बजाज क्यूट
बजाज क्यूट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 216 सीसी |
| पावर | 10.83 बीएचपी |
| टॉर्क | 16.1 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल |
| फ्यूल | सीएनजी |
| बूट स्पेस | 20 लीटर |
बजाज क्यूट प्राइस
बजाज Qute एक कॉम्पैक्ट CNG क्वाड्रीसाइकिल है, जिसकी कीमत ₹3.61L है और इसे हाईवे की बजाय भीड़भाड़ वाले शहर और लास्ट-माइल पैसेंजर काम के लिए बनाया गया है। इसका 216cc रियर इंजन, मैनुअल गियरबॉक्स और करीब 43 km/kg की माइलेज रनिंग कॉस्ट को कम रखते हैं, जबकि इसका छोटा साइज़ तंग शहरी ट्रैफिक में आसानी से निकल जाता है। चार सीटर और बेसिक केबिन के साथ Qute CNG उन कमर्शियल ऑपरेटर्स और बजट बायर्स के लिए सही है जो एक सस्ती, नो-फ्रिल्स सिटी गाड़ी चाहते हैं।
टॉप सेलिंग क्यूट सीएनजी216 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 43 किलोमीटर/ किलोग्राम | ₹3.61 लाख* |
बजाज क्यूट रिव्यू
ओवरव्यू

ऑटो रिक्शा को कई महानगरों की लाइफलाइन माना जाता है। मार्केट जाना हो या ऑफिस या फिर बच्चों को स्कूल भेजना, ये ऑटोरिक्शा हमारी पर्सनल मूवेबिलिटी की जरूरत को बरसों से पूरा करते आ रहे हैं। भारत में काफी समय से ऑटो रिक्शा अफोर्डेबल और ऑन डिमांड पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में काम आ रहे हैं। हालांकि इनका डिजाइन काफी बेसिक होता है और गर्मी, सर्दी या बरसात से बचने के लिए भी इनमें कोई खास प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स नहीं होते हैं। साथ ही ऑटो रिक्शा की बॉडी भी भरोसेमंद नहीं होती है और तीन पहियों की वजह से इनके पलटने की संभावना भी काफी हद तक बनी रहती है।
हालांकि, अब पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में काफी अहम बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो क्या अब ऑटो रिक्शा का प्रारूप भी बदला है? तो इसका जवाब बजाज की नई क्यूट में हमें मिल सकता है।

बजाज ने क्यूट को लॉन्च करके पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल में कुछ नई क्रांति लाने की कोशिश की है। क्यूट एक क्वाड्रिसाइकल है जिसका साइज़ तीन पहिए वाले वाहन जैसा है। मगर इसमें स्टीयरिंग व्हील, दरवाजे और एक्सट्रा व्हील (फोर व्हीलर) भी दिए गए हैं। ऑटो रिक्शा को रिप्लेस करने के इरादे से उतारे गए बजाज क्यूट की रनिंग और मेंटेेनेंस कॉस्ट भी काफी कम है। यह पैसेंजर लोड को वहन कर सकता है और इसकी कीमत भी काफी हद तक अफोर्डेबल है। मगर क्या इन सब खूबियों के बावजूद बजाज क्यूट मार्केट में बना रह सकता है, ये जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

देखने में बजाज क्यूट किसी ऑटो जैसा ही लगती है। आसान भाषा में कहें तो इसका साइज़ काफी छोटा है। मगर, बजाज ने इसे कुछ हद तक एक अलग डिजाइन देने की कोशिश की है।
इस छोटी कार के वजन को कम करने के लिए कंपनी ने इसके बोनट और दरवाज़ों को प्लास्टिक से तैयार किया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके दरवाज़ों को अगर जरा भी नुकसान होता है तो पूरा दरवाज़ा बदलने के बजाए केवल उस विशेष पार्ट को ठीक किया जा सकता है। इसकी हेडलाइट्स में साधारण बल्ब का इस्तेमाल किया गया है और हेडलाइट्स के बिल्कुल नीचे ही इंडिकेटर्स को पोजिशन किया गया है। इसके बोनट के नीचे इंजन की जगह सामान रखने के लिए बूट स्पेस दिया गया है और इंजन को पीछे की तरफ पोजिशन किया गया है। बंपर के ऊपर दिए गए एयर वेंट्स से ड्राइवर के फुटवेल एरिया और लेफ्ट सी पिलर पर हवा पहुंचती है।

