• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिल्ली में एक अप्रैल 2018 से मिलने लगेगा बीएस-6 ग्रेड वाला फ्यूल

    बीएस-6 उत्सर्जन नियम 2020 में लागू होने थे लेकिन दिल्ली में बढ़ रहे पोल्यूशन की वजह से इसे दो साल पहले लागू किया जा रहा है

    cardekho
    cardekho
    Published On नवंबर 16, 2017 15:45 ist
    info icon
    published onNov 16, 2017 15:44 IST
    last updated onNov 16, 2017 15:45 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Petrol Pump

    दिल्ली में बढ़ रहे पोल्यूशन को कम करने के लिए भारतीय सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली में एक अप्रैल 2018 से बीएस-6 उत्सर्जन नियम लागू किए जाएंगे। इस नियम को 2020 में लागू करने की योजना थी लेकिन बढ़ते पोल्यूशन को ध्यान में रखते हुए इसे दो साल पहले लागू किया जा रहा है।

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार एक अप्रैल 2018 से दिल्ली एनसीटी में भारत स्टेज-6 (बीएस-6) ग्रेड वाला फ्यूल मिलने लग जाएगा। सरकार ने सभी ऑयल कंपनियों से बातचीत कर सुझाव मांगे कि क्या एक अप्रैल 2019 तक यह फ्यूल गुरूग्राम, नोयडा, गाजियाबाद, फरिदाबाद और मुज्जफरनगर समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में दिया जा सकता है या नहीं। अगर ऑयल कंपनियां इस पर मुहर लगा देती है तो जल्द ही पूरे दिल्ली एनसीआर में बीएस-6 ग्रेड वाला फ्यूल मिलने लग जाएगा। बीएस-6 ग्रेड वाले फ्यूल को दुनिया का सबसे साफ फ्यूल माना गया है।  

    पोल्यूशन को कम करने के लिए भारतीय सरकार काफी सक्रियता से काम कर रही है, इसके लिए वह इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दे रही है। हाल ही में भारतीय सरकार ने 2030 तक इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल काफी बढ़ने की बात कही थी। इसके लिए सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने भी काम शुरू कर दिया है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है