• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो अपलिंक:स्मार्ट जीपीएस व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम- इसकी अनबॉक्सिंग,इंस्टॉलेशन और फीचर्स के बारे में जानिए यहां

    कारदेखो अपलिंक एक स्मार्ट व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम है जिससे आप अपनी कार ट्रैक करते हुए,लाइव लोकेशन,जिओ फेेंसिंग,डेली टाइमलाइन मॉनिटरिंग,ट्रिप हिस्ट्री,ड्राइविंग एनालिसिस,यूसेज स्टेट्स,रैश ड्राइविंग अलर्ट्स,वर्चुअल वॉचमैन असाइन और अच्छे व्यू के साथ एक ही स्क्रीन पर अपनी सारी कनेक्टेड कारें देख सकते हैं। 

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 06, 2026 10:33 ist
    info icon
    published onNov 30, 2020 21:26 IST
    last updated onAug 06, 2026 10:33 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    आजकल लगभग हर नई कार में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जा रहा है। इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स तो ज्यादा काम के होते नहीं है मगर,लाइव व्हीकल ट्रेकिंग और इमरजेंसी अलर्ट्स जैसे फीचर्स से गाड़ी काफी सेफ रहती है। अब आपको ऐसा फीचर पाने के लिए ना तो कोई नई कार लेने की जरूरत है और ना ही कार की वायरिंग से छेड़छाड़ की जरूरत है। कारदेखो अपलिंक एक स्मार्ट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम है जिससे आप अपनी कार ट्रैक करते हुए,लाइव लोकेशन,जिओ फेंसिंग,डेली टाइमलाइन मॉनिटरिंग,ट्रिप हिस्ट्री,ड्राइविंग एनालिसिस,यूसेज स्टेट्स,रैश ड्राइविंग अलर्ट्स,वर्चुअल वॉचमैन असाइन और अच्छे व्यू के साथ एक ही स्क्रीन पर अपनी सारी कनेक्टेड कारें देख सकते हैं। ये ओबीडी-II डिवाइस और 12 वोल्ट के अडेप्टर के साथ उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: अपनी कार तुरंत कैसे बेचें?

    अनबॉक्सिंग

    ओबीडी-II डिवाइस एक स्कवायर शेप के बॉक्स के साथ आता है वहीं 12 वोल्ट का अडेप्टर रेक्टेंगुलर शेप के बॉक्स के साथ आता है। इन दोनों की डीटेलिंग और पैकेजिंग क्वालिटी काफी अच्छी है। इनके पीछे फीचर्स और प्राइस की जानकारी दी गई है जो कि  4999 रुपये है। मेन बॉक्स को जैसे ही आप खोलेंगे तो उसमें से आपको एक यूजर गाइड,सब्सक्रिप्शन आईडी एवं पासवर्ड और कारदेखो अपलिंक डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। ये लिंक एंड्रॉयड और एपल डिवाइस दोनों में ही काम करता है। बॉक्स की कुशनिंग के नीचे एक प्लास्टिक कवर रिमूवल टूल दिया गया है जो सिम कार्ड निकालने के काम आता है। हालांकि इसके साथ एयरटेल की सिम पहले से ही इंस्टॉल करके दी जाती है,ऐसे में इंस्टॉलेशन प्रोसेस में इसका कोई काम नहीं है।

    ओबीडीII डिवाइस

    इंस्टॉलेशन के बाद ये कार में दिखाई नहीं देता है मगर ये काफी सॉलिड फीचर है। इसमें पावर,जीएसएम और जीपीएस के लिए क्रमश: तीन लाइटें होती हैं। आप चाहे तो कस्टमर सपोर्ट हेल्पलाइन पर कॉल करें इन लाइट्स को बंद करा सकते हैं। इनका फ्लैशिंग पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है:

    1. एलईडी इंडिकेटर

    स्लो फ्लेशिंग

    फुल चार्जिंग/नॉर्मल वर्किंग

    सॉलिड रेड

    चार्जिंग

    कोई लाइट नहीं

    पावर ऑफ/लो-बैट्री/इंटरनल फॉल्ट/स्लीप मोड

    1. जीपीएस इंडिकेटर

    स्लो फ्लेशिंग

    सर्चिंग जीपीएस सिग्नल

    सॉलिड ब्लू

    पोजिशंड

    कोई लाइट नहीं

    नॉट वर्किंग/स्लीप मोड

    1. ​जीएसएम इंडिकेटर

    क्विक फ्लैशिंग

    जीएसएम इनिशियलाइजिंग

    स्लो फ्लेशिंग

    रिसिविंग जीएसएम सिग्नल नॉर्मली

    सॉलिड ग्रीन

    फोन के लिंक अप के साथ जुड़ना

    कोई लाइट नहीं

    नो जीएसएम सिग्नल या नो सिम कार्ड

    जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है ओबीडी-II डिवाइस आपकी कार के लिए एक ओबीडी-II पोर्ट का काम करता है। आमतौर पर ये पोर्ट डैशबोर्ड के नीचे और स्टीयरिंग व्हील के पास रखा जाता है। पोर्ट की शेप से अलाइन करते हुए इस डिवाइस को अंदर दबाया जाता है। यदि आपको अपनी कार में ओबीडी पोर्ट देखना हो तो आप हमारे कस्टमर असिस्टेंट हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। जैसे ही आप अपनी एप पर डिवाइस को कनेक्ट और रजिस्टर करेंगे तो आपका व्हीकल ट्रैक होने लग जाएगा।

