• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर सेल्स रिपोर्ट: मारूति टॉप पर, रेनो की बिक्री बढ़ी, होंडा की घटी

    सितंबर का महीना भी करीब-करीब हर कार कंपनी के लिए अच्छा रहा। सितंबर में भारतीय कार कंपनियों की अच्छी बिक्री हुई। अक्टूबर से त्यौहारी सीज़न शुरू हो गया है ऐसे में आगे भी कारों की बिक्री में तेज़ी जारी रहेगी।

    अलशार
    अलशार
    Published On अक्टूबर 03, 2016 19:10 ist
    info icon
    published onOct 03, 2016 19:10 IST
    last updated onOct 03, 2016 19:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हर बार की तरह टॉप-10 कार कंपनियों के सेल्स चार्ट में सबसे ऊपर मारूति सुज़ुकी है। मारूति सुज़ुकी ने घरेलू बाज़ार में सितम्बर में कुल 1,37,321 कारें बेची। पिछले महीने की बिक्री के लिहाज़ से मारूति को 21 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। साल-दर-साल ग्रोथ की बात करें तो यह करीब 30 फीसदी रही।  

    बिक्री के मामले में कोरियाई कंपनी हुंडई दूसरे नंबर पर है। हालांकि हुंडई की ग्रोथ पांच फीसदी से थोड़ी ही ज्यादा है।   

    सालाना ग्रोथ के मामले में सबसे आगे रेनो इंडिया है। क्विड हैचबैक के दम पर कंपनी ने साल-दर-साल के हिसाब से 590 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। हालांकि बिक्री के मामले में यह 6वें स्थान पर है।

    क्विड के ही प्लेटफॉर्म पर बनी डैटसन रेडी-गो का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। निसान ने पिछले महीने 5,151 रेडी-गो बेचीं।

    सालाना ग्रोथ के मामले में होंडा इंडिया सबसे पिछड़ी हुई है। इसकी सालाना ग्रोथ में 19 फीसदी की कमी आई है। हालांकि बिक्री के मामले में यह चौथे नंबर पर है।

    इन कार कंपनियों के अलावा टाटा और महिन्द्रा की बिक्री भी सितंबर में अच्छी रही है। इनकी ग्रोथ में सिंगल डिजिट की वृद्धि हुई है। उम्मीद है कि त्यौहारी सीज़न में इन्हें और फायदा मिलेगा।

    बिक्री के आंकड़े और प्रमुख कार कंपनियों की स्थिति

      कंपनी बिक्री ग्रोथ
    1 मारूति सुज़ुकी 1,37,321 29.4%
    2 हुंडई 42,600 5.1%
    3 महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 20,537 5%
    4 होंडा इंडिया 15,034 -19%
    5 टाटा मोटर्स 14,601 24%
    6 रेनो इंडिया 12,300 590%
    7 टोयोटा 12,067 6%
    8 फोर्ड इंडिया 9,018 9%
    9 निसान इंडिया 5,151 96.9%
    10 फॉक्सवेगन इंडिया 3,929 22%
    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है