• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट:7000 किलोमीटर + तनावमुक्त ड्राइविंग अनुभव

    Published On अप्रैल 14, 2026 By भानु for किया कैरेंस क्लाविस

    • 1 View
    • Write a comment

    Kia Carens Clavis

    -किआ कैरेंस क्लाविस अक्टूबर में अपने डीजल मैनुअल पावरट्रेन के साथ कारदेखो गैरेज में आई थी, और लगभग 5000 किमी तक चलने के बाद, इसे क्लाविस टर्बो-पेट्रोल डीसीटी से रिप्लेस कर दिया गया, जिसे लगभग 3000 किमी और चलाया गया।

    किआ कैरेंस क्लाविस अक्टूबर में अपने डीजल मैनुअल पावरट्रेन के साथ कारदेखो गैरेज में आई थी, और लगभग 5000 किमी तक चलने के बाद, इसे क्लाविस टर्बो-पेट्रोल डीसीटी से रिप्लेस कर दिया गया, जिसे लगभग 3000 किमी और चलाया गया।

    मैंने दोनों ही एमपीवी मॉडल को चार महीने से अधिक समय तक प्राइवेट व्हीकल के रूप में इस्तेमाल किया। मैंने इसे काम के लिए, शूटिंग के लिए, पुणे में आने-जाने के लिए और सबसे महत्वपूर्ण बात, पिछले कुछ महीनों में परिवार के साथ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया। इसलिए, किआ कैरेंस क्लाविस की इस फाइनल रिपोर्ट में, मैंने अपने अनुभव के आधार पर एमपीवी की खूबियों और कमियों के बारे में बताने जा रहा हूं। 

    खूबियां

    सभी के लिए कंफर्टेबल

    एक बड़ी फैमिली कार की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है उसमें मिलने वाला कंफर्ट। हालांकि कई एमपीवी स्पेस के मामले में अच्छी होती हैं, लेकिन कंफर्ट के मामले में सभी गाड़ियां खरी नहीं उतरतीं। वहीं दूसरी ओर, क्लाविस इस कीमत में आपको बेहतरीन कंफर्ट देती है।

    Kia Carens Clavis

    मैंने पुणे में ज्यादातर समय क्लाविस चलाई। सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं, गड्ढों से भरी हैं, हर जगह स्पीड ब्रेकर हैं, और शहर की आधी सड़कें लगातार निर्माणधीन रहती हैं। क्लाविस ने इन परिस्थितियों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, और ज्यादातर समय इसकी राइड बेहद कंफर्टेबल और स्मूद रही।

    यहां तक ​​कि मुंबई की अपनी नियमित यात्राओं के दौरान, हाईवे पर भी क्लाविस ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको ज्यादातर दरारें और ऊबड़-खाबड़ हिस्से महसूस नहीं होते, और उतार-चढ़ाव को यह बहुत कम गति से संभालती है। यहां तक ​​कि अचानक लेन बदलते समय या लोनावला के घाट सेक्शन में गाड़ी चलाते समय भी केबिन स्थिर रहता है।

    इसका मतलब यह है कि आप कहीं भी गाड़ी चला रहे हों, केबिन के अंदर यात्रियों की आवाजाही सीमित होगी, और शहर के अंदर उन्हें जिस भी तरह की आवाजाही का सामना करना पड़ेगा, वह धीमी होगी और झटकेदार नहीं होगी।

    स्पेस और प्रैक्टिकेलिटी की भरमार

    जब मैं मुंबई में था, तो मुझे अपने परिवार को घुमाना पड़ता था। मैं, मेरे माता-पिता, मेरे रिश्तेदार और मेरे चचेरे भाई-बहन - सात लोग क्लाविस में। शुरुआत में मुझे गाड़ी में काफी जगह देखकर हैरानी हुई, क्योंकि हर कोई आराम से बैठ गया, यहां तक कि थर्ड रो में भी, और मुंबई में एक-दो घंटे की ड्राइव तो बिल्कुल आसान थी।

    Kia Carens Clavis

    मैं और मेरे पिताजी आगे, मेरी मां, मेरी चाची और चाचा दूसरी रो में, और मेरे दो चचेरे भाई-बहन आखिरी रो में। हर किसी के पास आराम से बैठने, पैर फैलाने और ड्राइव का आनंद लेने के लिए पर्याप्त जगह थी।

