नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये
48 Views
- Write a कमेंट

हुंडई की नई वरना सेडान लॉन्चिंग के लिए तैयार है, इसे 22 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सियाज़ और होंडा सिटी से होगा। हाल ही में नई वरना का ब्रोशर लीक हुआ है, इससे कार के वेरिएंट और फीचर की जानकारी सामने आई है। इस में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए गए हैं। नई वरना के किस वेरिएंट में क्या फीचर मिलेंगे, ये जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...
स्टैंडर्ड फीचर
- ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस)
- फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
- ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर
कलर
- पोलर व्हाइट
- फिएरी रेड
- सिएना ब्राउन
- फ्लेम औरेंज
- स्टारडस्ट
- स्लीक सिल्वर
- फैंटम ब्लैक
इंजन
पेट्रोल
- इंजन क्षमता: 1.6 लीटर ड्यूल वीटीवीटी
- पावर: 123 पीएस
- टॉर्क 155 एनएम
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक
डीज़ल
- इंजन क्षमता: 1.6 लीटर
- पावर: 128 पीएस
- टॉर्क: 260 एनएम
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक

हुंडई वरना ई
हाइलाइट
- बेस वेरिएंट
- इंजन: पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल
ये फीचर मिलेंगे
- हैलोजन हैडलैंप्स और चमकीले टेललैंप्स
- फुल कैप वाले 15 इंच के स्टील व्हील, 185/65 क्रॉस सेंक्शन टायर के साथ
- ड्यूल-टोन केबिन
- सेंट्रल लॉकिंग
- फेब्रिक अपहोल्स्ट्री
- मैनुअल एसी, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला पावर स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिक विंडो
- कूल्ड ग्लोव बॉक्स
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे
हुंडई वरना ईएक्स
हाइलाइट
- मिड वेरिएंट
- इंजन: पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (दोनों इंजनों में)
ये फीचर मिलेंगे
- ईएक्स वेरिएंट में बेस वेरिएंट वाले सभी फीचर मिलेंगे, इसके अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर भी आएंगे जिनकी जानकारी इस प्रकार है...
- फ्रंट ग्रिल और विंडो बेल्ट लाइन पर क्रोम का इस्तेमाल
- हुंडई एलांट्रा से मिलते-जुलते प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स
- ऑटोमैटिक हैडलैंप्स के साथ फॉलो-मी-होम फंक्शन
- रियर डिफॉगर, टीमर के साथ
- ऑटोमैटिक वेरिएंट में 15 इंच अलॉय व्हील, 185/65 क्रॉस-सेक्शन टायर के साथ
- शार्क-फिन एंटेना
- स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इंपेक्ट सेंसिंग अनलॉक
- हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- स्लाइडिंग सेंट्रल आर्मरेस्ट
- ऑटो अप और डाउन ड्राइवर विंडो
- क्रूज़ कंट्रोल
- 5.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा के साथ
- रियर पार्किंग सेंसर
- 4-स्पीकर्स वाला आर्कामिस साउंड सिस्टम
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ क्लस्टर आइनीज़र और रियर एसी वेंट्स
- फ्रंट और रियर यूएसबी चार्जिंग
हुंडई वरना एसएक्स
हाइलाइट
- टॉप वेरिएंट
- इंजन: पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प
- गियरबॉक्स: पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल, डीज़ल में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्प
ये फीचर मिलेंगे
एसएक्स वेरिएंट में मिड वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर आएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है…
- प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ कॉर्नरिंग लैंप्स और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें
- एलईडी टेललैंप्स

- हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट
- 195/55 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील
- लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील और गियर शिफ्ट नोब
- इलेक्ट्रिक फोल्डेबल बाहरी शीशे
- एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम
- 6-स्पीकर्स वाला आर्कामिस साउंड सिस्टम (4-स्पीकर्स और 2-ट्विटर्स)
- हुंडई आईब्लू स्मार्टफोन एप
- डीज़ल ऑटोमैटिक में सनरूफ, ईको कोटिंग फंक्शन और रियर मैनुअल कर्टन

हुंडई वरना एसएक्स (ओ)
हाइलाइट
- ऑप्शनल टॉप वेरिएंट
- इंजन: पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प
- गियरबॉक्स: पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक, डीज़ल में 6-स्पीड मैनुअल
ये फीचर मिलेंगे
इस वेरिएंट में एसएक्स वाले सभी फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर भी मिलेंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है…

- पैसिव की-लैस एंट्री के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप
- लैदर अपहोल्स्ट्री के साथ आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें
- कर्टन और साइड एयरबैग (कुल छह एयरबैग)
- एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट
- हैंड्स-फ्री स्मार्ट ट्रंक
- ऑटो लिंक कनेक्टेड कार टेक
- रियर मैनुअल कर्टन
- पेट्रोल ऑटोमैटिक में ईको कोटिंग फंक्शन
- इलेक्ट्रिक सनरूफ

was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें