• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चीन में पेश होगा मित्सुबिशी लांसर का नया अवतार

    मित्सुबिशी, भले ही भारत में अपने ब्रांड को लेकर बहुत ज्यादा आक्रामक नहीं दिखे लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी काफी सक्रिय है और उसके पास कारों की बड़ी रेंज मौजूद है।

    अमन
    अमन
    modified on जुलाई 25, 2016 13:57 ist
    info icon
    published onJul 25, 2016 13:52 IST
    last updated onJul 25, 2016 13:57 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    इन्ही में से एक कार है लांसर, अब कंपनी ने लांसर को नई डिजायन थीम पर पेश किया है। लांसर का यह अवतार चीन में देखने को मिला है। इसका डिजायन आउटलैंडर एसयूवी से मिलता-जुलता है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प नज़र आती है।

    लांसर को पहले भारत में भी लॉन्च किया जा चुका है। यहां इसे अच्छी सफलता हासिल हुई थी। आज भी परफॉर्मेंस सेडान कारों के फैंस इसे पसंद करते हैं।

    नई लांसर का सामने वाला हिस्सा एक्स शेप में डिजायन किया गया है। यहां क्रोम और शार्प क्रीज़ लाइनों का काफी इस्तेमाल हुआ है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश लगती है। एयरडैम के ऊपर हनीकॉम्ब पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा बंपर में भी कुछ बदलावों के साथ फ्रंट लिप स्पॉइलर दिया गया है। कुल मिलाकर कार पहले के मुकाबले एकदम नई लग रही है।

    साइड प्रोफाइल में यू शेप कट वाले फ्रंट डोर और फ्रेंडर दिए गए हैं। पीछे की तरफ नए डिजायन के बूमरैंग शेप के बंटे हुए टेललैंप्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ भी टेलगेट और बंपर पर कैरेक्टर लाइनें दी गई हैं।

    केबिन में कंपनी ने बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया है। यह मौजूदा लांसर (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूद) जैसा ही है। एक जानकारी यह भी मिली है कि यह तस्वीरें सिर्फ चीनी बाजार में आने वाली नई लांसर की हैं। बाकी बाजारों में उतारी जाने वाली नई लांसर इससे अलग होगी।

    यह भी पढ़ें : मित्सुबिशी लाने वाली है छोटी क्रॉसओवर एमपीवी, कॉन्सेप्ट की दिखाई झलक

    was this article helpful ?

    अमन
    <p><span>Bitten by the automobile bug since his childhood days. Aman is an avid auto enthusiast who loves almost anything on wheels. An engineering graduate in Information Technology, Aman has worked as a journalist with DNA Newspaper and done a lot of Car reviews and testing. Further, moving into Public Relations he has worked for auto brands such as Michelin, Shell, Volkswagen- Corporate and Motorsports, Harley Davidson and Jaguar Land Rover. Aman loves both cars &amp; bikes, while he loves doing research on the automotive industry. Writing on auto is something that comes natural to him. He is an auto junkie by heart! &nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है