ओरा कार
चीन की ग्रेट वॉल मोटर (जीडब्ल्यूएम) ने अपने नए ब्रांड ओरा से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह ब्रांड नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को तैयार करने के लिए समर्पित है। ग्रेट वॉल, हवल और वायईडब्ल्यू के बाद ओरा इस कार कंपनी का चौथा ब्रांड है। ग्रेट वॉल मोटर्स द्वारा ओरा ब्रांड की घोषणा कुछ हफ्तों पहले की गई थी। कंपनी ने इस ब्रांड की अधिक जानकारी बीजिंग मोटर शो के दौरान दी थी। जीडब्ल्यूएम ओरा ब्रांड के तहत लॉन्च की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार की योजना बना चुकी है। ओरा की आईक्यू5 एक सेडान है जिसकी रेंज 350 किलोमीटर है। इसका पावर आउटपुट 60 एचपी है और अधिकतम गति 150 किलोमीटर/घंटे है। वहीं, ओरा आर1 एक कॉम्पैक्ट ईवी है जिसकी रेंज 300 किलोमीटर है। इलेक्ट्रिक कार ओरा आईक्यू रेगुलर साइज़ की होगी, जबकि आर लाइन छोटी सिटी कार होगी। कंपनी इसे भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। इन दोनों ही कारों को अलग-अलग डीलर नेटवर्क के जरिये बेचा जाएगा।
ओरा ब्रांड ने भारतीय बाजार में प्रवेश करके संभावित खरीदारों की पसंद को बढ़ाने का फैसला किया है। ओरा ब्रांड अपनी ओरा iq, ओरा r1, ओरा आर2 कार के लिए जाना जाता है। ओरा ब्रांड की पहली कार सेडान सेगमेंट में उतारी जा सकती है।
| मॉडल | कीमत |
|---|---|
| ओरा आईक्यू | Rs. 20 लाख* |
| ओरा आर2 | Rs. 10 लाख* |
| ओरा आर1 | Rs. 7 लाख* |