• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड इन इंडिया मर्सिडीज़ जीएलसी-क्लास लॉन्च, कीमत 47.90 लाख रूपए

    मर्सिडीज़-बेंज ने मेड इन इंडिया एसयूवी जीएलसी क्लास को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 47.90 लाख रूपए रखी गई है जो 51.90 लाख रूपए तक जाती है। इसे पुणे स्थित चाकण प्लांट में तैयार किया गया है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On सितंबर 29, 2016 15:39 ist
    info icon
    published onSep 29, 2016 15:39 IST
    last updated onSep 29, 2016 15:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने मेड इन इंडिया एसयूवी जीएलसी क्लास को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 47.90 लाख रूपए रखी गई है जो 51.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसे पुणे स्थित चाकण प्लांट में तैयार किया गया है। मर्सिडीज़ कारों की रेंज में इसे जीएलए-क्लास और जीएलई-क्लास के बीच रखा जाएगा।

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी क्लास के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत
    220डी स्टाइल डीज़ल 47.90 लाख रूपए
    220डी स्पोर्ट 51.50 लाख रूपए
    जीएलसी 300 स्पोर्ट पेट्रोल 51.90 लाख रूपए

    यह मर्सिडीज़-बेंज की सी-क्लास सेडान का ही एसयूवी अवतार है। डिजायन के मामले में यह काफी हद तक सी-क्लास से मिलती-जुलती है। घरेलू स्तर पर तैयार करने के बावजूद भी फीचर्स को लेकर इसमें किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया गया है। इसके एलईडी हैडलैंप्स, कमांड इंफोटेंमेंट स्क्रीन और लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर में किसी भी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होती।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। इसकी पावर 245 पीएस और टॉर्क 370 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। यह 170 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन मर्सिडीज के नए 9-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़े हैं। इसमें ‘4मैटिक’ ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी दी गई है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है