• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर ने दिखाई नई ईवोक की झलक

    नई ईवोक 22 नवंबर को दुनिया के सामने आएगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On नवंबर 19, 2018 15:38 ist
    info icon
    published onNov 19, 2018 15:38 IST
    last updated onNov 19, 2018 15:38 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Second-gen Evoque

    लैंड रोवर ने नई रेंज रोवर ईवोक की टीज़र इमेज़ जारी की है। यह 5-सीटर कूपे एसयूवी है, इसे 22 नवंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2019 की शुरूआत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। भारत में इसे 2019 के आखिर तक पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, वोल्वो एक्ससी60 और लेक्सस एनएक्स300 एच से होगा।

    Second-gen Evoque

    दूसरी जनरेशन की रेंज रोवर ईवोक को फुल-साइज वायरफ्रेम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका साइड वाला हिस्सा काफी हद तक पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है। कुछ समय पहले इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिजायन के मामले में यह वेलार से मिलती-जुलती हो सकती है।

    First-Gen Evoque

    नई ईवोक में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा ईवोक को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। यह इंजन भी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

    Range Rover Velar

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई रेंज रोवर ईवोक की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। मौजूदा ईवोक की कीमत 52.05 लाख रूपए से 61.93 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी पढें : मर्सिडीज़ लाएगी 2018 सी-क्लास पेट्रोल, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है