• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज ने दिखाई नई जीएलई की झलक

    मर्सिडीज़ ने नई जीएलई के आगे वाले हिस्से का वीडियो जारी किया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On सितंबर 10, 2018 15:34 ist
    info icon
    published onSep 10, 2018 15:34 IST
    last updated onSep 10, 2018 15:34 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Mercedes-Benz GLE

    मर्सिडीज़-बेंज ने एक वीडियो जारी कर नई जीएलई के आगे वाले हिस्से की झलक दिखाई है। नई जीएलई को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, वोल्वो एक्ससी90, ऑडी क्यू7, पोर्श माकन, लैंड रोवर डिस्कवरी, जीप ग्रैंड चेरोकी और जगुआर एफ-पेस से होगा।

    मर्सिडीज़ ने महज छह सेकेंड का वीडियो जारी किया है। वीडियो में कार की फ्रंट ग्रिल और नए एंगुलर हैंडलैंप्स दिखाए गए हैं। हैडलैंप्स में एल शेप वाली एलईडी लाइटें दी गई हैं, जो मर्सिडीज़ की सी-क्लास, ई-क्लास और एस-क्लास में भी देखी जा सकती है।

    2019 मर्सिडीज-बेंज जीएलई से जुड़ी खास बातें...

    • नई जीएलई को एमएचए प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।
    • नई जीएलई में पहले की तरह रियर क्वार्टर ग्लास आएगा।

    Mercedes-Ben GLE Official Sketches

    • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए फ्लोटिंग-टायप स्क्रीन मिलेगी।
    • कुछ समय पहले कार की तस्वीरें लीक हुई थी, इनके अनुसार नई जीएलई के सेंटर में चार एसी वेंट आयेंगे। मौजूदा जीएलई में इंफोटेंमेंट के एक तरफ एसी वेंट लगे हैं।
    • नई जीएलई में रेग्यूलर सर्कुलर स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। स्टीयरिंग व्हील पर टच-सेंसिटिव कंट्रोल दिए जा सकते हैं।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जीएलई में ई-क्लास वाले इंजन दिए जा सकते हैं। ई-क्लास में 2.0 लीटर पेट्रोल और 3.0 लीटर वी6 डीज़ल इंजन लगा है। दोनों इंजन मर्सिडीज़ के 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा जीएलई की कीमत 66.48 लाख रूपए से 77.05 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है