• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Audi Q3 2015-2020
    बंद कर दिया गया on apr, 2020

    ऑडी क्यू3 2015-2020

    4.429 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 32.20 लाख - 43.61 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी ऑडी क्यू3 कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in दिसंबर 2023
    ऑडी क्यू3
    43.67 - 52.31 लाख*
    View More Details

    ऑडी क्यू3 2015-2020 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1395 सीसी - 1968 सीसी
    पावर147.51 - 184 बीएचपी
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    टॉप स्पीड202 किलोमीटर प्रति घंटे
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल
    सीटिंग कैपेसिटी5
    जुलाई ऑफर देखें

    ऑडी क्यू3 2015-2020 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : ऑडी ने नई क्यू3 की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 2 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    ऑडी क्यू3 प्राइस और वेरिएंट : यह कार चार वेरिएंट ऑडी क्यू3 30 टीएफएसआई प्रीमियम, 30 टीडीआई प्रीमियम, 35 टीडीआई क्वाट्रो प्रीमियम प्लस और 35 टीडीआई क्वाट्रो टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 34.75 लाख रुपये से 43.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी ने इसका डिजाइन एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 40.76 लाख रुपये रखी गई है। 

    ऑडी क्यू3 इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन : ऑडी क्यू3  एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया गया है। पेट्रोल मॉडल में 1.4-लीटर इंजन लगा है, जो 150 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक से लैस है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर इंजन लगा है, जिसकी पावर 183 पीएस और टॉर्क 280 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी वेरिएंट में यह इंजन 183 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस में क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    ऑडी क्यू3 फीचर लिस्ट : यह एसयूवी कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डीआरएल के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर,  पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-स्पीकर ऑडी साउंड सिस्टम के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    इनसे है मुकाबला : इसका मुकाबला बीएमडब्लू एक्स1, मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और वॉल्वो एक्ससी40 से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है