• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Audi Q3 2022-2026
    बंद कर दिया गया on oct, 2026

    ऑडी क्यू3 2022-2026

    पहले व्यक्ति बनेंरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 43.67 लाख - 52.98 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    कंपेयर with न्यू ऑडी क्यू3
    पुरानी ऑडी क्यू3 कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अक्टूबर 2026
    ऑडी क्यू3
    51.99 - 55.99 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी ऑडी क्यू3 2022-2026 कार

    • ऑडी क्यू3 प्रीमियम
      ऑडी क्यू3 प्रीमियम
      Rs43.67 लाख
      2026100किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • ऑडी क्यू3 टेक्नोलॉजी
      ऑडी क्यू3 टेक्नोलॉजी
      Rs38.75 लाख
      202516,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    ऑडी क्यू3 2022-2026 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1984 सीसी
    पावर187.74 बीएचपी
    टॉर्क320 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी
    माइलेज5.4 किमी/लीटर

    ऑडी क्यू3 2022-2026 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    क्यू3 2022-2026 प्रीमियम(बेस मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.14 किमी/लीटर₹43.67 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 प्रीमियम प्लस बीएस61984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹44.89 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 प्रीमियम प्लस1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.14 किमी/लीटर₹48.19 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 टेक्नोलॉजी बीएस61984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹50.39 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 सिग्नेचर लाइन1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10 किमी/लीटर₹52.31 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 टेक्नोलॉजी1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10 किमी/लीटर₹52.31 लाख* 
    क्यू3 2022-2026 बोल्ड एडिशन(टॉप मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 5.4 किमी/लीटर₹52.98 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    ऑडी क्यू3 2022-2026 रिव्यू

    • ऑडी क्यू3 पहली ही नजर में आपका ध्यान अपनी ओर खींचने का दमखम रखती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ये वाकई एक असल कॉम्पैक्ट कार नजर आती है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसके नए मॉडल का साइज बड़ा हो गया है और ये एक बड़ी हैचबैक सी भी नजर आती है।
    • इसमें दो शानदार कलर्स: 'पल्स ऑरेन्ज' और 'नवारा ब्लू मैटेलिक' के ऑप्शंस दिए गए हैं। 
    • ऑडी की वेबसाइट पर क्यू3 के एस लाइन ट्रिम को लिस्ट किया गया है। इसमें बड़े व्हील्स और स्पोर्टी बंपर्स दिए गए हैं, मगर आपको इस वेरिएंट में ये एलिमेंट्स नहीं मिलेंगे। 

    Audi Q3 Headlight

    • इसके अलावा ऑडी ने इसमें हेडलाइट्स और टेललाइट्स पर सिग्नेचर डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स भी नहीं दिए हैं। 
    Audi Q3 Front Seats
    • नई ऑडी क्यू3 में दो तरह की अपहोल्स्ट्री: ओकापी ब्राउन (टैन) और पर्लिसेंट बैज (व्हाइट) के ऑप्शंस दिए गए हैं। हमने जिस कार को टेस्ट किया उसमें टैन अपहोल्स्ट्री दी गई थी जो हमें काफी पसंद आई और इसे साफ रखना काफी आसान है। 
    • क्यू3 के डैशबोर्ड के डिजाइन में जर्मन स्टाइलिंग नजर आती है। डैशबोर्ड और फ्रंट एवं रियर डोर पैड्स पर सॉफ्ट टच एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो एक रिच फीलिंग भी देता है। ऐसी क्वालिटी का नतीजा ही है कि क्यू3 जैसी कार आपकी लिस्ट में शुमार होती है।
    • इसके टॉप वेरिएंट में कन्फिग्रेबल  एम्बिएंटलाइटिंग दी गई है। वहीं इसमें डैशबोर्ड पर भी 'क्वात्रो' की बैजिंग रात में चमकती है। इसके लोअर वेरिएंट 'प्रीमियम प्लस' में स्टैंडर्ड व्हाइट एम्बिएंट लाइट दी गई है।

