• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    CarDekho.com ने लाॅन्च किया TrucksDekho.com

    भारत के सबसे बड़े आॅटो पोर्टल CarDekho.com ने कमर्शियल व्हीकल प्लेटफार्म TrucksDekho.com को लाॅन्च कर दिया है। जिस तरह CarDekho.com पर कारों से सम्बन्धित सूचनाएं मिलती है, उसी तरह TrucksDekho.com पर ट्रक व अन्य कमर्शियल व्हीकल से सम्बन्धित सूचनाएं व खरीदने के लिए अच्छे विकल्प का चयन आदि की जानकारी दी जाती है। हाल-फिलहाल TrucksDekho.com पर आपको 13 प्रमुख ट्रकों के साथ-साथ विभिन्न ब्रांड, स्पेस, कम्पेरिजन व 800 से अधिक वाहनों की समीक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही देश के 2,000 से अधिक डीलरों व 60 से अधिक ट्रक बाॅडी निर्माताओं की संपर्क जानकारी दी गई है। इस वेबसाइट पर कारदेखो की तरह ही ट्रक खोजना, कम्पेयर, ब्रोशर, रिव्यू और न्यूज़ सहित सभी फंक्शन दिए गए है, जिससे ग्राहकों को कमर्शियल वाहन रिसर्च करने व खरीदने में खासी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

    cardekho
    cardekho
    published on अगस्त 12, 2015 18:56 ist
    info icon
    published onAug 12, 2015 18:56 IST
    last updated onAug 12, 2015 18:56 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    लाॅन्चिंग के बारे में जानकारी देते हुए CarDekho.com के फाउण्डर/सीईओ अमित जैन ने बताया कि “ट्रक्स देखो” को लाॅन्च करने का विचार कमर्शियल व्हील इंडस्ट्री से लिया गया है और साइट को लाॅन्च करने का यह सही समय है। इण्डिया में पिछले एक दशक में कमर्शियल व्हीकल इंडस्टी काफी बढ़ी है और मार्केट में 16 प्रतिशत सीएजीआर बढ़ने की संभावना है। इस बढ़ते व्यापार में ग्राहकों को ट्रक व अन्य कमर्शियल व्हीकल खोजने व खरीदने के लिए निर्णय लेने में हम पूरी मदद करेंगे।’

    संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2016-17 में कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 1.6 मिलियन इकाईयां हो जाएंगी, जिसकी टाॅप कैटेगरी में टाटा मोटर्स के 47 प्रतिषत मार्केट शेयर, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के 25 प्रतिषत मार्केट शेयर और अशोक लैलैण्ड के 15 प्रतिशत मार्केट शेयर शामिल हैं।

    बिजनेस डवलपमेंट और स्ट्रेटेजी एड के वाइस प्रेजिडेंट रोबिन्दर गउबा ने जानकारी दी कि ‘फाइनेंशियल वर्ष 2016 के बाद ट्रकों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे इस इंडस्ट्री में भी प्रतिस्पर्धाएं बढ़ेगी और TrucksDekho.com पोर्टल इसमें ग्राहकों की काफी सहायता करेगा।

    ट्रक्स देखो सर्च इंजन के फीचर्स की बात करें तो इसमें प्राइस अपडेट, ईएमआई केलकुलेटर, इवेंट कवरेज, फाइनेंस और डीलर्स आॅफर दिए गए हैं, साथ ही यह पोर्टल ग्राहकों को विभिन्न आॅफर्स व आवेदनों के बारे में भी जानकारी देता है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है