    थर्ड रो में, मेरे लंबे चचेरे भाइयों को कभी-कभी थोड़ी जगह की कमी महसूस हुई, लेकिन सेकंड रो को थोड़ा आगे खिसकाने से उन्हें आराम मिला। लंबे यात्रियों के लिए थर्ड रो शायद सबसे अच्छी जगह न हो, लेकिन दो औसत कद के वयस्कों (लगभग 5’7”) के लिए लंबे सफर के लिए भी पर्याप्त जगह है।

    Kia Carens Clavis

    फिर आती है प्रैक्टिकेलिटी। सभी दरवाजों में बोतल होल्डर, एक बड़ा ग्लवबॉक्स, सेंटर आर्मरेस्ट में स्टोरेज, दूसरी रो में फोन रखने के लिए ट्रे, सेकंड रो के यात्रियों के लिए सीट बैक पॉकेट और थर्ड रो में कप होल्डर। क्लाविस में केवल सेकंड रो के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर की कमी है, बाकी सब कुछ बढ़िया है।

    Kia Carens Clavis

    बूट स्पेस के मामले में भी कोई समझौता नहीं है। तीनों सीटों को ऊपर करने पर भी मेरे पास दो केबिन साइज़ के सूटकेस रखने के लिए पर्याप्त जगह थी। मुंबई की मेरी सोलो ट्रिप के लिए यह काफी था। लेकिन ज़्यादा लोगों के साथ लंबे सफर के लिए, मैंने तीसरी सीट को फोल्ड करके और जगह बढ़ा ली।

    इससे मुझे पांच लोगों के सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल गई। मैंने क्लाविस में हम चार लोगों के साथ पुणे से चंद्रपुर और वापस लगभग 1800 किमी की यात्रा की, और हमारे चार सूटकेस और छोटे कैरी-ऑन बैकपैक के लिए पर्याप्त से ज़्यादा जगह थी।

    डीजल इंजन का शानदार माइलेज

    चंद्रपुर की इस यात्रा पर हमने मैनुअल डीज़ल मॉडल लिया, और यह एक बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। हालांकि हमारे ऑफिस में और भी गाड़ियां थीं, और हमारी अपनी गाड़ियां भी थीं, फिर भी हमने क्लाविस डीज़ल को उसकी शानदार माइलेज के कारण चुना।

    Kia Carens Clavis

    चंद्रपुर तक लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा, जिसमें घाट, भीड़भाड़ वाली शहरी सड़कें और समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे शामिल थे, में हमें पूरी यात्रा के दौरान लगभग 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त हुआ।

    1800 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जब हम वापस लौटे, तो हमने कुछ हिसाब-किताब किया और पाया कि डीजल पर हमारा खर्च सिर्फ़ 9000 रुपये के आसपास था। और जब हम वापस आए, तब भी क्लाविस में लगभग 200 किलोमीटर की रेंज बची थी। इसका मतलब है कि हमारा प्रति किलोमीटर खर्च 5 रुपये से भी कम था।

    इसका प्रदर्शन भी एक अहम कारक था। घाटों पर गाड़ी चलाने के लिए एक दमदार इंजन की ज़रूरत होती है, जो क्लाविस डीजल में है, और समृद्धि महामार्ग पर यह आसानी से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जो कि गति सीमा है। तेज़ गति तक पहुँचने में ज़्यादा समय नहीं लगा और उन गतियों को बनाए रखना भी आसान था। क्लाविस डीजल ने वाकई अपनी उपयोगिता साबित कर दी।

    कमियां

    टर्बो-पेट्रोल के माइलेज में गिरावट

    लेकिन अच्छे माइलेज का सुख लेने में उस वक्त गिरावट आना शुरू हुई जब इस यात्रा के कुछ ही समय बाद क्लाविस डीजल इंजन को क्लाविस टर्बो-पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया। यह एक पावरफुल इंजन है, और डीसीटी के साथ मिलकर यह एक बेहद स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जैसा कि हमने सेल्टोस, क्रेटा और वरना में देखा है।

    हालांकि, एक फैमिली एमपीवी में, स्पोर्टी और रोमांचक ड्राइविंग अनुभव वह आखिरी चीज थी जिसकी मुझे तलाश थी। डीजल इंजन मुझे शहर में लगभग 12-13 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 17-18 किमी प्रति लीटर और कभी-कभी इससे भी ज्यादा माइलेज देता था।

    Kia Carens Clavis

    टर्बो-पेट्रोल डीसीटी के साथ, स्थिति पूरी तरह बदल गई, क्योंकि उन्हीं मार्गों पर मुझे शहर में 8-9 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर लगभग 12-14 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने लगा। इसके परिणामस्वरूप मेरी रनिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई और फ्यूल पर खर्च भी बहुत ज्यादा होने लगा।

