• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 के नए वेरिएंट से जुड़ी जानकारियां हुईं लीक

    वोल्वो जल्द ही एक्ससपी40 के दो नए वेरिएंट मोमेंटम और इंस्क्रीप्शन ला सकती है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 11, 2018 15:10 ist
    info icon
    published onJul 11, 2018 15:10 IST
    last updated onJul 11, 2018 15:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो ने हाल ही में एंट्री-लेवल एसयूवी एक्ससी40 को भारत में लॉन्च किया है। यह केवल एक वेरिएंट आर-डिजायन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 39.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। अब एक्ससी40 के दो नए वेरिएंट मोमेंटम और इंस्क्रिप्शन से जुड़ी जानकारियां लीक हुईं हैं। चर्चाएं हैं कि नए वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

    Leaked Brochure

    लीक हुए ब्रोशर के अनुसार मोमेंटम वेरिएंट में मौजूदा एक्ससी40 से कम फीचर मिलेंगे। इस में हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, पावर टेलगेट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पार्क असिस्ट पायलट, हिटेड सीटें  और की-लैस एंट्री जैसे फीचर का अभाव रहेगा। ये सभी फीचर आर-डिजायन वेरिएंट में दिए गए हैं।

    Volvo XC40

    मोमेंटम वेरिएंट में चार एयरबैग, क्रूज़ कंट्रोल, कोसिलन मिटिगेशन सिस्टम (फ्रंट और रियर), लैन कीप असिस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पावर फ्रंट सीटें, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी सिस्टम और पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे। इस में 9.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, नेविगेशन और वॉइस कमांड सपोर्ट करेगा।

    Volvo XC40

    इंस्क्रिप्शन टॉप वेरिएंट होगा, इस में कुछ अतिरिक्त फीचर आयेंगे। इस लिस्ट में पावर फोल्डेबल रियर हैडरेस्ट, ड्रिफ्टवुड डेकोर ट्रिम और क्रिस्टल गियर लेअर शामिल है। इंस्क्रिप्शन वेरिएंट की फ्रंट ग्रिल आर-डिजायन वेरिएंट से अलग होगी। इसके सी-पिलर पर इंस्क्रिप्शन बैजिंग आयेगी। आर-डिजायन वेरिएंट में स्पोर्ट्स चेसिस दिया गया है, जबकि इंस्क्रिप्शन वेरिएंट फोर-सी चेसिस और मोमेंट वेरिएंट डायनामिक चेसिस के साथ आयेगा।

    Volvo XC40

    तीनों वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है, जो 187 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    मोमेंटम बेस वेरिएंट होगा, इस वजह से इसकी कीमत आर-डिजायन वेरिएंट से कम होगी। इंस्क्रिप्शन टॉप वेरिएंट है, इसकी कीमत आर-डिजायन से ज्यादा होगी। एक्ससी40 का मुकाबला ऑडी क्यू3, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से है।

    यह भी पढें : भारत में सितंबर से एसेंबल होगी वोल्वो एक्ससी60

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है