• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!

    Published On जुलाई 15, 2025 By तीर्थ for टोयोटा टाइजर

    • 3.8K Views
    • Write a comment

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर को लगभग 2000 किलोमीटर ड्राइव करने के बाद ये कहना गलत नहीं ये सिर्फ टोयोटा के लोगो वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी से कहीं ज्यादा है। हां,ये मारुति फ्रॉन्क्स पर बेस्ड है मगर सवाल ये उठता है कि क्या ये किसी नई बोतल में डाला हुआ पुराना शरबत है? या फिर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भीड़ से अलग दिखने का इसमें वो चार्म है कि नहीं? बस इसके साथ समय बिताकर हमनें इन्हीं सब सवालो के जवाब ढूंढने की कोशिश की है। 

    शुरूआत करते हैं इसके फर्स्ट इंप्रेशन से:

    हेलो टाइजर!

    हमारे लॉन्ग टर्म फ्लीट में टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर शामिल की गई है और ये किसी कक्षा में आए एक नए बच्चे जैसी है जो ज्यादा बोलता नहीं है मगर उसका हिसाब एकदम सटीक है। 

    इसमें काफी एलिमेंट्स फ्रॉन्क्स वाले ही दिए गए हैं, मगर टोयोटा ने इसके डिजाइन मे कुछ बदलाव किए है ताकि ये थोड़ी अलग सी नजर आ सके। 

    हमारे द्वारा टेस्ट की जा ही कार 1 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक है और आने वाले 3 म​हीनों तक हम यही देखेंगे कि ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से कैसी है और इसके साथ रोड ट्रिप्स भी की जाएगी। 

    एक जाना पहचाना सा अहसास

    ​मैंने डिजायर और स्विफ्ट जैसी कारें भी चलाई है जो कि टाइजर के साथ साथ हमारे गैराज में मौजूद है और इसी लिए इसके केबिन में बैठते ही ये अहसास हुआ कि कोई पुरानी जान पहचान है। 

    टाइजर के साथ पहले 1 महीने तक टाइजर का टर्बो पेट्रोल इंजन काफी फुर्तिला और रेस्पान्सिव महसूस हुआ और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक भी काफी स्मूद लगा। 

    इसकी राइड क्वालिटी भी काफी अच्छी है और खराब रास्तों पर इस कार को चलाते हुए आपका आत्मविश्वास बना रहता है। इसका केबिन उतना स्पेशल नहीं है मगर इसमें जो भी चीजें दी गई है वो सब काम की है और बर्गंडी ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ ये थोड़ा स्टाइलिश भी नजर आता है। 

    इसमें दिए गए वायरलेस एपल कारप्ले और 360 डिग्री कैमरा रोजाना के इस्तेमाल के ​हिसाब से अच्छे हैं। इसका माइलेज भी काफी बेहतर है जो शहर और हाईवे की मिश्रित ड्राइविंग कंडीशन में 15-17 किलोमीटर प्रति लीटर निकाल लेती है। 

    परिवार को भी आई पसंद!

    मैं अपने माता पिता को शॉपिन्ग कराने ले गया था जहां मैने फिर अपनी सेल्टोस के बजाए टाइजर को साथ ले जाना चुना। अच्छी बात ये रही कि ये काफी अच्छी पार्टनर साबित हुई। 

    टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ शहर के ट्रैफिक में इसे चलाने में कोई समस्या नहीं आई और इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ने भी बखूबी साथ निभाया। कॉम्पैक्ट साइज होने के चलते इसे तंग रास्तों पर चलाने या पार्क करने में भी समस्या नही आई। 

    इसका कंफर्ट लेवल भी लाजवाब निकला। इसकी सीटों की कुशनिंग काफी अच्छी है और इसके केबिन से बाहर निकलना या उसमें दाखिल होना भी आसान है। 

    अब आगे क्या?

    अब टाइजर को पुणे-मुंबई हाईवे पर ड्राइव करने की प्लानिंग है और कभी कभी इसे शॉपिन्ग पर भी लेकर जाया जाएगा। 

    ये काफी कंफर्टेबल कार है जो ट्रैफिक में स्मूद लगती है और परफॉर्मेंस में भी कोई कमी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये काफी भरोसेमंद भी है। 2000 किलोमीटर ड्राइव करने के बाद हमें इसने आत्मविश्वास से भर दिया है। अब आने वाले कुछ महीनों में हम इसे और भी करीब से जानने की कोशिश करेंगे जहां हम इसे लंबी रोड ट्रिप्स,मानसून के सुहाने मौसम और रोजाना के अपने कामों के लिए ड्राइव करेंगे। 

    तब तक बने रहिए हमारे साथ

    खूबियां: साइज,पावरफुल इंजन

    कमियां: केबिन में थोड़ी कमियां,ठीक ठाक माइलेज  

    ड्राइव करने के लिए किस दिन मिली:26 अप्रैल 2025

    तब तक कितने किलोमीटर की जा चुकी थी ड्राइव: 6,374 किलोमीटर

    अब तक कितने किलोमीटर ड्राइव की चुकी है: 8,394  किलोमीटर

    Published by
    तीर्थ

    नई एसयूवी कारें

    अपकमिंग कारें

    पॉपुलर एसयूवी कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है