• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ने लॉन्च की नई एंडेवर एसयूवी, कीमत 24.75 लाख रूपए

    फोर्ड ने प्रीमियम एसयूवी एंडेवर का नया अवतार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई फोर्ड एंडवेर की कीमत 24.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। नई फोर्ड एंडवेर को एक नए प्लेटफार्म पर नए डिजायन के साथ तैयार किया गया है। एंडेवर कंपनी की उन चुनिंदा शुरुआती कारों में से एक है जिन्हें कंपनी भारत में लाई थी और आज भी यह एसयूवी अपनी ब्रांड वैल्यू और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जनवरी 20, 2016 15:06 ist
    info icon
    published onJan 20, 2016 11:11 IST
    last updated onJan 20, 2016 15:06 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    नई एंडवेर को दो इंजन ऑप्शन के साथ उतारा गया है। इसमें लगा 2.2-लीटर, 4 सिलेंडर इंजन 160 पीएस पावर व 385 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरशिफ्ट का विकल्प मौजूद होगा। इसके अलावा 2.2 लीटर वाली एंडेवर में टू व्हील ड्राइव के साथ ही फोर व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलेगा।

    वहीं 3.2-लीटर टीडीसीआई डीज़ल इंजन वाली एंडेवर 200 बीएचपी की पावर और 470 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस मॉडल में  6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा।

    इसे पूरी तरह से ऑफ रोडिंग कैपेबल कार बनाने के लिए  3.2-लीटर वाले टॉप वेरिएंट में टेरेन मेनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। यह बिलकुल लैंड रोवर के टेरेन रेसपोंस सिस्टम जैसा ही है जिसमें रॉक, सैंड व स्नो मोड दिए गए हैं। यह मोड पथरीले, रेतीले, कीचड़ और बर्फीले रास्तों से निकलने में मददगार साबित होंगे, साथ ही कार पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा। यह फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है। इसके अलावा, 10 स्पीकर वाला 8-इंच का इंफोटेन्मेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ तथा एक्टिव नॉयज़ कैन्सिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    नई एंडेवर सनसेट रेड, डायमंड व्हाइट, गोल्डन ब्रॉन्ज, मूनडस्ट सिल्वर, पैंथर ब्लैक और स्मोक ग्रे सहित 6 रंगों में उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फेसलिफ्ट पजेरो स्पोर्ट और नई शेवरले ट्रेलब्लेजर से होगा।

    फोर्ड एंडेवर का फर्स्ट ड्राइव वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है