• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: सबसे कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी

    Published On जुलाई 21, 2026 By स्तुति for किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    • 1 View
    • Write a comment

    Kia Carens Clavis EV

    कारदेखो की प्रोडक्शन टीम ने हाल ही में किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को अपनी सपोर्ट कार के तौर पर 4,000 किलोमीटर से ज्यादा चलाया। इस लंबे टेस्ट के दौरान यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार तीन प्रमुख वजहों: प्रैक्टिकैलिटी, परफॉर्मेंस और कम रनिंग कॉस्ट से एक बेहतरीन विकल्प साबित हुई। यह सभी खूबियां इसे एक बड़ी फैमिली के लिए भी एक शानदार कार बनाती हैं।

    स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी: हर जरूरत के लिए तैयार

    Kia Carens Clavis EV

    हमारी प्रोडक्शन गाड़ी में हमें सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत होती है, वह है जगह और यही वजह है कि क्लाविस पेट्रोल वर्जन को भी कई बार सपोर्ट कार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। इस टेस्ट में कैरेंस क्लाविस ईवी की प्रैक्टिकैलिटी सामने आई, जिसमें तीसरी रो फोल्ड करने पर भारी प्रोडक्शन इक्विपमेंट भी आसानी से समा गया।

    Kia Carens Clavis EV

    किसी भी फैमिली कार के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका स्पेस और प्रैक्टिकल होना। कारदेखो की प्रोडक्शन टीम ने जब किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को अपनी शूटिंग कार के तौर पर इस्तेमाल किया, तो यह इस पैमाने पर खरी उतरी। टीम को अकसर गाड़ी में भारी और बड़े साइज के इक्विपमेंट जैसे सूटकेस, कैमरा बैग, कुर्सियां, रिफ्लेक्टर, जंप स्टार्टर और टायर इन्फ्लेटर लेकर चलना पड़ता है। तीसरी रो की सीटों को फोल्ड करने पर कैरेंस ईवी के बड़े बूट में यह सारा सामान आसानी से आ गया। इससे यह साबित होता है कि अगर सात लोगों का परिवार वीकेंड ट्रिप पर जा रहा हो, तो भी सामान रखने के लिए इसमें जगह की कोई कमी नहीं होगी। इसका फ्लैट फ्लोर और चौड़ा बूट बड़े आइटम्स को लोड और अनलोड करना भी आसान बनाता है।

    परफॉर्मेंस और रेंज: बिना किसी समझौते के

    Kia Carens Clavis EV

    अकसर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर यह सवाल उठता है कि क्या वह फुल लोड में भी अच्छा परफॉर्म कर सकेंगी? कैरेंस क्लाविस ईवी ने इस चिंता को दूर कर दिया। इलेक्ट्रिक मोटर से मिलने वाले इंस्टैंट टॉर्क की वजह से, 5 पैसेंजर और भारी-भरकम सामान के साथ भी गाड़ी का पिकअप काफी तेज महसूस हुआ। हमारी ज्यादातर शूटिंग पुणे के बाहरी इलाकों में होती है, इसके लिए टीम को रोजाना लगभग 160 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन गाड़ी को दिन के बीच में चार्ज करने की जरूरत शायद ही कभी पड़ी।

    Kia Carens Clavis EV

    टेस्ट के दौरान इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 373 किलोमीटर दर्ज की गई, जो शहर और हाइवे के मिले-जुले इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी है। इसका सस्पेंशन सेटअप ट्यून किया गया है, जिससे इसमें खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड मिलती है।

    रनिंग कॉस्ट: जेब पर हल्की

    Kia Carens Clavis EV

    एक बात जिसकी वजह से क्लाविस ईवी हमारे पास मौजूद दूसरी प्रोडक्शन गाड़ियों से बेहतर है, वह है इसकी कम रनिंग कॉस्ट। हमारे शूट के दौरान ज्यादातर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में कम से कम हर दिन 2,000 रुपये का फ्यूल लग जाता है, जबकि क्लाविस ईवी ऑफिस में चार्ज करने पर सिर्फ 700 रुपये में फुल चार्ज हो जाती है। फास्ट चार्जिंग के दौरान भी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में 1,600 रुपये से 1,700 रुपये से ज्यादा का खर्चा नहीं आता।

    Kia Carens Clavis EV

    पेट्रोल या डीजल कारों की तुलना में इसे चलाने का खर्च लगभग 2 से 3 रुपये प्रति किलोमीटर कम है। सालाना 15,000 किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट पर यह बचत 45,000 रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

    स्पेस, परफॉर्मेंस, अच्छी रेंज और कम रनिंग कॉस्ट जैसी खूबियां मिलकर किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को एक शानदार फैमिली कार बनाती हैं।

    आने की तारीख: 7 मार्च, 2026

    प्राप्त किए जाने तक किलोमीटर: 4233 किलोमीटर

    तय की गई दूरी: 8627 किलोमीटर

    खूबियां: स्पेशियस, प्रेक्टिकल, अच्छी रेंज और आरामदायक 

    कमियां: केवल रिलैक्स ड्राइव एक्सपीरिएंस

    Published by
    स्तुति

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    वेरिएंट*एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    एचटीके प्लस (इलेक्ट्रिक)Rs.18 लाख*
    एचटीएक्स ई (इलेक्ट्रिक)Rs.20 लाख*
    एचटीएक्स ई 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.20 लाख*
    एचटीएक्स (इलेक्ट्रिक)Rs.20.50 लाख*
    एचटीएक्स 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.20.50 लाख*
    एचटीएक्स ई er (इलेक्ट्रिक)Rs.22 लाख*
    एचटीएक्स ई er 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.22 लाख*
    एचटीएक्स ईआर (इलेक्ट्रिक)Rs.22.50 लाख*
    एचटीएक्स ईआर 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.22.50 लाख*
    जीटीएक्स er (इलेक्ट्रिक)Rs.23 लाख*
    जीटीएक्स er 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.23 लाख*
    एचटीएक्स प्लस ईआर (इलेक्ट्रिक)Rs.24.50 लाख*
    एचटीएक्स प्लस ईआर 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.24.50 लाख*
    जीटीएक्स प्लस er (इलेक्ट्रिक)Rs.25 लाख*
    जीटीएक्स प्लस er 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.25 लाख*
    x-line er (इलेक्ट्रिक)Rs.25 लाख*
    x-line er 6str (इलेक्ट्रिक)Rs.25 लाख*

    नई एमयूवी कारें

    अपकमिंग कारें

    पॉपुलर एमयूवी कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है