवाइट
    निसान ग्रेवाइट
    Rs.5.73 - 9.38 लाख*
    मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
    मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
    Rs.3.70 - 5.45 लाख*
    टाटा aeris
    टाटा aeris
    Rs.5.30 - 9.75 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (318)4.4User Review (533)4.4User Review (66)4.7User Review (167)4.5User Review (533)4.6User Review (114)4.4User Review (496)4.8User Review (10)
    ट्रांसमिशनमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी999 सीसी1199 सीसी1197 सीसी999 सीसी998 सीसी1199 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजी
    पावर70.67 - 79.65 बीएचपी55.92 - 88.5 बीएचपी71.01 - 98.63 बीएचपी72 - 118 बीएचपी68.8 - 81.8 बीएचपी71 - 71.01 बीएचपी55.92 - 68 बीएचपी74.46 - 85 बीएचपी
    माइलेज19.71 किमी/लीटर25.19 किमी/लीटर17 से 21 किमी/लीटर-25.35 से 26.25 किमी/लीटर19.3 से 19.6 किमी/लीटर24.39 से 24.9 किमी/लीटर-
    बूट स्पेस540 लीटर341 लीटर84 लीटर366 लीटर265 लीटर625 लीटर214 लीटर419 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंईको बनाम वैगन आरईको बनाम ट्राइबरईको बनाम पंचईको बनाम स्विफ्टईको बनाम ग्रेवाइटईको बनाम ऑल्टो के10ईको बनाम aeris

    मारुति सुजुकी ईको वीडियो

    • Boot Space - Maruti Eeco

      Boot Space - Maruti ईको

    • Miscellaneous - Maruti Eeco

      Miscellaneous - Maruti ईको

    मारुति सुजुकी ईको 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • मारुति ईको: जिस काम के लिए बनी उसपर उतरी खरी
      मारुति ईको: जिस काम के लिए बनी उसपर उतरी खरी

      आमतौर पर हर महीने ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में हमेशा शुमार रहती है।

      भानुon जून 24, 2023

    explore मारुति सुजुकी ईको दूसरा hand कारें

    • मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी सीएनजी
      मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी सीएनजी
      Rs6.00 लाख
      202610,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी
      मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी
      Rs5.50 लाख
      20256,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी (o) सीएनजी bsvi
      मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी (o) सीएनजी bsvi
      Rs5.60 लाख
      202329,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी सीएनजी
      मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर एसी सीएनजी
      Rs5.00 लाख
      202350,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको 7 सीटर स्टैंडर्ड (o)
      मारुति सुजुकी ईको 7 सीटर स्टैंडर्ड (o)
      Rs4.00 लाख
      202210,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      Rs4.24 लाख
      202248,421किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      Rs4.25 लाख
      202058,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको 7 सीटर स्टैंडर्ड 2020-2022
      मारुति सुजुकी ईको 7 सीटर स्टैंडर्ड 2020-2022
      Rs4.50 लाख
      202060,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      Rs4.30 लाख
      202060,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      मारुति सुजुकी ईको सीएनजी 5 सीटर एसी
      Rs4.20 लाख
      202050,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    मारुति सुजुकी ईको यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड318 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (318)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (55)
    • कंफर्ट (114)
    • माइलेज (89)
    • इंजन (33)
    • इंटीरियर (26)
    • स्पेस (58)
    • कीमत (56)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • p
      parmod कुमार on सितंबर 12, 2026
      4.7
      Nice Car Hai Ek Dum Work Krne Ke Liye
      Nice car good working properly nice car, work krne ya family ke liye budget friendly car hai, look bhi achi hai mileage bhi achi hai, sab milakar gadi ek dum achi hai mere pass 2 ecco hai or bhi leni hai toh ecco hi luga or logo ko bhi yehi boluga yehi car lo good car hai ek dum bina soche smjhe lele, overall achi car hai.
      और देखें
      1
    • s
      shyamu on सितंबर 11, 2026
      5
      My Love Is Gadi
      Very nice car. Mast average deti hai eco gadi. Car apne aap me ek avtaar hai, isme kam price me badiya average milta hai long ride me. Ye chalane me bahut hi badiya hai kyunki maine ise 500 kilometre tak one ride me chalaya hai, very comfortable car. Is budget me koi gadi itna acha performance nahi de payegi. Maruti is best choice.
      और देखें
    • v
      vipul on जुलाई 19, 2026
      4.5
      Eeco Experience
      Best experience with Eeco. Mileage is good for long route. They should add some features like speakers in back seat, little work needed on seats. Tyre size is ok. Interior is good and comfortable for 6 - 7 people. Overall experience in Eeco is good, hope they update this soon, thank you.
      और देखें
    • a
      akash goswami on जून 23, 2026
      5
      Very Good Feechars
      Yah ek maruti ki bahut achchi car hai, kam rate me bahut achche features bhi hai, sath hi iska average bhi bahut badhiya hai, ise is keemat me isse achchi car kisi bhi company me nhi hai, iss keemat me maruti ki yah sabse bahtreen car hai, mujhe yah bahut pasand aai hai, or mere parivar me yah sabko bahut hi jyada pasand hai.
      और देखें
    • c
      chintan gajjar on जून 20, 2026
      4
      Nice For Middle Class Family
      Nice to see to low price car at home. Full family can seat in one car and go without any worries, also we carry so many bags and some chair with I can use this car for camping with my friends. I'm very happy, thank you maruti suzuki to bring this in India and continue this car at Indian market. Please make India happy.
      और देखें
    • अधिक देखें