साइड से बजाज क्यूट बाइक से थोड़ी सी ही लंबी है। ज्यादा लंबाई ना होने और उंचाई ज्यादा होने के कारण इसका साइड प्रोफाइल काफी अजीब सा लगता है।

पीछे से देखने पर क्यूट कोई फंकी डिज़ाइन वाले ऑटो जैसी लगती है। इसकी 4 भागों में बंटी टेललाइट्स, भारी भरकम बंपर और रियर विंडस्क्रीन इसे एक मॉर्डन लुक देते हैं।
कुल मिलाकर बजाज क्यूट का एक्सटीरियर लुक अपने आप में अनूठा है। हालांकि ये हर किसी को पसंद ना भी आए, मगर इस साइज की गाड़ी को अनोखा डिज़ाइन देने में बजाज की तारीफ करनी तो बनती है।
इंटीरियर

यदि आप अपनी जिंदगी की पहली कार खरीदने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि बजाज क्यूट आपके लिए नहीं है। यह एक कम कीमत वाली मोबिलिटी व्हीकल है जो केवल कैब या टैक्सी के रूप में ही इस्तेमाल की जा सकती है। इसके केबिन में कार जैसे फीचर्स भी मौजूद नहीं है तो आप इसे एक ऑटो रिक्शा जैसा ही व्हीकल मानें।

बजाज क्यूट में ऑटो रिक्शा जैसे हैंडलबार की जगह स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही इसमें एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट भी दिया गया है जिसमें गियर पोजिशन इंडिकेटर, डिजिटल फ्यूल गेज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसे फंक्शन दिए गए हैं। इसमें एसी या हीटर नहीं दिए गए हैं, मगर एंटरटेनमेंट के लिए दो स्पीकर से लैस एफएम का फीचर दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के दोनों तरफ लॉक किया जा सकने वाला स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है।

इसकी सीटें नॉन रिक्लाइनेबल है, इसलिए ज्यादा लेगरूम के लिए ड्राइवर को सीधा ही बैठना पड़ता है। इसमें ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलती है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर को बाहर का नजारा काफी साफ साफ दिखाई देता है। ऑटो रिक्शा के कंपेरिजन में इसके 2+2 सीटिंग लेआउट वाले केबिन में पैसेंजर्स ज्यादा कंफर्टेबल होकर बैठ सकते हैं।

इसकी रियर सीट्स पर अच्छा खासा नीरूम स्पेस मिलता है, मगर लेगरूम स्पेस की कमी महसूस होती है। कार का साइज ऊंचा होने से इसमें अच्छा हेडरूम भी मिलता है और सीटें भी कंफर्टेबल रहती हैं। केबिन में बेहतर हीट इंसुलेशन के लिए रूफ लाइनर का फीचर दिया गया है।

बजाज क्यूट में कुछ छोटी-मोटी कमियां भी हैं, उदाहरण के तौर पर इसके दरवाजे कुछ ज्यादा ही छोटे हैं। इस कार में वेंटिलेशन की भी काफी समस्या है।

क्यूट में ड्राइवर के अलावा तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसमें 77 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें केवल 20 किलो तक का लगेज ही रखा जा सकता है। यदि ज्यादा बूट स्पेस चाहिए तो आप फ्रंट सीट्स के नीचे का खाली हिस्सा भी उपयोग में ले सकते हैं, मगर ध्यान रहे कि ये जगह सीएनजी सिलेंडर रखने के लिए होती है।

इसकी रूफ पर लगेज कैरियर भी दिया गया है, जिसपर 40 किलो तक का सामान रखा जा सकता है। इसकी सीटों के पीछे भी बूटस्पेस दिया गया है जहां छोटा-मोटा सामान रखा जा सकता है। इसमें 60:40 के अनुपात में बंटी सीटों को फोल्ड कर 400 लीटर का बूट स्पेस तैयार किया जा सकता है।

इसमें डोर पैकेट्स भी काफी चौड़े और गहरे हैं, जिनमें भी छोटा-मोटा सामान रखा जा सकता है। ड्राइवर साइड पर भी डोर हैंडल के पास फोन या पर्स जैसा सामान रखने के लिए स्टोरेज स्पेस दिया गया है। डैशबोर्ड पर दो लॉक किए जा सकने वाले कंपार्टमेंट दिए गए हैं, जिनमें जरूरी कागजात रखे जा सकते हैं।
कुल मिलाकर क्यूट में पैसेंजर्स के साथ-साथ सामान रखने की क्षमता है।
सुरक्षा
सेफ्टी
सेफ्टी के मोर्चे पर बजाज क्यूट में वैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो किसी कार में मिलते हैं। ऑटो रिक्शा से कंपेयर करें तो ये गाड़ी ज्यादा सुरक्षित है, जिसमें आप मौसम की मार से बच सकते हैं। यूरो एनकैप द्वारा क्यूट को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर क्रैश टेस्ट किया गया जिसमें इसे सिंगल स्टार रेटिंग दी गई। सेफ्टी के तौर पर इसमें हर पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट का फीचर ही दिया गया है।
निष्कर्ष

बजाज क्यूट एक साधारण फोर व्हीलर है, क्योंकि रनिंग और मेंटेनेंस कॉस्ट को कम करने के लिए इसमें बेसिक एलिमेंट्स का ही इस्तेमाल किया गया है। यह बाजार में आई अनोखी कारों में से एक है। ऑटो रिक्शा के कंपेरिज़न में इसमें सेफ्टी, वैदर प्रोटेक्शन और राइड क्वालिटी का लेवल ज्यादा अच्छा है। चूंकि इसकी रनिंग और मेंटेेनेंस कॉस्ट काफी कम पड़ती है, इसलिए इसकी प्राइस 2.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है जो एक थ्री व्हीलर की कीमत से ज्यादा है। हालांकि इस कार को लेने के अपने ही कई फायदे हैं, इसलिए इसकी ज्यादा कीमत को नजरअंदाज किया जा सकता है। भारत में फिलहाल ये गाड़ी कमर्शियल व्हीकल के तौर पर ही बेची जा रही है।
इसको एंट्री लेवल कार तो नहीं कहा जा सकता है, मगर एक ऑटो रिक्शा के कंपेरिजन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिहाज से ये ज्यादा बेहतर है।
परफॉरमेंस

बजाज क्यूट में 216.6 सीसी का लिक्विड कूल्ड डीटीएसआई इंजन दिया गया है और ये पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी मोड पर चल सकती है। इसका इंजन पेट्रोल मोड पर 13 पीएस की पावर और 19.15 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं सीएनजी मोड पर इसका आउटपुट 10.8 पीएस और 16.1 एनएम हो जाता है जबकि एलपीजी मोड पर यह 12.4 पीएस की पावर और 18.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ मोटरसाइकिल जैसा 5-स्पीड सीक्वेंशल गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमेें गियर अप करने के लिए लिवर को ऊपर धकेलना पड़ता है और गियर डाउन करने के लिए उसे नीचे की ओर धकेलना पड़ता है। इसकी गियर स्टिक काफी लंबी और भारी महसूस होती है। इसमें क्लच भी दिया गया है जो काफी हलका महसूस होता है।

चूंकि क्यूट का वजन 465 किलोग्राम ही है तो जल्दी से ओवरटेकिंग करते वक्त आपको इसमें पावर की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होती है और ऑटोरिक्शा के मुकाबले ट्रैफिक में ये ज्यादा अटकती नहीं है। जब इसे ड्राइव करने की बात आती है तो तीसरे गियर में ये 30 किलोमीटर प्रति घंटे और चौथे गियर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। हालांकि शुरूआत में इसमें पावर की थोड़ी कमी जरूर महसूस होती है। हमनें क्यूट के सीएनजी और पेट्रोल वेरिएंट को चलाकर देखा, जहां हमें सीएनजी वेरिंएट चलाने में ज्यादा अच्छा लगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट को लेकर कंपनी 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दावा करती है, वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट को लेकर 45 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया जाता है।
राइड और हैंडलिंग

बजाज क्यूट का ये पहलू आम थ्री व्हीलस से कहीं ज्यादा अच्छा है, क्योंकि चौथा पहिया होने से इसको हैंडल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। बार-बार ब्रेक लगाने पर इसके पैडल से ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिलता है। बता दें कि इसमें एबीएस का फीचर नहीं दिया गया है।

क्यूट में 135/70 आर12 एमआरएफ टायर्स दिए गए हैं, जिनसे गाड़ी को काफी अच्छी ग्रिप मिलती है। मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई इस मिनी कार में हाई स्ट्रैंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। तीव्र घुमाव पर भी ये आराम से निकल जाती है और थ्री व्हीलर के मुकाबले इसके पलटने की संभावना थोड़ी कम ही रहती है।

राइड क्वालिटी की बात करें तो खराब रास्तों और गड्ढों से लगने वाले झटके केबिन में महसूस किए जा सकते हैं।