    स्पेस

    Audi Q3 Rear Seats

    • ये एक अच्छी 4 सीटर कार है और इसमें चार 6 फुट तक के पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं। इसमें अच्छा नीरूम, हेडरूम और फुटरूम दिया गया है।

    Audi Q3 Rear Armrest

    • हालांकि रियर सीट पर तीन लोगों को सिकुड़कर बैठना पड़ता है। इसकी रियर सीट को 4 तरीकों से एडजस्ट भी किया जा सकता है और सीट बैक के रिक्लाइन को भी एडजस्ट किया जा सकता है। इससे आप केबिन में ज्यादा बूट स्पेस भी तैयार कर सकते हैं।
    • इसमें दरवाजों पर बॉटल होल्डर्स, रियर स्टोरेज ट्रे और एक सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज भी दिया गया है।

    Audi Q3 Boot

    • इसमें 530 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसे आप रियर सीटो को फोल्ड करके 1525 लीटर तक का कर सकते हैं। 

    फीचर्स

    • इसके हाइलाइटेड फीचर्स में पावर्ड फ्रंट सीट्स, 12.3-इंच वर्चुअल कॉकपिट, 10.25-इंच टचस्क्रीन, ऑडी साउंड सिस्टम (10 स्पीकर्स), डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं। 

    Audi Q3 Cabin

    • इसके एंट्री लेवल वेरिएंट प्रीमियम प्लस में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए छोटा 10.25 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कीमत को कम रखने के लिए इसमें पावर्ड टेलगेट नहीं दिया गया है और 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम ही दिया गया है। 
    • अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसमें किन चीजों की कमी है जो दूसरी लग्जरी कारों में दी गई है तो उसका जवाब होगा कि इसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं है। ​यदि ऑडी इसमें सीट वेंटिलेशन और मेमोरी एवं 360​ डिग्री कैमरा का फीचर दे देती तो चार चांद लग जाते। ये फीचर्स तो उन कारों में भी मौजूद हैं जिनकी कीमत इसकी कीमत से एक तिहाई कम है। 

    Audi Q3 Engine

    • बीएमडब्लू और मर्सिडीज दोनों ही अपनी एंट्री लेवल कारों: एक्स1 और जीएलए में डीजल इंजन की पेशकश कर रही है। वहीं ऑडी ने अपनी इस कार में केवल 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिया गया है। इसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट 190 पीएस और 320 एनएम है। 
    • ये इंजन काफी वर्सेटाइल है जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आपको कब पहुंचा देगा ये पता ही नहीं लगेगा। 

    Audi Q3 Gear Lever

    • इसमें दिया गया 7 स्पीड ड्युअल क्लच गियरबॉक्स काफी स्मूद है और जरूरत के समय सही टाइम पर शिफ्ट्स लगते हैं। 
    • इसमें तीन ड्राइव मोड्स: ईको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। ये इंजन रिस्पॉन्स और स्टीयरिंग के वजन को बदल देते हैं। आप इसे ऑटो पर भी रख सकते हैं जहां आपके ड्राइविंग पैटर्न को देखकर अपने आप सूटेबल मोड पर ले जाता है। 

    Audi Q3

    • क्यू3 के ड्राइव एक्सपीरियंस की बात करें तो ये ड्राइव करने में काफी आसान है। यदि आप किसी छोटी हैचबैक या सेडान से अपने आप को अपग्रेड कर रहे हैं तो क्यू3 के ड्राइविंग डायनैमिक्स से आप आसानी से घुल मिल जाएंगे। 

