• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन पांच कारों से मिल सकती है ‘किया’ को अच्छी शुरूआत

    अटकलें हैं कि हुंडई अपना प्रीमियम सब ब्रांड ‘किया’ यहां उतारने वाली है। भारतीय बाजार में अगर किया अपनी ये पांच कारें उतार दें तो यहां इसे अच्छी शुरूआत मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on अगस्त 17, 2016 18:12 ist
    info icon
    published onAug 17, 2016 16:18 IST
    last updated onAug 17, 2016 18:12 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय आॅटो सेक्टर में इन दिनों कई कंपनियां कदम रखने को लालायित है। अब अटकलें हैं कि हुंडई अपना प्रीमियम सब ब्रांड ‘किया’ यहां उतारने वाली है। किया मोटर्स विश्व की कुछ टाॅप कंपनियों में से एक है, हालांकि इंडिया में अभी इसकी सर्विस नहीं है। इसकी मालिकाना कंपनी हुंडई मोटर्स है, इससे यहां पर किया की शुरूआत में काफी मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में किया की कई कारें मौजूद है। भारतीय बाजार में अगर किया अपनी ये पांच कारें उतार दें तो यहां इसे अच्छी शुरूआत मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    पिकांटो

    यह किया की सबसे छोटी कार है। स्टाईलिश और काॅम्पैक्ट लुक वाली यह कार खासतौर पर सिटी राइडिंग के लिए बनी है। हुंडई कार रेंज में इसे इयाॅन और ग्रैंड आई-10 के बीच पाॅजिशन किया सकता है। इसे हुंडई की पुरानी आई-10 के स्थान पर भी उतारा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। भारत में अगर इसे इयाॅन वाला 1.0 लीटर इंजन दिया जाए तो ज्यादा खुशी होगी।

    रियो

    रियो हैचबैक में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर्स शामिल है। अगर इसे भारत में उतार दिया जाए तो इसका मुकाबला स्विफ्ट से हो सकता है।  

    रियो सेडान

    यह हूबहू रियो हैचबेक जैसी है। फर्क इतना है कि इसमें पीछे की तरफ बूट दिया गया है। यह फुल साइज सेडान है। इसमें हुंडई वरना का 1.4 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। हमें विश्वास है कि यह टोयोटा इटियाॅस, निसान सनी और रेनो स्काला को कड़ी टक्कर दे सकती है।

    कैरेंस

    हुंडई मोटर्स ने भारतीय बाजार के लिए नई एमपीवी तैयार करने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है। लेकिन किया मोटर्स की लग्ज़री एमपीवी कैरेंस पहले तैयार है। भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से कैरेंस एमपीवी काफी सही साबित होती है। यह 7-सीटर एमपीवी रेनो लाॅजी और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने की काबिलियत रखती है।

    स्पोर्टेज

    एसयूवी के बिना कारों की सूची कुछ अधुरी सी लगती है। इसलिए इसकी पूर्ति करेगी स्पोर्टेज एसयूवी। इसमें 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है। जो दो तरह की पावर ट्यून देता है। कम पावरफुल वर्जन 136 पीएस की पावर देता है, जबकि ताकतवर वर्जन की पावर 185 पीएस है। हालांकि यह महिन्द्रा की एक्सयूवी-500 की तरह 7-सीटर नहीं है। लेकिन आकर्षक स्टाइल और दमदार लुक के कारण भारतीय बाजार में एक अच्छी पहचान बना सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है