- 24 तस्वीरें
- शॉर्ट्स
20 कलर
एस्टन मार्टिन वैंटेज
एस्टन मार्टिन वैंटेज के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 3998 सीसी |
| पावर | 656 बीएचपी |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 7 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल |
| सीटिंग कैपेसिटी | 2 |
एस्टन मार्टिन वैंटेज वीडियो

Exhaust Note

एस्टन मार्टिन वैंटेज लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट: एस्टन मार्टिन ने फेसलिफ्ट वेंटेज को भारत में लॉन्च कर दिया है।
प्राइस: 2025 एस्टन मार्टिन वेंटेज की कीमत 3.99 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है।
इंजन व ट्रांसमिशन: नई वेंटेज कार में 4-लीटर ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 665 पीएस की पावर और 800 एनएम का टॉर्क देता है। यह गाड़ी पुराने मॉडल के मुकाबले 155 पीएस की ज्यादा पावर और 115 एनएम का ज्यादा टॉर्क देती है। इसमें इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को यह गाड़ी महज 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है।
फीचर: इस कूपे कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इस गाड़ी में 1170 वाट बोवर एंड विल्किन्स साउंड सिस्टम, प्रीमियम 15-स्पीकर बॉवर व विल्किंस ऑडियो सिस्टम, 8-वे पावर्ड और हीटेड सीटें और डुअल-जोन एसी जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
सेफ्टी: सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएस) भी दिया गया है जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर मिलते हैं।
कंपेरिजन: 2024 एस्टन मार्टिन वेंटेज का मुकाबला मैक्लारेन जीटी और फेरारी रोमा से है।

