English | हिंदी
चेन्नई की सड़कों पर फिर स्पाईड हुई महिन्द्रा की काॅम्पेक्ट SUV S101
देश की अग्रणी पेसेन्जर कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा अपनी नई काॅम्पेक्ट SUV S101 (कोडनेम) के लॉन्चिंग की तैयारियां जोरों से कर रही है जिसकी कुछ स्पाईड फोटो चेन्नई में हमारी टीम ने क्लिक किए हैं। चेन्नई शहर की सड़कों पर इस कार की टेस्टिंग का फाइनल स्टेज़ चल रहा है और इसलिए इस कार को पूरी तरह कवर किया हुआ था। महिन्द्रा S101 एक सब-4 मीटर SUV है जो इसी साल बोलेरा और एक्सयूवी 500 फेसलिफ्ट के साथ लाॅन्च होगी। इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में इस कार को चेन्नई की सड़कों पर क्लिक किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि यह महिन्द्रा लाइनअप की सबसे अलग डिजाइन वाली कार होगी। लाॅन्चिंग के बाद यह काॅम्पेक्ट SUV अपने सेग्मेंट में फोर्ड इको स्पोर्ट और फिएट अवेंटुरा से टक्कर लेगी।
34 Views
- Write a कमेंट

इस SUV के मोनोकोक प्लेटफार्म पर तैयार किए जाने की अफवाह काफी समय से चली आ रही है, साथ ही इसमें महिन्द्रा का स्वनिर्मित इंजन होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं इस कार को बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ ही ABS और EBD तथा ESP जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस किया जा सकता है। महिन्द्रा S101 क्वांटो से नीचे का स्थान लेगी और कंपनी की सबसे कम कीमत की काॅम्पेक्ट SUV में अपना नाम दर्ज कराएंगी। इस कार में AMT ऑप्शन के आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, अगर यह बात सच होती है तो AMT गियर बाॅक्स के साथ देश की सबसे सस्ती SUV होने का खिताब भी अपने नाम कर जाएगी।

was this article helpful ?

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें