• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केरल में 'जीप' ने दिखाई रैंग्लर अनलिमिटेड और ग्रैंड चेरोकी एसआरटी

    'जीप' ने केरल में अपनी दो फ्लैगशिप कारों को एक निजी तौर पर शो-केस किया है। इस कार्यक्रम को खासतौर पर कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान कंपनी ने रैंग्लर अनलिमिटेड और ग्रैंड चेरोकी एसआरटी को शो-केस किया। इन कारों को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया जाना है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 18, 2016 14:32 ist
    info icon
    published onJan 18, 2016 14:32 IST
    last updated onJan 18, 2016 14:32 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    'जीप'  अगले महीने से भारत में अपना कारोबार शुरू करने वाली है। कंपनी फिएट-क्रिसलर ऑटोमोबाइल (एफसीए) के समझौते के तहत भारतीय बाजार में कदम रख रही है। शुरुआत में कंपनी रैंग्लर अनलिमिटेड और ग्रैंड चेरोकी एसआरटी को पेश करेगी। इसके बाद सी-सेगमेंट की एक और एसयूवी को भारतीय बाज़ार के लिए मौजूद रेंज में जोड़ा जाएगा। इस सी-सेगमेंट की एसयूवी का निर्माण कंपनी के रंजनगांव प्लांट में होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चेरोकी एसआरटी में 6.4-लीटर एचईएमआई इंजन दिया जाएगा, जो 475बीएचपी की पावर व 644एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह ऑल व्हील ड्राइव होगी। इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियर दिए जाएंगे। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पांच सेकंड के अंदर पा लेगी। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5एम और पोर्श की कैमन से होगा। बाज़ार में पकड़ बनाने के लिए इसकी कीमत को काफी प्रतिस्पर्धी रखा जाएगा।

    रैंग्लर की बात करें तो इसे पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 3.6 लीटर का वी-6 इंजन दिया गया है, जो 285एचपी की पावर व 352एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल वेरिएंट में 2.8 लीटर का टर्बो इंजन है, जो 197एचपी की पावर व 451एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    यह भी पढ़ें:

    चेरोकी एसआरटी को ऑटो एक्सपो में उतार सकती है 'जीप'

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    जीप रैंगलर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है