• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ जीएलए फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 30.65 लाख रूपए

    फेसलिफ्ट जीएलए, पुराने मॉडल से करीब 3 लाख रूपए सस्ती है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 05, 2017 13:37 ist
    info icon
    published onJul 05, 2017 12:34 IST
    last updated onJul 05, 2017 13:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Mercedes-Benz GLA

    मर्सिडीज़ ने जीएलए फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 30.65 लाख रूपए है जो 36.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है, यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब तीन लाख से चार लाख रूपए तक सस्ती है।

    मर्सिडीज़ जीएलए फेसलिफ्ट के वेरिएंट और कीमत

    पेट्रोल

    • जीएलए 200 स्पोर्ट: 32.20 लाख रूपए

    डीज़ल

    • जीएलए 200डी स्टाइल: 30.65 लाख रूपए
    • जीएलए 200डी स्पोर्ट: 33.85 लाख रूपए
    • जीएलए 220डी 4मैटिक: 36.75 लाख रूपए

    2017 Mercedes-Benz GLA

    अपडेट सीएलए और ए-क्लास की तरह फेसलिफ्ट जीएलए में भी कई नए बदलाव हुए हैं, इस में आगे की तरफ ऑल-एलईडी हैडलैंप्स, नई ग्रिल और नए बंपर, फॉग लैंप्स के साथ दिए गए हैं, ग्रिल में ब्लैक स्ट्रिप्स लगी है जिन पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है।

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नई ग्राफिक्स वाले एलईडी टेललैंप्स और नए बंपर दिए गए हैं। केबिन में नया 8 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है।  

    2017 Mercedes-Benz GLA  

    मर्सिडीज़ जीएलए फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए गए हैं, जीएलए 200 पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का टर्बाेचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 183 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। जीएलए 200डी में 2.1 लीटर का इंजन लगा है, यह इंजन फ्रंट-व्हील-ड्राइव वर्जन में 136 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है जबकि 4मैटिक ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में 172 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज जीएलए क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है