• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा इसमें खास

    ईवीएक्स के भारतीय मॉडल में 60केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 550 किलोमीटर तक की होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 25, 2023 14:56 ist
    info icon
    published onOct 25, 2023 14:56 IST
    last updated onOct 25, 2023 14:56 IST
    444 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki eVX

    • ईवीएक्स कॉन्सेप्ट को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान देखा गया था।
    • यह नया कॉन्सेप्ट मॉडल अपने प्रोडक्शन के काफी करीब लग रहा है।
    • इसके एक्सटीरियर हाइलाइट में ऑल-अराउंड एलईडी लाइटिंग और बड़े अलॉय व्हील्स शामिल हैं।
    • केबिन के अंदर इसमें कनेक्टेड डिस्प्ले और योक जैसा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
    • भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट वर्जन से जापान मोबिलिटी शो में पर्दा उठ गया है। हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के इंटीरियर की तस्वीरें भी साझा की थी।

    डिजाइन

    Maruti Suzuki eVX concept headlight

    सुजुकी ईवीएक्स का फ्रंट लुक एकदम नया है। आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी हेडलाइटें और डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल) दी गई है जिस पर ट्राएंगुलर एलिमेंट्स मिलते हैं, साथ ही इसमें फ्रंट पर बड़े साइज़ का बंपर भी दिया गया है।

    Maruti Suzuki eVX concept side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां इसमें बड़े साइज़ के अलॉय व्हील, चौड़ा व्हील आर्क और फ्लश टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं, पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट सेटअप दिया गया है, जिस पर थ्री-पीस लाइटिंग एलिमेंट मिलते हैं, जिनकी डिजाइन नए डीआरएल लाइट सेटअप से एकदम मिलता जुलता है। पीछे की तरफ इसमें बड़ी स्किड प्लेट भी दी गई है।

    केबिन

    Maruti Suzuki eVX concept interior

    सुजुकी ने ईवीएक्स कार के केबिन को एकदम सिंपल रखने की कोशिश की है। इसके केबिन हाइलाइट्स में इंटीग्रेटड डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) दी गई है। इसके अलावा इसके केबिन में एसी वेंट्स की जगह लंबे वर्टिकल स्लेट, योक जैसा 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और गियर सिलेक्शन (संभावित) के लिए सेंटर कंसोल पर रोटरी डायल नॉब दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: नई सुजुकी स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट मॉडल से उठा पर्दा, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    सुजुकी ने ईवीएक्स के प्रोडक्शन वर्जन में मिलने वाली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की डिटेल फिलहाल साझा नहीं की है। लेकिन, मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान इस बात की जानकारी जरूर दे दी थी कि यह इलेक्ट्रिक कार 60 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आएगी और इसकी सर्टिफाइड रेंज 550 किलोमीटर तक की होगी। कंपनी यह भी कंफर्म कर चुकी है कि ईवीएक्स कार में ड्यूल मोटर सेटअप दिया जाएगा और यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव कार होगी।

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    Maruti Suzuki eVX concept rear

    भारत में सुजुकी ईवीएक्स के प्रोडक्शन मॉडल को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से रहेगा। इसे नई टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है