    मारुति सुजुकी ईको माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.71 किमी/लीटर है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.78 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल19.71 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल26.78 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मारुति सुजुकी ईको प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मारुति सुजुकी ईको की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में ईको की ऑन-रोड कीमत 5,86,537 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) ईको और वैगन आर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) ईको की कीमत 5.28 लाख रुपये एक्स-शोरूम और वैगन आर की कीमत 4.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मारुति सुजुकी ईको के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 5.43 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मारुति सुजुकी ईको की ईएमआई ₹11,482 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹60,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) मारुति सुजुकी ईको में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) मारुति सुजुकी ईको मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      CNGमैनुअल
      Q ) क्या मारुति सुजुकी ईको में सनरूफ मिलता है ?
      A ) मारुति सुजुकी ईको में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Ravi Kumar asked on 27 Jun 2026
      Q ) Maruti Suzuki Eeco 7seater ka aage ka bonnat
      By CarDekho Experts on 27 Jun 2026

      A ) We recommend contacting your nearest authorized Maruti Suzuki service center reg...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Lokeshkumar Meena asked on 23 Jun 2026
      Q ) 1 laak daunpemnt pe normal emi kitni aayegi
      By CarDekho Experts on 23 Jun 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Ram asked on 11 Aug 2025
      Q ) ईको की प्राइस कितनी है
      By CarDekho Experts on 11 Aug 2025

      A ) The Maruti Suzuki Eeco is priced between ₹5.70 lakh and ₹6.96 lakh (ex-showroom,...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anurag asked on 8 Feb 2025
      Q ) Kimat kya hai
      By CarDekho Experts on 8 Feb 2025

      A ) The Maruti Suzuki Eeco is available in both 5-seater and 7-seater variants, with...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Naseerkhan asked on 17 Dec 2024
      Q ) How can i track my vehicle
      By CarDekho Experts on 17 Dec 2024

      A ) You can track your Maruti Suzuki Eeco by installing a third-party GPS tracker or...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate ईको ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹13,718ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मारुति सुजुकी ईको ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      मारुति सुजुकी ईको में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.6.45 - 7.85 लाख*
      मुंबईRs.6.21 - 7.29 लाख*
      पुणेRs.6.21 - 7.29 लाख*
      हैदराबादRs.6.38 - 7.76 लाख*
      चेन्नईRs.6.33 - 7.70 लाख*

      ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get navaratri ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है