• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चेरोकी एसआरटी को ऑटो एक्सपो में उतार सकती है 'जीप'

    एक तरफ दुनियाभर में धूम मचाने वाला 'जीप' ब्रांड भारत को लेकर काफी उत्साहित है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाज़ार के लिए अपनी वेबसाइट भी शुरू की। अब ताज़ा खबर आई है कि 'जीप' चेरोकी एसआरटी को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में उतार सकता है। एक्सपो में या एक्सपो के बाद इस एसयूवी को यहां लॉन्च भी किया जा सकता है। कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर चेरोकी एसआरटी के अलावा ग्रैंड चेरोकी और रैंग्लर एसयूवी को दिखाया है, जो इस बात के संकेत देते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 12, 2016 12:10 ist
    info icon
    published onJan 12, 2016 12:10 IST
    last updated onJan 12, 2016 12:10 IST
    310 Views
    • Write a कमेंट

    जीप ने एसयूवी चेरोकी एसआरटी से हाल ही में पर्दा उठाया है। इसमें बेहद पावरफुल इंजन और केबिन में काफी फीचर्स और गैजेट देखने को मिल सकते हैं। लुक्स, परफॉर्मेंस और लग्ज़की के मामले में चेरोकी एसआरटी का मुकाबला पोर्शे कैमन और बीएमडब्ल्यू एक्स-5एम से होगी। लेकिन बाज़ार में पकड़ बनाने के लिए इसकी कीमत को थोड़ा कम रखा जाएगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चेरोकी एसआरटी में 6.4-लीटर एचईएमआई इंजन दिया जाएगा। जो 475बीएचपी की पावर व 644एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह ऑल व्हील ड्राइव होगी। इसमें 8-स्पीड आॅटोमेटिक गियर दिए जाएंगे। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पांच सेकंड के अंदर पा लेगी।

    कार के इंटीरियर की बात करें तो इसे काफी हद तक लग्ज़री व कंफर्टेबल बनाया जाएगा। इसमें आरामदायक लैदर सीटें दी जाएंगी। इसके अलावा 8.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 19 स्पीकर्स के साथ मिलेगा। इस इंफोटेनमेंट डिस्प्ले पर कार की परफॉर्मेंस भी दिखाई देगा।

    यह भी पढ़ें:

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    जीप ग्रैंड चेरोकी 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है