• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है दुनिया की सबसे तेज़ कन्वर्टेबल कार, जानिये कितनी है इसकी स्पीड

    टेक्सास की कार परफॉर्मेंस कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस ने अपनी 25वीं सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई की रफ्तार के दीवानों के भी होश उड़ गए। हेनेसी ने दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार वाली कन्वर्टेबल(खुली छत वाली) कार तैयार की है। इसके लिए कंपनी ने वेनम जीटी स्पाइडर को चुना। टेस्ट के दौरान जीटी स्पाइडर 427.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ी।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On अप्रैल 18, 2016 16:59 ist
    info icon
    published onApr 18, 2016 16:09 IST
    last updated onApr 18, 2016 16:59 IST
    51 Views
    • Write a कमेंट

    टेक्सास की कार परफॉर्मेंस कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस ने अपनी 25वीं सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई की रफ्तार के दीवानों के भी होश उड़ गए। हेनेसी ने दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार वाली कन्वर्टेबल (खुली छत वाली) कार तैयार की है। इसके लिए कंपनी ने वेनम जीटी स्पाइडर को चुना। टेस्ट के दौरान जीटी स्पाइडर 427.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ी। इस कार ने बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट विटेसी का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट विटेसी की रफ्तार का रिकॉर्ड 408.8 किलोमीटर प्रति घंटा था।

    जीटी स्पाइडर को इस होश उड़ा देने वाली रफ्तार पर दौड़ाने वाले शख्स थे फोर्ड परफॉरमेंस रेसिंग स्कूल के निदेशक ब्रिएन स्मिथ। यह टेस्ट 25 मार्च को कैलिफोर्निया के एक नौसैनिक एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ था। इस खबर की पुष्टि स्वतंत्र स्पीड टेस्टिंग फर्म के टेक्निकल डायरेक्टर  जिम लाओ ने की है।   

    हेनेसी फर्म के जॉन हेनेसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ' साल 2016 में हमारे 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके का जश्न मनाने का इससे शानदार तरीका नहीं हो सकता था। हम अपनी बिना छत वाली वेनम जीटी स्पाइडर की टॉप स्पीड को टेस्ट करना चाहते थे। इसके जरिये हम अपनी टेक्नोलॉज़ी और हाई स्पीड के दौरान कार कितनी स्थिर रहती है, इसे भी परखना चाहते थे।' गौरतलब है कि साल 2014 में हेनेसी ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में बुगाटी वेनम जीटी के ही कूपे वर्जन का हाई स्पीड टेस्ट किया था। इस कार ने 435 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की थी।


    वेनम जीटी को काफी बदलाव वाले लोटस एक्सीजी चेसिस पर तैयार किया गया है। इस कार का वजन 1250 किलोग्राम से भी कम है। इसमें 7.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड  वी-8 इंजन लगा है। यह इंजन 1,451 बीएचपी की ताकत और 1,745 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन  6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। जीटी 0 से 100 की रफ्तार 2.4 सेकंड से भी कम वक्त में पा लेती है।  0 से 321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 13 सेकंड से भी कम वक्त लगा।

    रफ्तार को लेकर हेनेसी की हसरतें यहीं तक नहीं थमी हैं। कंपनी ने हेनेसी वेनम जीटी की उत्तराधिकारी कार की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस कार की झलक को वीडियो में देखा जा सकता है। इस कार का मुकाबला बुगाटी की 1,408 बीएचपी पावर वाली शिरॉन से होगा।

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है