• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    लॉन्च के वक्त इसे केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On नवंबर 21, 2018 11:06 ist
    info icon
    published onNov 21, 2018 11:06 IST
    last updated onNov 21, 2018 11:06 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा मोटर्स की जल्द लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हैरियर इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे जनवरी 2019 में पेश किया जा सकता है। जैसे-जैसे कार की लॉन्चिंग नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हमें इस से जुड़ी नई जानकारियां भी हाथ लग रही हैं। हाल ही में कार की कुछ अहम जानकारियां सामने आईं हैं।

    टाटा हैरियर के इंजन के बारे में कंपनी पहले ही बता चुकी है। कंपनी के अनुसार इस में 2.0 लीटर का क्रियोटेक डीज़ल इंजन मिलेगा। अब जानकारी मिली है कि लॉन्च के वक्त इसे केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा जा सकता है। कुछ समय पहले टाटा हैरियर को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी देखा गया था, लेकिन चर्चाएं हैं कि ऑटोमैटिक वेरिएंट को बाद उतारा जाएगा। मैनुअल गियरबॉक्स के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 6-स्पीड यूनिट दी जा सकता है।

    Tata Harrier Interior

    टाटा हैरियर की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन साइटों पर भी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों से भी कार की कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं।

    तस्वीरों पर गौर करें तो टाटा हैरियर में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो साइज में नेक्सन के 6.5 इंच यूनिट से बड़ा है। डैशबोर्ड का डिजायन काफी प्रीमियम नज़र आता है। इस पर वुड फिनिशिंग और सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं।

    Tata Harrier Interior

    तस्वीरों में हैरियर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की भी झलक देखी जा सकती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दो भागों में बांटा गया है। इसके दाईं तरफ एनालॉग डायल और बाईं तरफ फुल कलर स्क्रीन दी गई है। टाटा हैरियर के टॉप वेरिएंट में ईएसपी, रियर वाइपर, वाशर, डिफॉगर और अलॉय व्हील जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है