• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ टाटा हैरियर का केबिन

    हैरियर के डैशबोर्ड का लेआउट एच5एक्स कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 29, 2018 11:52 ist
    info icon
    published onAug 29, 2018 11:52 IST
    last updated onAug 29, 2018 11:52 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा हैरियर के केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। कैमरे में कैद हुई कार के केबिन का लेआउट एच5एक्स कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। एच5एक्स के कॉन्सेप्ट को फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया गया था।

    Tata Harrier

    तस्वीरों पर गौर करें तो टाटा हैरियर के केबिन को प्रीमियम और मॉर्डन बनाया गया है। केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है, प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस में सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं। इस में फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो काफी हद तक एच5एक्स कॉन्सेप्ट जैसा है। एच5एक्स कॉन्सेप्ट में मर्सिडीज़ कारों जैसा बड़ा स्टेंडलोन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेंमेंट स्क्रीन दी गई थी। टाटा हैरियर में रेग्यूलर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

    Tata H5X

    तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि हैरियर का इंफोटेंमेंट सिस्टम टाटा नेक्सन से बड़ा है। चर्चाएं हैं कि इस में जगुआर और लैंड रोवर कारों की तरह 10 इंच यूनिट दी जा सकती है। टाटा हैरियर के टॉप वेरिएंट में हार्मन के जेबीएल रेंज वाले स्पीकर दिए जा सकते हैं। चर्चाएं हैं कि इस में 10 स्पीकर वाला सिस्टम दिया जा सकता है।

    टाटा हैरियर के प्रोडक्शन मॉडल को कंपनी इस साल के आखिर तक दुनिया के सामने पेश कर सकती है। भारत में इसे अप्रैल 2019 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें : इस नाम से आ सकती है टाटा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है