    Audi Q3

    • राइड क्वालिटी भी ऑडी क्यू3 की सबसे बड़ी हाइलाइट है। हालांकि जर्मन कार होने के नाते आपको खराब सड़कों पर साइड टू साइड मूवमेंट जरूर महसूस होगा। इसके अलावा ये खराब सड़कों पर आराम से ड्राइव की जा सकती है। हाई स्पीड पर भी ये आपको पूरा कॉन्फिडेंस देती है और हाईवे के लिहाज से ये काफी शानदार कार साबित होती है। 
    • यदि आप कभी कभी ड्राइविंग का शौक रखते हैं और पहाड़ों पर गाड़ी ड्राइव करना पसंद करते हैं तो क्यू3 आपको काफी पसंद आएगी। क्वात्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के चलते ये एक स्पोर्टी हैचबैक कार महसूस होती है। 

    Audi Q3

    • आसान शब्दों में कहें तो ये काफी तेज और कंफर्टेबल कार है। इसका ड्राइव एक्सपीरियंस भी एक ऐसा फैक्टर है जो आपको इसे चुनने के लिए मजबूर कर सकता है। 

    एसयूवी कारों की बात करें तो मार्केट में फॉर्च्यूनर, ग्लोस्टर जैसी कारें भी मौजूद हैं जो साइज में बड़ी हैं और इन्हें ऑफ रोडिंग के लिए भी ले जा सकते हैं और इनकी कीमत 50 लाख रुपये तक है। दूसरी तरफ  ​टिग्वान और कोडिएक जैसी कारें भी हैं जो टेक ओरिएंटेड कारें है। 

    Audi Q3

    मगर क्यू3 में भी वैल्यू फॉर मनी फैक्टर मौजूद है। इसका इंटीरियर काफी शानदार है और एक फैमिली के लिहाज से ये स्पेशियस कार भी है जो काफी फास्ट है।

    ऑडी क्यू3 2022-2026 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • कंफर्टेबल राइड क्वालिटी। खराब रास्तों से आसानी से निपट लेती है ये कार
    • काफी शानदार है 2.0 लीटर टीएसआई के साथ 7 स्पीड डीएसजी का कॉम्बिनेशन
    • 4 फैमिली वालों के लिए काफी प्रैक्टिकल और स्पेशियस है ये कार

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • डीजल इंजन का ऑप्शन मौजूद नहीं
    • कीमत को देखते हुए 360° कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जाने चाहिए थे इसमें

    ऑडी क्यू3 2022-2026 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • ऑडी क्यू3 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      ऑडी क्यू3 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      इसे लॉन्च होने में तो काफी समय लग गया लेकिन ऑडी ने क्यू3 के तौर पर काफी अच्छी कार उतारी है।

      भानुon जनवरी 24, 2023

    ऑडी क्यू3 2022-2026 वीडियो

    • Audi Q3 Rear Seat Space

      ऑडी क्यू3 Rear Seat Space

    • Audi Q3 Best Colour

      ऑडी क्यू3 Best Colour

    सवाल और जवाब

    Srijan asked on 4 Aug 2024
    Q ) What is the fuel type in Audi Q3?
    By CarDekho Experts on 4 Aug 2024

    A ) The Audi Q3 has 1 Petrol Engine on offer of 1984 cc.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 16 Jul 2024
    Q ) What is the seating capacity of the Audi Q3?
    By CarDekho Experts on 16 Jul 2024

    A ) The Audi Q3 offers spacious seating for up to five passengers with ample legroom...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 24 Jun 2024
    Q ) How many colours are available in Audi Q3?
    By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

    A ) Audi Q3 is available in 6 different colours - Navvara Blue Metallic, Mythos Blac...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 10 Jun 2024
    Q ) What is the boot space of Audi Q3?
    By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

    A ) The Audi Q3 has boot space of 460 Litres.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 5 Jun 2024
    Q ) What is the max power of Audi Q3?
    By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

    A ) The max power of Audi Q3 is 187.74bhp@4200-6000rpm.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग ऑडी कारें

    • अपकमिंग
    • ऑडी ए6 2027
      ऑडी ए6 2027
      Rs.70 लाखसंभावित
      जनवरी 25, 2027 अनुमानित लॉन्च
    • ऑडी ए5
      ऑडी ए5
      Rs.50 लाखसंभावित
      फरवरी 15, 2027 अनुमानित लॉन्च
    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है