• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब पेटीएम से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान

    फिलहाल मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में इस का ट्रायल चल रहा है, जल्द ही यह व्यवस्था पूरे देश में लागू हो जाएगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on जून 09, 2017 12:41 ist
    info icon
    published onJun 09, 2017 12:40 IST
    last updated onJun 09, 2017 12:41 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आपने गलती से ट्रैफिक सिग्नल जंप कर दिया या ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के दस्तावेज साथ लेना भूल गए या फिर जल्दबाजी में हेलमेट और सीटबेल्ट लगाना भूल गए तो जाहिर सी बात है कि ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन मान कर आपका चालान कर देगी, इस दौरान अगर आपके पास चालान भरने के पैसे भी नहीं हैं तो मुसीबत और बढ़ सकती है। लेकिन अब पेटीएम के जरिये इस समस्या का भी हल निकल गया है।

    पेटीएम के जरिये ट्रैफिक चालान के भुगतान की सुविधा फिलहाल मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में शुरू की गई है, जल्द ही इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा।

    पेटीएम पर दूसरे ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन की तरह चालान के लिए ‘चालान’ का आइकन दिया गया है, इस पर आपको क्लिक करना है और शहर को चुनना है, शहर चुनने के बाद आपको चालान नंबर या गाड़ी नंबर डालना होगा, अगर आप पर कोई चालान बकाया है तो ही आप पेमेंट विंडो तक पहुंचेंगे, अगर कोई चालान बकाया नहीं है तो आपको ‘अनेबल टू प्रोसेस’ का मैसेज आएगा।

    पेटीएम एप में भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और पेटीएम वॉलेट का विकल्प दिया गया है, चालान का भुगतान होने पर डिजिटल रसीद जनरेट होगी और संबंधित पुलिस थाने में जमा दस्तावेज आपके पते पर सरकारी डाक से भेज़ दिए जाएंगे।

    वैसे यह सिस्टम है तो सुविधाजनक लेकिन अगर आप गाड़ी के पूरे दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात अपडेट रखते हैं और हेलमेट, सीट बेल्ट और दूसरे सेफ्टी नियमों का भी पालन करते हैं तो चालान जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा और सबसे बड़ी बात आप सुरक्षित भी रहेंगे।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है