• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अनिवार्य होगा आधार कार्ड

    एक से ज्यादा या फर्जी लाइसेंस बनाने पर लगेगी लगाम

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 30, 2017 17:57 ist
    info icon
    published onMar 30, 2017 17:57 IST
    last updated onMar 30, 2017 17:57 IST
    53 Views
    • Write a कमेंट

    एक ही नाम से कई सारे और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार नए कदम उठाने जा रही है, नए नियमों के तहत अक्टूबर 2017 से लाइसेंस बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो जाएगा।

    इस नियम को लागू कराने के लिए केंद्र, राज्य सरकारों को निर्देशित करेगा। दरअसल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना राज्यों के दायरे में आता है। नए नियमों के तहत नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या पुराने के रिन्यूअल कराने के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा, ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि एक शख्स एक से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस हासिल न कर पाए।

    ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों ने ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाने पर दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया। कुछ मामलों में फर्जी पहचान पत्र के लिए भी गलत तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए गए। सूत्रों के मुताबिक आधार नंबर के बॉयोमेट्रिक्स डीटेल से इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

    सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आधार कार्ड जरूरी करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत एक केंद्रीय डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे जुड़ने के बाद एक राज्य के किसी जिले में बैठे आरटीओ अधिकारी यह आसानी से पता लगा पाएंगे कि लाइसेंस आवेदक के पास किसी अन्य राज्य का ड्राइविंग लाइसेंस तो नहीं है।

    अभी हाल तक देश के ज्यादातर आरटीओ मैन्युअल सिस्टम पर काम कर रहे थे हालांकि अब नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने ज्यादातर डेटा को कॉमन आरटीओ डेटाबेस में डाल दिया है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है