सिट्रोएन ईसी3 लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन: काफी प्लेन है ये
Published On जून 26, 2025 By अंश for सिट्रोएन e-c3 एक्स
- 1 View
- Write a comment

सिट्रोएन ईसी3 कुछ ही समय पहले कारदेखो के गैराज में शामिल हुई है जो हमारा लॉन्ग टर्म व्हीकल रहने वाला है और मैंने इसके साथ कुछ दिन भी गुजारे हैं ताकि शुरूआत में मैं इसे समझ सकूं। इस कार के बारे में ज्यादा बात करने के लिए कुछ है नहीं क्योंकि ये काफी प्लेन और सिंपल कार है और ये कुछ कारों के लिए सही चीज है मगर एक 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की इलेक्ट्रिक कार कार का प्लेन और सिंपल होना अखर सकता है।

इसके लुक्स को लेकर अलग अलग लोगों की अलग अलग राय हो सकती है। मुझे ये एक नजर में तो अच्छी लगी मगर इसमें प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट् की कमी नजर आती है। इस कीमत पर हेलोजन हेडलैंप्स मिलना आपको निराश कर सकता है और ये कार नोटिस में तो आती है मगर कीमत के हिसाब से इसके लुक्स थोड़े और बेहतर हो सकते थे।

यही चीज केबिन में भी नजर आती है जो कि काफी प्ले है और इसमें ब्लैक थीम दी गई हैं। कॉन्ट्रास्ट के नाम पर इसमें ठीक ठाक कॉन्ट्रास्टिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके केबिन का डिजाइन अच्छा है और सारे कंट्रोल्स भी सही जगह लगाए गए हैं। मगर इसके केबिन की क्वालिटी ठीक ठाक है जिसमें सॉफ्ट टच पैडिंग नहीं दी गई है और इसमें पीछे की तरफ सेंटर आर्मरेस्ट भी नहीं दिया गया है।

अभी तक तो सिट्रोएन ईसी3 का शुरूआती अनुभव तो नकारात्मक ही रहा मगर इस कार में कुछ अच्छी बातें भी है जो मैने कुछ दिन पहले नोटिस की। इसका सबसे खास पहलू है इसकी कंफर्टेबल राइड क्वालिटी। मैंने इसे गहरे गड्ढों वाली सड़कों, निमार्णधीन सड़को और मिट्टी अैर चट्टान वाले रास्तों पर ड्राइव किया है और हमेशा ईसी3 ने मुझे कंफर्ट दिया।

ये सफर करने वाले हर व्यक्ति को कंफर्टेबल रखना जानती है और ये काम ये अच्छी परफॉर्मेंस के साथ करती है। ये दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह नहीं है जिनमें आपको काफी पावर मिल जाती है। इसके बजाए ये कार काफी शांति के साथ और आराम से चलती है जो कि कई लोगों को पसंद है। ओवरटेकिंग के दौरान मुझे इसमें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई और पावर की भी कोई कमी नहीं लगी। अब तक सिट्रोएन ईसी3 से मुझे सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज मिली।
सिट्रोएन ईसी3 को ड्राइव करना आसान है और ये शहर में आराम से रोजाना ड्राइव की जा सकती है। मगर इसकी कीमत को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि इसका काम केवल पॉइन्ट ए से पॉइन्ट बी तक आना जाना नहीं है और आने वाले कुछ महीनों में मैं शहर में ये चीज देखूंगा कि इसकी हैंडलिंग कैसी है और साथ ही में मैं कुछ रोड ट्रिप्स और घर के काम भी इसी के साथ करूंगा।
खूबियां: कंफर्टेबल राइड क्वालिटी,सिटी में ड्राइव करने में आसान
कमिया: कम फीचर्स, ठीक ठाक केबिन क्वालिटी
ड्राइव के लिए किस दिन मिली: 9 मई 2025
तब तक कितने किलोमीटर की जा चुकी थी ड्राइव: 7271 किलोमीटर
अब तक कितने किलोमीटर ड्राइव की चुकी है: 7891 किलोमीटर