• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 7.31 लाख रूपए

    ईकोस्पोर्ट में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 09, 2017 13:53 ist
    info icon
    published onNov 09, 2017 11:25 IST
    last updated onNov 09, 2017 13:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford EcoSport facelift

    फोर्ड ने फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 7.31 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा। 

    वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट  कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
    एम्बिएंट 7.31 लाख रूपए 8.01 लाख रूपए
    ट्रेंड 8.04 लाख रूपए 8.71 लाख रूपए
    ट्रेंड प्लस 9.34 लाख रूपए (ऑटोमैटिक) 9.10 लाख रूपए
    टाइटेनियम 9.17 लाख रूपए 9.85 लाख रूपए
    टाइटेनियम प्लस 10.99 लाख रूपए (ऑटोमैटिक) 10.57 लाख रूपए

    Ford EcoSport facelift

    फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। बाहर की तरफ एसयूवी जैसी ग्रिल, ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में 17 इंच के अलॉय व्हील को छोड़कर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पीछे की तरफ भी कोई अहम बदलाव नहीं हुआ है।

    Ford EcoSport facelift

    केबिन की बात करें तो यहां हाइलाइटर के तौर पर 8.0 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, फोर्ड सिंक 3 इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट के नीचे वाले वेरिएंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। सेंट्रल कंसोल, स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इसका डैशबोर्ड नई फोर्ड फिएस्टा से मिलता-जुलता है।

    Ford EcoSport facelift

    फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 205 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के माइलेज का दावा 17 किमी प्रति लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के माइलेज का दावा 14.8 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट के माइलेज का दावा 23 किमी प्रति लीटर है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है