• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन कंपनी का नया लोगो आया सामने, सितंबर के आखिर तक एक काॅन्सेप्ट कार के जरिए करेगा डेब्यू

    100 से भी ज्यादा साल पुरानी सिट्रोएन कंपनी के इतिहास मे 10वी बार लोगो बदला गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 27, 2022 18:12 ist
    info icon
    published onSep 27, 2022 18:12 IST
    last updated onSep 27, 2022 18:12 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी के 1919 वाले लोगो से काफी मिलता जुलता लग रहा है ये नया लोगो 

    • कंपनी के 1919 वाले लोगो से काफी मिलता जुलता लग रहा है ये नया लोगो 
    • सिट्रोएन के इतिहास में 10वी बार बदला गया है लोगो 
    • सितंबर के आखिर तक डेब्यू करने वाले काॅन्सेप्ट कार में नजर आएगा ये नया लोगो 
    • नई आइडेंटिटी और लोगो होगा ब्रांड के फ्यूचर इलेक्ट्रिफिकेशन का प्रतीक 
    • 2023 के मध्य से लाॅन्च होने वाले सिट्रोएन के नए माॅडल्स में नजर आएगा ये लोगो 

    जीरो एमिशंस/कार्बन न्यूट्रल जैसी नई फिलोसाॅफी को अपनाने की दिशा में कई कारमेकर्स हर तरह से खुद को नए रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। सिट्रोएन ने भी इसके लिए एक नई ब्रांड आइडेंटिटी बनाई है जिसके तहत एक नया लोगो तैयार किया गया है। कंपनी का ये नया लोगो एक तरह से ब्रांड के लिए इलेक्ट्रिफाइड लाइनअप का प्रतीक बनेगा। 

    क्या नया है सिट्रोएन के नए लोगो में?

    ये काफी हद तक कंपनी के 1919 वाले पुराने और सबसे पहले जैसा नजर आ रहा है। इस नए एंबलम का डेब्यू सितंबर के आखिर में शोकेस की जाने वाली एक काॅन्सेप्ट कार के जरिए होगा। 

    कंपनी अपनी नई पहचान के जरिए कौनसी नई दिशा में करेगी काम?

    नई आइंडेटिटी और ब्रांड सिंग्नेचर के तहत सिट्रोएन अपना कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर करने के साथ साथ डिजिटल एक्सपीरियंस में भी सुधार करेगी। इसके अलावा इस फ्रैंच कारमेकर ने ये भी ऐलान किया है अपने फ्यूचर माॅडल्स में नए कलर के ऑप्शंस भी देगी जिनमें ‘माॅन्ट कार्लो ब्लू‘ कलर का कमबैक होगा तो वहीं ‘इंफ्रा रेड‘ मौजूदा रेड कलर को रिप्लेस करेगा। 

    यह भी पढ़ेंः सिट्रोएन सी3 बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    इस नए लोगो का डेब्यू सितंबर के आखिर तक शोकेस होने जा रही एक काॅन्सेप्ट कार के जरिए होगा जिसके बाद ये 2023 के मध्य से कंपनी के फ्यूचर ग्लोबल प्रोडक्ट्स और काॅन्सेप्ट्स में भी नजर आएगा। सिट्रोएन भारत में सी3 हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सिट्रोएन सी3 ईवी को भारत में एक चार्जिंग स्टेशन पर बिना किसी कवर के स्पाॅट किया गया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है