    12वोल्ट अडेप्टर

    ये एक 12 वोल्ट के आम यूएसबी अडेप्टर जैसा ही दिखता है। ऐसे में इसको देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता कि ये एक ट्रैकर है। यहां तक कि इसमें 2 यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं जिससे आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं और दूसरी यूएसबी एसेसरीज़ भी चार्ज कर सकते हैं। इसे इंस्टॉल करना भी काफी आसान है और ये काम 12 वोल्ट के सॉकेट में इंसर्ट करते ही हो जाता है। इसके बाद एक ब्लू एलईडी जलती है और आपकी कार ट्रैक होना शुरू हो जाती है। एलईडी के फ्लैश पैटर्न के बारे में नीचे टेबल में दिया गया है। 

    ब्लू लाइट ऑन

    डिवाइस ऑन

    ऑफ के मुकाबले 4 बार फ्लिक करता है

    सफलतापूर्वक सिम कार्ड रीड होना 

    3 मिनट के बाद एलईडी ऑफ

    सिम कार्ड रीडिंग फेल

    फीचर लिस्ट

    अपलिंक के साथ मिलने वाले फीचर्स इस प्रकार से हैं:

    लाइव लोकेशन-आपकी कार की लोकेशन ट्रैक करता है भले ही वो पार्किंग में हो या चल रही हो। ये व्हीकल की स्पीड भी शो करता है।

    ओवरस्पीडिंग अलर्ट-ये कस्टमाइजेबल प्रीडिफाइंड स्पीड के जरिए आपको ओवस्पीडिंग का अलर्ट देता है।

    गॉड व्यू-इस डिवाइस से आपके हर कनेक्टेड व्हीकल्स एक ही स्क्रीन पर दिख जाते हैं। फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ये काफी काम का फीचर है।

    लोकेशन ब्रॉडकास्ट-यूजर चाहे तो दूसरों की डिमांड पर ट्रिप ट्रैक करने के लिए अपने व्हीकल की लाइव लोकेशन शेयर कर सकता है। इसमें लोकेशन दिए जाने की टाइमिंग भी ब्रॉडकास्ट होती है। जो शख्स आपका व्हीकल ट्रैक कर रहा है उसके पास एप होना भी जरूरी नहीं है। वो इंटरनेट ब्राउजर के साथ प्रीडिफाइंड पासवर्ड से उसे ट्रैक कर सकता है।

    मैप बैकग्राउंड-ट्रैकिंग का काम सेटेलाइट,टैरेन या दूसरे गूगल मैप व्यू के जरिए हो सकता है।

    वॉचमैन मोड-गाड़ी पार्क होने के बाद वॉचमैन मोड आपको गाड़ी का इग्निशन ऑन रह जाने की जानकारी देता है। ये आपके घर या ऑफिस से गाड़ी कहीं दूर पार्क रहने के लिए एंटी थेफ्ट सिस्टम का काम करता है।

    टाइमलाइन,ट्रिप्स एंड एनालिसिस-पिछली ट्रिप और उसके स्टॉप्स एवं रूट की जानकारी देता है। उस ट्रिप के दौरान कार की सटीक स्पीड की भी जानकारी देता है जिससे रैश ड्राइविंग का पता किया जा सकता है। महीने,हफ्ते या साल में की गई हर व्हीकल की कुल ट्रिप्स के साथ टोटल किलोमीटर की जानकारी देता है। फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए काफी काम का फीचर।

    जिओफेंस-जिओफेंस को आखिरी डेस्टिनेशन के 200 500 मीटर एरिया तक के लिए सेट किया जा सकता है। जिओफेंस एरिया में आने के बाद व्हीकल को एक नोटिफिकेशन मिलता है।

    प्राइवेसी मोड-व्हीकल ट्रैकिंग बंद करने के लिए आप एप के जरिए प्राइवेसी मोड ऑन कर सकते हैं।

    इन दोनों डिवाइस को भारत में ही तैयार किया गया है जिसकी प्राइस मात्र 4,999 रुपये है। इसे  Amazon.in  के जरिए खरीदा जा सकता है और इसके साथ 1 साल की वॉरन्टी मिलती है। एक साल के सब्सक्रिप्शन के बाद रिन्यूअल फीस 1200 रुपये + जीएसटी है। हम इन डिवाइस की टेस्टिंग भी करेंगे जिसके बारे में आप दिसंबर में जानेंगे। ऐसे में बने रहिए हमारे साथ। 

    यह भी पढ़ें: कैसे पता करें कि अपनी कार बेचने का सही समय आ गया है?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है