• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लेक्सस एनएक्स 300एच से उठा पर्दा

    एनएक्स 300एच की डिलीवरी 2018 में शुरू होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On नवंबर 17, 2017 13:42 ist
    info icon
    published onNov 17, 2017 13:42 IST
    last updated onNov 17, 2017 13:42 IST
    152 Views
    • Write a कमेंट

    Lexus NX 300h

    टोयोटा के लग्ज़री ब्रांड लेक्सस ने भारत में लॉन्च होने वाली नई एसयूवी एनएक्स 300एच से पर्दा उठा दिया है। यह दो वेरिएंट लग्ज़री और एफ स्पोर्ट में आएगी। इसकी कीमत करीब 60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी।

    Lexus NX 300h

    लेक्सस एनएक्स 300एच को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5 और वोल्वो एक्ससी60 से होगा। लेक्सस एनएक्स 300एच की बुकिंग काफी समय पहले शुरू हो चुकी है। भारत में इसकी डिलीवरी 2018 में शुरू में होगी।

    Lexus NX 300h

    एनएक्स 300एच के नाम से पता चलता है कि यह हाइब्रिड एसयूवी है। इस में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया गया है। इनकी संयुक्त पावर 197 पीएस है। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    Lexus NX 300h

    एनएक्स 300एच में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आठ एयरबैग, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। एस सपोर्ट वेरिएंट में पडल शिफ्टर्स, अतिरिक्त ड्राइव मोड और टर्बो-बूस्ट डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    लेक्सस एनएक्स 2017-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है