• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2024 में न्यू जनरेशन एपल कारप्ले से उठा पर्दा, जानिए इसबार क्या कुछ मिलेगा खास

    ग्लोबल आईओएस 18 अपडेट सितंबर 2024 तक पेश किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    published on जून 13, 2024 13:32 ist
    info icon
    published onJun 13, 2024 13:32 IST
    last updated onJun 13, 2024 13:32 IST
    424 Views
    • Write a कमेंट

    Next-gen Apple CarPlay revealed

    हाल ही में एपल के एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) का आयोजन हुआ और काफी ऑटो लवर्स ये जानने को उत्सुक है कि एपल कारप्ले में क्या कुछ बदलाव हुए हैं। इस कॉन्फ्रेंस में आईओएस 18 और जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे बड़ी हाइलाइट्स रही मगर एपल ने नेक्स्ट जनरेशन कारप्ले में प्रमुख बदलाव किए हैं ​जिसका ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।

    ड्राइवर डिस्प्ले में भी काम करेगा कारप्ले

    डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2022 में एपल ने इस बात से पर्दा उठाया था कि वो जल्द कार की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में कारप्ले को इंटीग्रेट करेगी जो वायरलेस काम करेगा। आपकी कार की डिजिटल स्क्रीन में कस्टमाइजेशन का फीचर अब तक सेंट्रल इंफोटेनमेंट यूनिट में ही मिलता था मगर अब ये ​ड्राइवर की डिस्प्ले में भी मिलेगा। 

    Next-gen Apple CarPlay allows customisation of the gauges in a car's digital driver's display

    उदाहरण के लिए फॉन्ट स्टाइल और विड्थ,कलर्स और इंस्टरुमेंट क्लस्टर में दिखने वाले गॉज को पूरी तरह बदलना जैसे काम भी अब कस्टमाइज्ड हो सकेंगे। कारप्ले इंटीग्रेटेड डिस्प्ले में फ्यूल या बची हुई चार्जिंग,स्पीड,इंजन कूलेंट टेंपरेचर लेवल्स और स्पीड लिमिट्स जैसी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले होगी। 

    यह भी पढ़ें: अपनी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में ऐसे कन्वर्ट करा सकते हैं आप, जानिए इससे जुड़े प्रोसेस,कानूनी प्रक्रिया,फायदे और कॉस्ट के बारे में

    Next-gen Apple CarPlay in action to control temperature settings in a car

    डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर में इंटीग्रेटेड एपल कारप्ले के लेटेस्ट वर्जन में क्लाइमेट कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे मल्टीपल व्हीकल सिस्टम को कंट्रोल किया जा सकता है। ड्राइवर डिस्प्ले में कारप्ले आ जाने से अब आपके आईफोन पर आने वाले नोटिफिकेशंस भी यहां देखे जा सकेंगे। 

    कौन कौनसे कार ब्रांड्स में मिलने लगेगा ये फीचर?

    Next-gen Apple CarPlay

    2022 में ये कंफर्म हुआ था कि पोर्श और एस्टन मार्टिन पहले ऐसे कारमेकर्स होंगे जो न्यू जनरेशन कारप्ले को अपने नए मॉडल्स में पेश करेंगे। हालांकि ये कौनसे मॉडल्स होंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वर्तमान में एपल कारप्ले ग्लोबल कारमेकर्स की करीब 800 कारों में मौजूद है और भारत में मारुति ऑल्टो के10 से लेकर किआ ईवी9 और रेंज रोवर तक में काम कर रहा है। 

    एपल ने अभी इस बात की घोषणा नहीं की है वो कौनसे फीचर्स पेश करेगी मगर हमारा मानना है कि इसके कुछ फंक्शंस केवल कुछ ही देशों में पेश किए जाएंगे।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है