    देखिए, मुझे यह इंजन बहुत पसंद है। यह दमदार है, एक्सलरेटर दबाने पर आपको सीट पर पीछे की ओर धकेल देता है, इतनी बड़ी कार चलाने का रोमांच देता है, और डीसीटी अपने क्विक शिफ्ट्स से इसे और भी स्पोर्टी बना देता है। हालांकि, मेरे हिसाब से यह इंजन फैमिली एमपीवी के लिए उतना उपयुक्त नहीं है। डीजल इंजन किसी भी तरह के रास्ते पर चलने के लिए काफी दमदार था, और मुझे कभी भी पावर या परफॉर्मेंस में कोई कमी महसूस नहीं हुई। इसलिए अगर आप क्लाविस लेने की सोच रहे हैं, तो मैं आपको डीजल या फिर स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन लेने की सलाह दूंगा, ताकि आपको कंफर्टेबल ड्राइविंग का अनुभव मिले।

    छोटी छोटी समस्याएं

    सच कहूं तो, मेरे अनुभव में मुझे क्लाविस में कोई बड़ी खामी नज़र नहीं आई। हालांकि, कुछ छोटी-मोटी बातें थीं जिनसे मुझे थोड़ी परेशानी हुई, और शायद आपको भी हो।

    पुराना टचस्क्रीन यूजर इंटरफेस: 20 लाख रुपये की एमपीवी होने के बावजूद, क्लाविस में अभी भी वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ किआ का पुराना टचस्क्रीन यूजर इंटरफेस दिया गया है। यह बात और भी खटकती है जब पता चलता है कि क्लाविस से पहले आई किआ सिरोस, जो एक छोटी और ज़्यादा किफायती एसयूवी है, में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नया यूजर इंटरफेस मिलता है।

    Kia Carens Clavis

    केबिन में तार लटकते रहना किसी को पसंद नहीं होता, और थोड़ी सी भी हलचल से वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो या एप्पल कारप्ले डिस्कनेक्ट हो सकता है।

    सेकंड रो में कम स्टोरेज विकल्प: जैसा कि ऊपर बताया गया है, क्लाविस की सेकंड रो में कोई कप होल्डर नहीं दिया गया है। हालांकि, सामने वाली पैसेंजर सीट के पीछे एक ट्रे है जिसमें एक कप होल्डर है। लेकिन इस कप होल्डर के लिए कोई बेस नहीं है, इसलिए आप यहां सिलेंड्रिकल शेप की कोई चीज नहीं रख सकते, और केवल एक ही ट्रे उपलब्ध है, ड्राइवर के पीछे बैठे यात्री के लिए कोई स्पेस नहीं है।

    Kia Carens Clavis

    एयर प्योरिफायर यूनिट की पोजिशन: ज्यादातर शहरों में बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को देखते हुए, कार में एक उपयुक्त एयर प्योरिफायर लगाना हमेशा एक अच्छा निर्णय होता है, और यह अच्छी बात है कि क्लाविस में यह लगा है। हालांकि, इसकी पोजिशन को और बेहतर बनाया जा सकता था। चूंकि यह ड्राइवर सीट के ठीक पीछे लगा है, और यह एक बड़ा यूनिट है, इसलिए ड्राइवर के पीछे बैठे किसी भी लंबे यात्री के लिए घुटनों के लिए जगह कम हो जाती है।

    Kia Carens Clavis

    इसके अलावा, अगर इसे हुंडई अल्काज़ार की तरह फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के पीछे एक छोटी यूनिट के रूप में लगाया जाता, तो ड्राइवर सीट के पीछे की जगह का इस्तेमाल एक और ट्रे के लिए किया जा सकता था।

    निष्कर्ष

    इन कमियों के अलावा, किआ कैरेंस क्लाविस के साथ मेरे अनुभव में कोई बड़ी खामी नहीं थी। यह कार वास्तव में एक ऑल-राउंडर है जिसमें एक मॉर्डन कार में आवश्यक सभी फीचर्स और एक फैमिली एमपीवी में अपेक्षित सभी खूबियां मौजूद हैं।

    अगर आपका परिवार बड़ा है, आप अक्सर गाड़ी चलाते हैं, और आप एक ऐसी आरामदायक गाड़ी चाहते हैं जो बिना किसी समझौते के आपको कहीं भी ले जा सके, तो किआ कैरेंस क्लाविस एक बेहतरीन विकल्प है जिस पर आपको निश्चित रूप से विचार करना चाहिए।

