• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 हुंडई ट्यूसॉन लैटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में हुई फेल

    2021 हुंडई ट्यूसॉन को लैटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में जीरो स्टार रेटिंग मिली है। सबसे बड़ी बात ये है कि जिस मॉडल का टेस्ट हुआ है वो भारत में फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका अपकमिंग न्यू जनरेशन इससे काफी सेफ होगा। 2022 में आने वाले इसके नए जनरेशन वर्जन को यूरो एनकैप में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 13, 2021 17:28 ist
    info icon
    published onDec 13, 2021 17:28 IST
    last updated onDec 13, 2021 17:28 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • ट्यूसॉन को व्यस्क पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 51 प्रतिशत और चाइल्ड पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 4 प्रतिशत स्कोर मिला।
    • टेस्टेड मॉडल में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
    • इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लैन चेंज वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर का अभाव है।

    2021 हुंडई ट्यूसॉन को लैटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में जीरो स्टार रेटिंग मिली है। सबसे बड़ी बात ये है कि जिस मॉडल का टेस्ट हुआ है वो भारत में फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका अपकमिंग न्यू जनरेशन इससे काफी सेफ होगा। 2022 में आने वाले इसके नए जनरेशन वर्जन को यूरो एनकैप में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

    टेस्ट हुए मॉडल में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर सीट पर आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और साइड एयरबैग जैसे फीचर ऑप्शनल दिए गए हैं। हालांकि ये सभी भारत में बिकने वाली ट्यूसॉन में स्टैंडर्ड मिलते हैं। क्रैश टेस्ट हुई एसयूवी में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लैन चेंज वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर का अभाव था। लैटिन एनकैप में ज्यादा रेटिंग के लिए ये फीचर कार में होना ज्यादा मायने रखते हैं।

    क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी कार को व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 51 प्रतिशत और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 4 प्रतिशत स्कोर मिला। पैदल चल रहे यात्रियों की सुरक्षा और सेफ्टी असिस्ट सिस्टम के लिए इसका स्कोर क्रमशः 50 प्रतिशत और 7 प्रतिशत रहा।

    टेस्ट में इस एसयूवी का ड्राइवर और पैसेंजर के सिर व गर्दन की सुरक्षा के लिए स्कोर अच्छा रहा। वहीं पसैंजर की चेस्ट की सेफ्टी के लिए भी इसे अच्छी रेटिंग मिली, लेकिन ड्राइवर की चेस्ट सेफ्टी का स्कोर औसत रहा। ड्राइवर की नि की सुरक्षा के मामले में इसका स्कोर खराब पाया गया। टेस्ट में इस कार की बॉडीशेल को स्टेबल पाया गया।

    ट्यूसॉन को पैसेंजर के सिर और पेट सुरक्षा के लिए अच्छा स्कोर मिला जबकि साइड इंपेक्ट टेस्ट में डमी की चेस्ट का स्कोर औसत रहा। चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसका स्कोर सबसे ज्यादा खराब रहा।

    भारत में बिकने वाली ट्यूसॉन की बात करें तो इसमें छह एयरबैग, ईएससी, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट लॉक सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    भारत में वर्तमान में हुंडई ट्यूसॉन की प्राइस 22.69 लाख से 27.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसके नेक्स्ट जनरेशन वर्जन को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम होगी।

    यह भी देखें: हुंडई ट्यूसॉन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई ट्यूसॉन 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है