• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ईवीएक्स बेस्ड टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट से यूरोप में उठा पर्दा, क्या भारत में लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कार?

    टोयोटा अर्बन एसयूवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे और इसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दोनों की चॉइस मिलेगी

    सोनू
    सोनू
    modified on दिसंबर 05, 2023 11:13 ist
    info icon
    published onDec 05, 2023 10:49 IST
    last updated onDec 05, 2023 11:13 IST
    347 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban SUV Concept

    • टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट का प्लेटफार्म और पावरट्रेन सुजुकी ईवीएक्स वाले होंगे।

    • इसका डिजाइन टोयोटा बीजेड4एक्स ईवी जैसा है।

    • साइड और पीछे से यह मारुति ईवीएक्स से इंस्पायर्ड है, जबकि आगे का डिजाइन अलग है।

    • टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट ईवीएक्स से 20 मिलीमीटर ज्यादा ऊंचा और ज्यादा चौड़ा है।

    • यूरोपियन मार्केट में इसे 2024 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा।

    टोयोटा ने बेल्जियम में आयोजित एक इवेंट में अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। यह सुजुकी और टोयोटा पार्टनरशिप का नया प्रोडक्ट है जो मारुति सुजुकी ईवीएक्स पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टोयोटा यूरोपियन मार्केट में 2024 तक लॉन्च करेगी। क्या कुछ मिलेगा इस इलेक्ट्रिक कार में खास, जानेंगे आगेः

    कैसा है लुक?

    Toyota Urban SUV Concept Profile & Rear

    अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट का डिजाइन आगे से टोयोटा बीजेड4एक्स ईवी से इंस्पायर्ड लग रहा है। इसमें आगे की तरफ पतली ग्रिल, और सी-शेप एलईडी हेडलाइट के साथ कार की पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी बार दी गई है। इसके फ्रंट बंपर में एक बड़ा एयरडैम पोजिशन किया गया है जिसके किनारे पर एलईडी स्ट्रिप्स लगी है।

    इसका साइड प्रोफाइल मारुति ईवीएक्स से इंस्पायर्ड है, हालांकि साइड में इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्क और 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें साइड क्लेडिंग भी दी गई है जो इसे रग्ड लुक दे रही है। पीछे की तरफ इसमें मारुति ईवीएक्स कॉन्सेप्ट की तरह एंगुलर डिजाइन एलिमेंट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है।

    Toyota Urban SUV Concept Side

    टोयोटा अर्बन कॉन्सेप्ट के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4300 मिलीमीटर, चौड़ाई 1820 मिलीमीटर और ऊंचाई 1620 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2700 मिलीमीटर है जो ईवीएक्स के बराबर है, लेकिन टोयोटा वर्जन ईवीएक्स से 20 मिलीमीटर ज्यादा ऊंचा और ज्यादा चौड़ा है।

    टोयोटा ने अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट के इंटीरियर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन हमारा मानना है कि इसका केबिन ईवीएक्स जैसा ही होगा। इसमें ड्यूल-इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप और कई अन्य फीचर मारुति ईवीएक्स वाले दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व में मिलेंगे हैरियर और सफारी वाले एडीएएस फीचर, 2024 में होगी लॉन्च

    संभावित पावरट्रेन

    Toyota Urban SUV Concept Rear

    टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट में सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील-ड्राइव और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया गया है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे। हालांकि इसकी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी टोयोटा ने अभी तक साझा नहीं की है। इस इलेक्ट्रिक कार की फुल चार्ज में रेंज कम से कम 500 किलोमीटर हो सकती है।

    संभावित लॉन्च और कंपेरिजन

    टोयोटा अर्बन इलेक्ट्रिक एसयूवी को सबसे पहले 2024 के मध्य तक यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टोयोटा की 2026 तक आने वाली छह इलेक्ट्रिक कार में ये सबसे कॉम्पैक्ट और अर्फोडेबल ऑप्शन होगी। अगर यह भारत में लॉन्च होती है तो यहां इसका मुकाबला मारुति ईवीएक्स, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और बीवाईडी एटो 3 से होगा।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है