• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस भारत में अगस्त तक हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा ने बोलेरो नियो को भारत में जुलाई 2021 में लॉन्च किया था। यह टीयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्जन था जिसे 'बोलेरो नियो' नाम से उतारा गया था। दिल्ली आरटीओ डॉक्युमेंट में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब नई बोलेरो नियो प्लस (फेसलिफ्ट टीयूवी300 प्लस) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 07, 2022 20:30 ist
    info icon
    published onJun 07, 2022 20:30 IST
    last updated onJun 07, 2022 20:30 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस टीयूवी300 प्लस का फेसलिफ्ट वर्जन है।
    • नए अपडेट्स के तौर पर इसमें नई फ्रंट ग्रिल व हेडलाइट और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।
    • इसमें टीयूवी300 प्लस वाला ही 2.2 डीजल इंजन (120 पीएस/280 एनएम) दिया जा सकता है।
    • भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे अगस्त 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।   

    महिंद्रा ने बोलेरो नियो को भारत में जुलाई 2021 में लॉन्च किया था। यह टीयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्जन था जिसे 'बोलेरो नियो' नाम से उतारा गया था। दिल्ली आरटीओ डॉक्युमेंट में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब नई बोलेरो नियो प्लस (फेसलिफ्ट टीयूवी300 प्लस) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

    टीयूवी300 प्लस कार टीयूवी300 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन था जिसकी सेकंड रो के पीछे की तरफ साइड-फेसिंग सीटें दी गई थी। कंपनी ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान अप्रैल 2020 में इसे बंद कर दिया था। टीयूवी300 प्लस एक 9-सीटर मॉडल था, वहीं बोलेरो नियो प्लस को 7-सीटर और 9-सीटर दोनों लेआउट (जैसा कि सरकारी डॉक्युमेंट में सुझाया गया है) में पेश किया जाएगा।

    Mahindra Bolero Neo

    इसकी डिज़ाइनिंग में बदलाव बोलेरो नियो के अनरूप होंगे। यह गाड़ी नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए स्पॉइलर और एलईडी डीआरएल्स के साथ नई हेडलाइट्स के साथ आ सकती है। इंटीरियर अपडेट्स के तौर पर इसमें नया थार वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और क्रूज़ कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है।

    महिंद्रा अपनी बोलेरो नियो प्लस में टीयूवी300 प्लस वाला ही 2.2-लीटर डीजल इंजन देगी जो 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा। अनुमान है कि इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    भारत में नई बोलेरो नियो प्लस को अगस्त 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं होगा, इसे महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से अफोर्डेबल ऑप्शन के रूप में चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है