मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024

मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 2925 सीसी - 3982 सीसी |
| टॉर्क | 500 एनएम - 730 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 246 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी |
| फ्यूल | डीजल / पेट्रोल |
मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024 लेटेस्ट अपडेट
प्राइस: मर्सिडीज बेंज जीएलएस की कीमत 1.19 करोड़ रुपये से शुरू होती है और 2.92 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
वेरिएंट्स: मर्सिडीज बेंज जीएलएस 400डी 4मैटिक, 450 4मैटिक और मेबैक 600 4मैटिक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
पावरट्रेन: जीएलएस एसयूवी में पट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके जीएलएस 400डी 4 मेटिक वेरिएंट में 3.0-लीटर डीजल इंजन (330 पीएस/700 एनएम) दिया गया है। वहीं, जीएलएस 450 वेरिएंट में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन (367 पीएस/500 एनएम) माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है। यह वेरिएंट ज्यादा एसेलेरेट करने पर 22 पीएस की अतिरिक्त पावर और 250 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन दिया गया है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 9-स्पीड एटी गियरबॉक्स दिया गया है।
वहीं, मेबैक जीएलएस वेरिएंट में 4.0-लीटर वी8 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन (557 पीएस/ 730 एनएम) 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। यह वेरिएंट भी ज्यादा एसेलेरेट करने पर 22 पीएस की अतिरिक्त पावर और 250 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड एटी गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन मिलती है।
फीचर: इस लग्जरी कार में फाइव ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट व रियर वायरलैस चार्जिंग, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, 21 इंच अलॉय व्हील, 12.3 की दो स्क्रीन (एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, बर्मस्टर सराउंड साउंड सिस्टम, नौ एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, इसके मेबैक वेरिएंट में सेकंड रो पर दो अलग-अलग सीटें (43.5 डिग्री तक रेक्लाइन होने वाली), इन-कार फ्रिज शेम्पेन ग्लासेज़ के साथ और ऑप्शनल 11.6-इंच रियर एंटरटेमेंट स्क्रीन दी गई है।
सेफ्टी फीचर: पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और रियरव्यू कैमरा दिया गया है।
कंपेरिजन: मर्सिडीज बेंज जीएलएस का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स7 से है। वहीं, मेबैक जीएलएस की टक्कर बेंटले बेंटायगा और रोल्स रॉयस कलिनन जैसी कारों से है।