    प्राप्त तिथि: 15 अक्टूबर, 2025

    प्राप्त होने पर किलोमीटर : 1940 (डीजल), 2604 (टर्बो-पेट्रोल)

    अब तक तय की गई दूरी: 6912 (डीजल), 5411 (टर्बो-पेट्रोल)

    कुल तय की गई दूरी: 4972 किलोमीटर (डीजल) + 2807 किलोमीटर (टर्बो-पेट्रोल) = 7779 किलोमीटर

    खूबियां: स्पेशियस, आकर्षक डिज़ाइन, फ्यूल एफिशिएंट डीजल इंजन

    कमियां: टॉप-लेवल डीजल इंजन में कम फीचर्स, टर्बो-पेट्रोल की फ्यूल एफिशिएंसी कम

    Published by
    भानु

    किया कैरेंस क्लाविस

    वेरिएंट*एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    एचटीई डीजल (डीजल)Rs.13.14 लाख*
    एचटीई (ओ) डीजल (डीजल)Rs.14.37 लाख*
    एचटीई ईएक्स डीजल (डीजल)Rs.14.88 लाख*
    एचटीई (ओ) डीजल एटी (डीजल)Rs.15.82 लाख*
    एचटीके प्लस डीजल (डीजल)Rs.16.44 लाख*
    एचटीके प्लस (ओ) डीजल (डीजल)Rs.17.22 लाख*
    एचटीके प्लस डीजल एटी (डीजल)Rs.17.37 लाख*
    एचटीके प्लस 6 सीटर डीजल एटी (डीजल)Rs.17.57 लाख*
    एचटीएक्स डीजल (डीजल)Rs.19.01 लाख*
    एचटीई (पेट्रोल)Rs.11.39 लाख*
    एचटीई (ओ) (पेट्रोल)Rs.12.35 लाख*
    एचटीई ईएक्स (पेट्रोल)Rs.12.86 लाख*
    एचटीई (ओ) टर्बो (पेट्रोल)Rs.13.22 लाख*
    एचटीई ईएक्स टर्बो (पेट्रोल)Rs.13.77 लाख*
    एचटीई (ओ) टर्बो dct (पेट्रोल)Rs.14.67 लाख*
    एचटीके प्लस टर्बो (पेट्रोल)Rs.15.20 लाख*
    एचटीई ईएक्स टर्बो dct (पेट्रोल)Rs.15.22 लाख*
    एचटीके प्लस (ओ) टर्बो (पेट्रोल)Rs.16.42 लाख*
    एचटीके प्लस टर्बो 6 सीटर डीसीटी (पेट्रोल)Rs.16.73 लाख*
    एचटीके प्लस टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.16.85 लाख*
    x-line टर्बो 6str dct (पेट्रोल)Rs.17.28 लाख*
    एचटीके प्लस (ओ) टर्बो 6 सीटर डीसीटी (पेट्रोल)Rs.17.74 लाख*
    एचटीके प्लस (ओ) टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.17.86 लाख*
    एचटीएक्स टर्बो (पेट्रोल)Rs.17.96 लाख*
    एचटीएक्स टर्बो आईएमटी (पेट्रोल)Rs.18.17 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो (पेट्रोल)Rs.18.69 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो 6सीटर (पेट्रोल)Rs.19.04 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो आईएमटी 6सीटर (पेट्रोल)Rs.19.13 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो आईएमटी (पेट्रोल)Rs.19.33 लाख*
    एचटीएक्स (ओ) टर्बो 6 सीटर डीसीटी (पेट्रोल)Rs.19.50 लाख*
    एचटीएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.19.62 लाख*
    जीटीएक्स टर्बो 6str dct (पेट्रोल)Rs.19.91 लाख*
    एचटीएक्स (ओ) ए टर्बो 6str dct (पेट्रोल)Rs.19.88 लाख*
    एचटीएक्स (ओ) ए टर्बो dct (पेट्रोल)Rs.19.88 लाख*
    जीटीएक्स टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.20 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.21.07 लाख*
    एचटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी 6सीटर (पेट्रोल)Rs.21.07 लाख*
    जीटीएक्स प्लस टर्बो 6str dct (पेट्रोल)Rs.21.67 लाख*
    जीटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.21.79 लाख*
    एक्स-लाइन टर्बो डीसीटी (पेट्रोल)Rs.21.79 लाख*
    एचटीई सीएनजी (सीएनजी)Rs.12.39 लाख*
    एचटीई (ओ) सीएनजी (सीएनजी)Rs.13.35 लाख*

    नई एमयूवी कारें

    अपकमिंग कारें

    पॉपुलर एमयूवी कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है