• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसुज़ु ने वापस बुलाईं डी-मैक्स वी-क्रॉस, जानिये क्या है वजह

    जापानी कंपनी इसुज़ु ने डी-मैक्स वी-क्रॉस की कुछ यूनिट को वापस बुलाया है। इन कारों के इंजन में वाइब्रेशन और जर्किंग (झटके) की समस्या सामने आई है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अक्टूबर 19, 2016 16:13 ist
    info icon
    published onOct 19, 2016 16:13 IST
    last updated onOct 19, 2016 16:13 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    जापानी कंपनी इसुज़ु ने डी-मैक्स वी-क्रॉस की कुछ यूनिट को वापस बुलाया है। इन कारों के इंजन में वाइब्रेशन और जर्किंग (झटके) की समस्या सामने आई है।

    कंपनी के मुताबिक ‘कुछ ग्राहकों ने डी-मैक्स वी-क्रॉस के इंजन में वाइब्रेशन और ड्राइविंग के दौरान जर्किंग (झटके) की समस्या की शिकायत की थी। यह सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या है। हमने इस समस्या से प्रभावित ग्राहकों की कारों के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सही कर दिया है। सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में लगभग 30 मिनट का समय लगा। इस अपडेशन के बाद कार का इंजन बेहतर परफॉर्मेंस देगा।’

    कंपनी का कहना है कि जिन ग्राहकों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है वे भी अपनी कारों के सॉफ्टवेयर को अपडेट करा सकते हैं।   

    डी-मैक्स वी-क्रॉस में 2.5 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 136 पीएस की पावर देता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है