बजाज क्यूट की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- ऑटो रिक्शा से ज्यादा टिकाउ और सेफ
- रिक्शा से अच्छी वैदर प्रोटेक्शन
- पार्क करना आसान
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- ब्लोअर की कमी
- एसी हीटर का अभाव
- स्टोरेज स्पेस की कमी
बजा ज क्यूट कंपेरिजन
Rs.3.61 लाख* | Rs.4 - 4.82 लाख* | Rs.3.99 - 5.99 लाख* | Rs.3.70 - 5.45 लाख* | Rs.3.50 - 5.27 लाख* | Rs.4.50 लाख* | Rs.4.50 - 5 लाख* |
| रेटिंगUser Review (93) | रेटिंगUser Review (7) | रेटिंगUser Review (85) | रेटिंगUser Review (496) | रेटिंगUser Review (506) | रेटिंगUser Review (17) | रेटिंगUser Review (1) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल | ट्रांसमिशनमैनुअल | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक |
| इंजन216 सीसी | इंजन998 सीसी | इंजनलागू नहीं | इंजन998 सीसी | इंजन998 सीसी | इंजनलागू नहीं | इंजनलागू नहीं |
| फ्यूल टाइपसीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक |
| पावर10.83 बीएचपी | पावर55.92 - 67.58 बीएचपी | पावर16 - 20.11 बीएचपी | पावर55.92 - 68 बीएचपी | पावर56 - 68 बीएचपी | पावर20.11 बीएचपी | पावर- |
| बूट स्पेस20 लीटर | बूट स्पेस214 लीटर | बूट स्पेस- | बूट स्पेस214 लीटर | बूट स्पेस240 लीटर | बूट स्पेस300 लीटर | बूट स्पेस- |
| एयरबैग1 | एयरबैग6 | एयरबैग1 | एयरबैग6 | एयरबैग2 | एयरबैग- | एयरबैग- |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टार | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग2 स्टार | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- |
| वर्तमान में देख रहे हैं | क्यूट बनाम ऑल्टो टूर एच1 | क्यूट बनाम ईवीए | क्यूट बनाम ऑल्टो के10 | क्यूट बनाम एस-प्रेसो | क्यूट बनाम आर3 | क्यूट बनाम blinq ryde |
बजाज क्यूट न्यूज
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
बजाज क्यूट यूज़र रिव्यू
- सभी (93)
- स्टाइलिंग से जुड़े (26)
- कंफर्ट (23)
- माइलेज (30)
- इंजन (8)
- इंटीरियर (3)
- स्पेस (8)
- कीमत (19)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Reasonable CarIt's really looking good and great price and mileage is good..it's the best in affordable price ..less space needed and easy to drive, at this price range it's the best choice and also for new learner Alto it's best and tension free driving experience, looks comfortable and space in car is good, best choice for best experience.और देखें1
- Bajaj Qute The Road QueenNot Bad in this Price range for middle class family, But Safety and comfort is not enough Like a Auto. I'm using for Going to ofc mileage bindass h Speed bhi achhi h but aaram se chlane pr maja aata h. Over all ek achhi car h but Nano jyada achhi h or MG motor ki Bhi ev aati h vo bhi achhi h kafi or ha 4 log baithne pr bhi gadi Dabti nhi h same chalti h.और देखें
- Must Buy This CarVery nice cars user friendly, it's a real indian car which composition of milage and economic for indian family. A/c is best in class, price and functions are awasome. 4 person with small luggage it's proving the champion of milage and easy to drive in city. so don't overthink for this car, real milage with cng, I get 40+ in continue driving 200km.और देखें
- Very Good Very NiceBahut hi shandar gadi hai aur chote parivar ke liye bahut badhiya hai. Ye gadi chote rasto ke liye achi he. Ye gadi comfortable hai isme 4 log aram se baith jayenge jisko bhi ye gadi lena hai le lo. Bhai kyonki ye gadi bahut achi hai. Toh late na kare jaldi hi khareede kyonki aise mauke baar bar nahi aate.और देखें
- It's Cheap And Best. I Loved It.It's awesome, low maintenance and good milege. Its look is also awesome. I loved it. Overall it's a cheap and best vehicle to buy. Parking space is also very good. You can park it in small space also fuel for this is CNG. It's reduces the pollution also and good for nature. It is a very good vehicle for small family. Four members can sit comfortably in it.और देखें
- सभी क्यूट रिव्यूज देखें
नई दिल्ली में पुरानी बजाज क्यूट कार के विकल्प
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।


